सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक कर टार्गेट विज्ञापन दिखाते हैं, लेकिन Facebook-Instagram की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर इस ट्रैकिंग को कंट्रोल या बंद किया जा सकता है। AI Generated
टेक्नोलॉजी

सावधान! आपका पर्सनल डेटा Facebook-Instagram तक पहुंच रहा है, ऐसे करें कंट्रोल

आज के दौर में सोशल मीडिया का अपना अलग ही क्रेज है। Facebook-Instagram जैसे कई प्लेटफॉर्म पर लोग अपना समय बिताते हैं। कोई इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करता है, तो कोई इसका इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए करता है।

Author : Mayank Kumar
Reviewed By : Ritik Singh
  • सोशल मीडिया कैसे यूजर्स को ट्रैक करता है: Facebook-Instagram यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखते हैं, ताकि उनकी पसंद के हिसाब से टार्गेट विज्ञापन दिखाए जा सकें।

  • टार्गेट विज्ञापनों से यूजर्स को परेशानी: बार-बार एक जैसे विज्ञापन दिखने से कई यूजर्स चिढ़ महसूस करते हैं और इससे बचने के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स बदलना चाहते हैं।

  • Off-Meta Activity से मिले कंट्रोल का विकल्प: Meta के Account Center में जाकर यूजर्स अपनी पुरानी एक्टिविटी डिलीट कर सकते हैं और भविष्य में होने वाली ट्रैकिंग को पूरी तरह बंद कर सकते हैं।

आज के दौर में सोशल मीडिया का अपना अलग ही क्रेज है। Facebook-Instagram जैसे कई प्लेटफॉर्म पर लोग अपना समय बिताते हैं। कोई इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करता है, तो कोई इसका इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए करता है। भारत में सोशल मीडिया के यूज़र्स काफी ज्यादा है और शायद यही कारण है सोशल मीडिया यूजर्स की कुल संख्या के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

चीन (China) पहले स्थान पर है, जहाँ सबसे ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत (India) में सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) की संख्या लगभग 87 से 90 करोड़ के बीच पहुंच गई है। अनुमान है कि 2029 तक भारत, चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया मार्केट बन सकता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आज के समय में यूज़र्स कहीं ना कहीं इन एप्स (APP) के जाल में फंसते जा रहे हैं। आइये समझते हैं पूरा खेल।

सोशल मीडिया के जाल में फंस रहे यूज़र्स!

दरअसल, Facebook-Instagram जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूज़र्स को अपने जाल में फंसाने का काम कर रहे हैं। आपने गौर किया होगा कि जब भी आप कोई सोशल मीडिया खोलते हैं, तो उसमे आपको आपके पसंद के विज्ञापन देखने को मिल जाते हैं लेकिन आपने कभी सोचा है कि ये कैसे होता है? असल में होता यह है कि Facebook-Instagram जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूज़र्स गतिविधियों की निगरानी करते हैं।

मान लीजिये कि आपको कोई कपड़े लेने हैं और इसके लिए आप अन्य वेबसाइट पर जाकर उसको देख रहे हैं, तो ऐसी स्तिथि में उस वेबसाइट की जानकारी सोशल मीडिया कंपनियों तक भी पहुँच जाती है। इसके बाद कंपनियां यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए टार्गेट विज्ञापन बार-बार आपको दिखाने लगते हैं।

कभी-कभी यूज़र्स को होती है चिढ

यूज़र्स को जब टार्गेट विज्ञापन बार-बार दिखाया जाए, तो उन्हें कहीं ना कहीं इसको लेकर परेशानी भी होती है। ऐसे में वो चाहते हैं कि उन्हें इस प्रकार के विज्ञापन ना देखने को मिले। हालांकि, इसके लिए प्राइवेसी सेटिंग्स में बदलाव करने की जरूरत होती है।

अगर आप META यानी Facebook-Instagram के सेटिंग्स में बदलाव करना चाहते हैं, तो योर एक्टिविटी ऑफ Meta टेक्नोलॉजीज टूल में बदलाव करते हुए, इस फीचर को पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको इनके एप्स (APP) या वेबसाइट में जाना होगा। आइये इसके चरण को समझते हैं।

फेसबुक में ऑफ-मेटा एक्टिविटी

  • सबसे पहले फेसबुक ऐप या वेबसाइट खोलें और अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।

  • इसके बाद Settings & Privacy पर जाएं और फिर Settings चुनें।

  • अगर आप ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हैमबर्गर मेनू (तीन लाइन वाला आइकन) पर टैप करें और Account Center खोलें।

  • अब यहां Your Information & Permissions विकल्प को सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद Your Activity on Meta Technologies पर टैप करें।

इंस्टाग्राम में ऑफ-मेटा एक्टिविटी

  • इंस्टाग्राम यूजर्स सबसे पहले ऐप या वेबसाइट खोलें।

  • ऐप में नीचे दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें

  • फिर ऊपर मौजूद हैमबर्गर आइकन (तीन लाइन) पर जाएं।

अगर आप वेबसाइट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बाईं तरफ नीचे मौजूद ‘More’ आइकन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद Settings चुनें और फिर Account Center पर जाएं।

  • अब यहां Your Information & Permissions विकल्प पर क्लिक करें।

  • अंत में Your Activity on Meta Technologies पर जाएं।

एक्टिविटी को करें मैनेज

Meta यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपनी एक्टिविटी ट्रैक (Activity Track) करने वाली कंपनियों को लिस्ट से हटा सकें। यूजर्स अपनी पुरानी एक्टिविटी डिलीट कर सकते हैं और आगे के लिए ट्रैकिंग को बंद भी कर सकते हैं।

जब Meta Accounts Center पेज खुलता है, तो वहां ‘Your Activity on Meta Technology’ से जुड़ा एक पॉप-अप मैसेज दिखाई देता है। अगर कोई यूजर यह समझना चाहता है कि यह टूल कैसे काम करता है, तो वह Off-Meta Technology Activity के बारे में ज्यादा जानें वाले ऑप्शन पर क्लिक कर सकता है।