वट सावित्री पूजा (Vat Savitri Puja) X
जीवन शैली

Vat Savitri Puja 2026 Shopping: सिल्क हो या डिजाइनर, दिल्ली के ये 4 शॉपिंग हब हैं हर सुहागिन की पहली पसंद!

दिल्ली की इन मार्केट्स और दुकानों की खासियत सिर्फ उनका कलेक्शन ही नहीं, बल्कि यहां की परंपरा, कारीगरी और ग्राहकों का भरोसा भी है। चाहे आप बनारसी सिल्क लेना चाहें या फिर ट्रेंडी डिजाइनर साड़ी, इन जगहों पर आपको हर स्टाइल आसानी से मिल जाएगा।

Author : Sarita Prasad

साल 2026 में वट सावित्री पूजा (Vat Savitri Puja) 15 जून, सोमवार को है। वट सावित्री पूजा हर सुहागिन के लिए बेहद खास होती है इस दिन का हर श्रृंगार, हर साड़ी और हर आभूषण एक अलग ही महत्व रखता है। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर कुछ खास पहनना चाहती हैं, तो दिल्ली के ये मशहूर शॉपिंग हब आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। यहां आपको सिल्क साड़ियों से लेकर लेटेस्ट डिजाइनर कलेक्शन तक हर तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे वो भी हर बजट में। दिल्ली (Delhi) की इन मार्केट्स और दुकानों की खासियत सिर्फ उनका कलेक्शन ही नहीं, बल्कि यहां की परंपरा, कारीगरी और ग्राहकों का भरोसा भी है। चाहे आप बनारसी सिल्क लेना चाहें या फिर ट्रेंडी डिजाइनर साड़ी, इन जगहों पर आपको हर स्टाइल आसानी से मिल जाएगा। तो अगर इस वट सावित्री पर आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन शॉपिंग हब्स को जरूर एक्सप्लोर करें।

केशव क्रिएशन (Keshav Creations)

केशव क्रिएशन (Keshav Creations)

चांदनी चौक (Chandani Chowk) के दिल में स्थित यह दुकान ब्राइडल और ट्रेडिशनल साड़ियों के लिए काफी फेमस है। यहां आपको भारी बनारसी सिल्क, कढ़ाईदार साड़ियां और डिजाइनर कलेक्शन आसानी से मिल जाएंगे। इस दुकान की शुरुआत फैमिली बिजनेस के रूप में हुई थी और आज यह दिल्ली के सबसे भरोसेमंद स्टोर्स में गिनी जाती है। यहां साड़ियों की कीमत लगभग ₹5,000 से शुरू होकर ₹1 लाख या उससे ज्यादा तक जाती है, जिससे हर बजट के ग्राहक यहां खरीदारी कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां कस्टमाइजेशन और लेटेस्ट ट्रेंड्स दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। यहां की क्वालिटी और डिजाइन को काफी पसंद किया जाता है, खासकर ब्राइडल कलेक्शन को। अगर आप वट सावित्री के लिए रॉयल लुक चाहती हैं, तो यह जगह परफेक्ट है।

जिंदल साड़ी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (Jindal Saree Centre Private Limited)

जिंदल साड़ी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (Jindal Saree Centre Private Limited)

नई सड़क, चांदनी चौक (Chandani Chowk) में स्थित यह दुकान सिल्क और ट्रेडिशनल साड़ियों के लिए जानी जाती है। यहां आपको खासतौर पर बनारसी, कांजीवरम और पार्टी वियर साड़ियां मिलती हैं। यह स्टोर अपनी क्वालिटी और वाजिब कीमतों के लिए काफी पॉपुलर है। यहां साड़ियों की कीमत लगभग ₹2,000 से ₹50,000 तक होती है, जो मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम ग्राहकों के लिए परफेक्ट है। दुकान का माहौल भी काफी अच्छा और कस्टमर-फ्रेंडली है, जहां स्टाफ आपको सही साड़ी चुनने में मदद करता है। यहां की साड़ियों की क्वालिटी और वैरायटी काफी शानदार है और लोग बार-बार यहां से शॉपिंग करना पसंद करते हैं। अगर आप ट्रेडिशनल सिल्क के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो यह जगह जरूर विजिट करें।

लकी सिल्क स्टोर (Lucky Silk Store)

लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market)

लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market) में स्थित यह दुकान डिजाइनर और मॉडर्न साड़ियों के लिए काफी फेमस है। यहां आपको साड़ी के साथ-साथ सूट, लहंगा, अनारकली और रेडीमेड ड्रेस भी मिलती हैं। यह स्टोर खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं। यहां साड़ियों की कीमत ₹3,000 से शुरू होकर ₹60,000 तक जाती है। इस दुकान की खासियत है इसका ट्रेंडी कलेक्शन और नई-नई डिजाइन, जो हर फेस्टिव सीजन में अपडेट होती रहती हैं। यहां का कलेक्शन स्टाइलिश और यूनिक होता है, हालांकि भीड़ के समय थोड़ा समय लग सकता है। वट सावित्री जैसे त्योहार के लिए यहां से डिजाइनर साड़ी लेना एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

मीना बाज़ार (Meena Bazaar)

करोल बाग (Karol Bag)

करोल बाग (Karol Bag) का यह ब्रांडेड स्टोर एथनिक वियर के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां आपको सिल्क साड़ियां, पार्टी वियर, डिजाइनर कलेक्शन और रेडी-टू-वियर ऑप्शन मिलते हैं। यह एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है, जो क्वालिटी और एलिगेंस के लिए जाना जाता है। यहां कीमत ₹2,500 से शुरू होकर ₹40,000 तक जाती है। इस दुकान की खास बात है कि यहां आपको क्लासिक और मॉडर्न दोनों तरह के डिजाइन मिलते हैं, जो हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट हैं। इसकी क्वालिटी, फिटिंग और डिजाइन की काफी तारीफ करते हैं। अगर आप बिना ज्यादा मोलभाव के आराम से शॉपिंग करना चाहती हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। [SP]