विदेश में नौकरी करने की चाह रखने वाले भारतीय इंग्लिश टीचर (English Teacher) को स्पेन सरकार एक ख़ास मौका दे रही है l भारतीय युवाओं को स्पेन में रहकर सीखने और सिखाने का सुनहरा मौका स्पेन सरकार द्वारा मिलेगाl इसके जरिए स्पेनिश शिक्षकों की मदद कर भारत के युवा अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइए समझते हैं क्या है पूरा मामला?
स्पेन में नौकरी का सुनहरा मौका
स्पेन की सरकार भारतीय युवाओं को अपने स्कूलों में अपने अंग्रेजी भाषा से जुड़े कार्यों में काम करने का मौका दे रही है l सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई भारी-भरकम कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी और चयन के बाद अच्छा कमाई भी होगी l इस प्रोग्राम में चयनित युवाओं को सीधे तौर पर न पढ़ाकर स्पेनिश स्कूल के शिक्षकों की सहायता करनी होगी और पढ़ाई-लिखाई के माहौल को और सरल बनाना होगा l अगर अच्छी अंग्रेजी की समझ आप रखते हैं और विदेश में कुछ काम करते हुए पैसे कमाना चाहते है तो यह स्वर्णिम अवसर आप के लिए उपयोगी है l
स्पेन का शिक्षा मंत्रालय लैंग्वेज एंड कल्चर असिस्टेंट प्रोग्राम (Language and Culture Assistant Program) इस पहल के तहत विदेशी युवाओं को अपने स्कूलों में काम करने का अवसर देती है l इसी प्रोग्राम के तहत भारतीय युवा भी आवेदन कर सकते है l साल 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गया है और यह बिलकुल निःशुल्क है l इसमें चुने गए उम्मीदवारों को स्कूल के शिक्षकों की मदद करनी होगी l उनका काम क्लासरूम कामों में सहयोग करना, सिलेबस तैयार करने में सहयोग देना और अंग्रेजी भाषा से सम्बंधित कार्यों में में योगदान देना l
आवेदन से जुड़ीं अहम बातें
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए l पढ़ाई की बात की जाए तो आवेदनकर्ता के पास ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है या फिर वो ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ता हो l सबसे मुख्य है कि अंग्रेजी भाषा का स्तर C1 होना चाहिए जिसे IELTS (International English Language Testing System) या TOEFL (Test of English as a Foreign Language) टेस्ट के माध्यम से साबित करना होगा l अगर स्पेनिश भाषा के स्तर की बात करें तो कम से कम A2 होना जरूरी है और उम्मीदवार का किसी तरह से कोई केस-मुकदमा में नाम नहीं होना चाहिए यानी छवि और पुलिस रिकॉर्ड साफ़-सुथरी होनी चाहिए और शरीर स्वस्थ होना चाहिए l
इस प्रोग्राम में आवेदन करने से पहले प्री-सिलेक्शन इंटरव्यू देना अनिवार्य है l इसके लिए स्पेन सरकार के शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरना है l फॉर्म में पासपोर्ट नंबर, स्कैन्ड पासपोर्ट कॉपी, IELTS/TOEFL का टेस्ट स्कोर, स्पेनिश भाषा की सर्टिफिकेट l इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का ऑनलाइन इंटरव्यू होगा जो कि ज़ूम या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर हो सकता है l इंटरव्यू में चयन के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी l
सैलरी और सुविधाएं:
इस प्रोग्राम में चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 800-1000 यूरो स्टाईपेंड मिलता है जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 85,000 से 1,00,000 रुपये के बराबर है l हर हफ्ते 14-16 घंटे ही काम करना होगा यानी की दिन भर में 3-4 घंटे l इसके अलावा स्पेन की सरकार चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधा भी प्रदान करेगी l
आईईएलटीएस (IELTS-International English Language Testing System) की तैयारी:
आईईएलटीएस (IELTS) की तैयारी के लिए चारों मॉड्यूल—लिसनिंग, रीडिंग, राइटिंग, और स्पीकिंग—के लिए दैनिक अभ्यास आवश्यक है। British और IDP की आधिकारिक वेबसाइटों से प्रैक्टिस कर सकते है , समय प्रबंधन (time management) पर ध्यान दें, अपनी शब्दावली (vocabulary) बढ़ाएं और व्याकरण सुधारें।
आईईएलटीएस (IELTS) तैयारी के लिए मुख्य रणनीतियाँ:
Exam Pattern को समझें: परीक्षा में 4 खंड होते हैं: लिसनिंग (30 मिनट), रीडिंग (60 मिनट), राइटिंग (60 मिनट), और स्पीकिंग (11-14 मिनट)। कुल समय लगभग 2 घंटे 45 मिनट होता है।
Daily Practice: हर मॉड्यूल के लिए समय निर्धारित करें, जैसे 30 मिनट पढ़ना या सुनना। यह नियमितता बहुत जरूरी है।
Reading: स्किमिंग (skimming) और स्कैनिंग (scanning) तकनीक का उपयोग करें। कठिन प्रश्नों को अंत के लिए छोड़ दें।
Writing: दोनों टास्क के लिए समय प्रबंधित करें। अपनी गलतियों को पहचानें और उन्हें सुधारें। आप Preply पर ऑनलाइन ट्यूटर की मदद भी ले सकते हैं।
Listening: अलग-अलग अंग्रेजी लहजों (accents) को सुनने की आदत डालें।
Speaking: आईने के सामने या दोस्तों के साथ बोलने का अभ्यास करें। अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करें और उच्चारण (pronunciation) व प्रवाह (fluency) में सुधार करें।
Mock Tests: British Council की ‘IELTS Ready’ से मुफ्त अभ्यास करें। इससे आपको अपने कमजोर क्षेत्रों का पता चलेगा।
[VT]
यह भी पढ़ें