3 Famous Burger Shops In Delhi Pixabay
जीवन शैली

महंगे रेस्टोरेंट्स फेल हैं दिल्ली की इन टॉप 3 लोकल दुकानों के बर्गर्स के सामने! लगती है लंबी लाइन

दिल्ली सिर्फ चाट, छोले-भटूरे और पराठों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार बर्गर्स (Burgers) के लिए भी मशहूर है। शहर में कई बड़े और महंगे रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं, लेकिन कुछ लोकल बर्गर शॉप्स ऐसी हैं जिनके सामने बड़े-बड़े ब्रांड भी फीके पड़ जाते हैं।

Author : Sarita Prasad

दिल्ली सिर्फ चाट, छोले-भटूरे और पराठों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार बर्गर्स (Burgers) के लिए भी मशहूर है। शहर में कई बड़े और महंगे रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं, लेकिन कुछ लोकल बर्गर शॉप्स ऐसी हैं जिनके सामने बड़े-बड़े ब्रांड भी फीके पड़ जाते हैं। यहां मिलने वाले बर्गर्स का स्वाद, ताजा सामग्री और जेब पर हल्का खर्च लोगों को बार-बार खींच लाता है। यही वजह है कि इन दुकानों के बाहर अक्सर लंबी लाइनें देखने को मिलती हैं। अगर आप भी दिल्ली में बर्गर खाने के शौकीन हैं, तो इन 3 जगहों (3 Famous Burger Shops In Delhi) को अपनी फूड लिस्ट में जरूर शामिल करें।

द बर्गर क्लब (The Burger Club), राजौरी गार्डन

दिल्ली के सबसे लोकप्रिय लोकल बर्गर ब्रांड्स में द बर्गर क्लब (The Burger Club) का नाम सबसे ऊपर आता है। इसकी शुरुआत कुछ युवा उद्यमियों (Young Businessmen) ने लोगों को ताजा और बड़े साइज के बर्गर्स देने के उद्देश्य से की थी। राजौरी गार्डन का आउटलेट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध माना जाता है। यह दुकान राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन (Rajori Garden Metro Station) के पास स्थित है और यहां पहुंचना बेहद आसान है।

बर्गर ब्रांड्स में द बर्गर क्लब (The Burger Club)

मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर कुछ मिनट पैदल चलने पर आप यहां पहुंच सकते हैं। यहां के बर्गर्स की खासियत है कि इनमें फ्रेश बन, हैंडमेड पैटी और इन-हाउस सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। डेविल वेज क्लब बर्गर (Devil Veg Club Burger), ओरिजिनल क्लब बर्गर (Original Club Burger) और डबल चीज़ क्लब बर्गर (Double Cheese Club Burger) यहां के सबसे ज्यादा बिकने वाले आइटम हैं। बर्गर्स की कीमत लगभग 120 रुपये से 350 रुपये के बीच रहती है। साथ में मिलने वाली ओवरलोडेड फ्राइज और शेक्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। ग्राहकों का कहना है कि यहां के बर्गर्स बड़े, जूसी और फ्लेवर से भरपूर होते हैं, जिसके कारण वे बार-बार यहां आना पसंद करते हैं। इसके अलावा राजोरी गार्डन में और भी बर्गर की दुकान हैं जैसे बरग्रिल (Burgrill) अपने बेहतरीन ग्रिल्ड बर्गर्स और हेल्दी विकल्पों (जैसे न्यूट्री-रिच पैटीज़) के लिए फेमस है, जो कम कैलोरी में लाजवाब स्वाद देते हैं। वहीं दूसरी ओर, गुड फ्लिपीं' बर्गर्स (Good Flippin' Burgers) अपने प्रीमियम, फ्रेश इन-हाउस बन और बेहद जूसी बर्गर्स के लिए जाना जाता है, जहाँ के नॉन-वेज बर्गर्स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

बर्गर सिंह (Burger Singh), हडसन लेन

बर्गर सिंह (Burger Singh)

अगर देसी तड़के वाले बर्गर्स खाने हैं तो बर्गर सिंह (Burger Singh) का नाम जरूर लिया जाता है। इसकी स्थापना 2014 में इंजीनियर कबीर जीजे ने की थी। उन्होंने विदेशी बर्गर स्टाइल में भारतीय मसालों का स्वाद जोड़कर इसे एक अलग पहचान दी। हडसन लेन स्थित आउटलेट नॉर्थ कैंपस के छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह GTB नगर मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 3 के पास स्थित है, जहां पैदल आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां अमृतसरी मुरग मखन, जट्टपुट्ट बर्गर, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ पंजाब और क्रिस्पी वेज बर्गर काफी पसंद किए जाते हैं। बर्गर्स की कीमत लगभग 80 रुपये से 250 रुपये तक रहती है। स्वाद की बात करें तो यहां के बर्गर्स में देसी मसालों का जबरदस्त फ्लेवर मिलता है, जो इन्हें दूसरे बर्गर्स से अलग बनाता है। ग्राहकों के अनुसार यहां की क्वालिटी और कीमत का संतुलन काफी अच्छा है और स्टूडेंट्स के बीच यह जगह बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा राजोरी गार्डन में और भी बर्गर की दुकान हैं जैसे बर्गर फार्म अपने बजट-फ्रेंडली और बेहद क्रिस्पी बर्गर्स व पेरी-पेरी फ्राइज़ के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, द बर्गर कंपनी अपने यूनीक इंजेक्टेड चीज़ बर्गर्स और क्रंची पैटीज़ की वैरायटी के लिए जानी जाती है, जबकि सियोल बर्गर्स एंड शेक्स अपने खास कोरियन स्टाइल फ्लेवर्स और बबल टी के लिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

बर्गरामा (Burgerama), ग्रेटर कैलाश

दिल्ली के बर्गर प्रेमियों के बीच बर्गरामा (Burgerama) किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसकी शुरुआत प्रीमियम लेकिन किफायती बर्गर्स उपलब्ध कराने के मकसद से की गई थी। ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आउटलेट सबसे ज्यादा चर्चित है। यहां पहुंचने के लिए आप कैलाश कॉलोनी या नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से ऑटो ले सकते हैं। बर्गरामा (Burgerama) अपने चार-ग्रिल्ड पैटी, प्रीमियम चीज़ और सिग्नेचर सॉस के लिए जाना जाता है।

क्लासिक चीज़बर्गर (Classic Cheeseburger)

The Bender, क्लासिक चीज़बर्गर (Classic Cheeseburger) और मिस मुशी (Miss Mushy) जैसे बर्गर्स यहां के ग्राहकों की पहली पसंद हैं। कीमत लगभग 250 रुपये से 500 रुपये तक रहती है। यहां मिलने वाले बर्गर्स का स्वाद बेहद रिच और जूसी होता है, जबकि पैटी का फ्लेवर लंबे समय तक याद रहता है। ग्राहकों के मुताबिक अगर आप असली अमेरिकन स्टाइल बर्गर का अनुभव लेना चाहते हैं तो यह जगह जरूर ट्राई करनी चाहिए।

दिल्ली की ये तीनों बर्गर शॉप्स इस बात का सबूत हैं कि स्वाद हमेशा महंगे रेस्टोरेंट्स का मोहताज नहीं होता। अगर आप भी एक बार इन जगहों के बर्गर्स चख लेंगे, तो शायद बड़े-बड़े फास्ट फूड ब्रांड्स को भूल जाएं। [SP]