अखबार या फॉयल में खाना लपेटकर रखने की आदत बन सकती है बड़ा खतरा, सेहत के लिए हो सकते हैं जानलेवा IANS
स्वास्थ्य

अखबार या फॉयल में खाना लपेटकर रखने की आदत बन सकती है बड़ा खतरा, सेहत के लिए हो सकते हैं जानलेवा

हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी आदतें शामिल होती हैं, जिन्हें हम बिना सोचे-समझे अपनाते रहते हैं। खासकर रसोई से जुड़ी आदतें अक्सर पीढ़ी दर पीढ़ी चली आती हैं, जैसे रोटी को अखबार में लपेटकर रखना। समय आगे बढ़ा तो अखबार की जगह एल्युमिनियम फॉयल ने ले ली, लेकिन अखबार हो या एल्युमिनियम फॉयल, ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

IANS

हमारे रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसी आदतें शामिल होती हैं, जिन्हें हम बिना सोचे-समझे अपनाते रहते हैं। खासकर रसोई से जुड़ी आदतें अक्सर पीढ़ी दर पीढ़ी चली आती हैं, जैसे रोटी को अखबार में लपेटकर रखना। समय आगे बढ़ा तो अखबार की जगह एल्युमिनियम फॉयल ने ले ली, लेकिन अखबार हो या एल्युमिनियम फॉयल, ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

अखबार में खाना रखना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अखबार छापने में जो स्याही इस्तेमाल होती है, उसमें कई तरह के रसायन होते हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, इन स्याहियों में मौजूद रसायन जब गरम या तैलीय खाने के संपर्क में आते हैं तो वे खाने में घुलने लगते हैं। इस तरह ये हानिकारक तत्व हमारे शरीर में पहुंच सकते हैं, जो लंबे समय में पाचन तंत्र पर असर डाल सकते हैं।

बाजार में मिलने वाले स्ट्रीट फूड जैसे पकौड़े, जलेबी या समोसे अक्सर अखबार में लपेटकर दिए जाते हैं। जब इन चीजों को बार-बार इसी तरह खाया जाता है तो धीरे-धीरे शरीर में विषैले तत्व जमा होने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि इसका असर तुरंत नजर नहीं आता, लेकिन लंबे समय में यह आदत स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।

अब बात करें एल्युमिनियम फॉयल (silver-alluminium foil) की तो इसे आमतौर पर अखबार से बेहतर माना जाता है, लेकिन यह भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि जब गरम, खट्टा या ज्यादा मसालेदार खाना फॉयल में रखा जाता है तो उसमें मौजूद एल्युमिनियम की थोड़ी मात्रा खाने में मिल जाती है। हालांकि यह मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन अगर रोजाना ऐसा किया जाए तो इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर पड़ सकता है।

गर्मी (summer) के कारण फॉयल में मौजूद कण खाने में ज्यादा आसानी से घुल जाते हैं, इसलिए फॉयल का इस्तेमाल कभी-कभार करना ठीक है, लेकिन इसे रोजाना की आदत बनाना सही नहीं है।

इन जोखिमों से बचने के लिए अन्य सही तरीकों को अपनाना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ (health experst) सलाह देते हैं कि खाने को सुरक्षित रखने के लिए स्टील या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इसके अलावा साफ सूती कपड़ा या फूड-ग्रेड पेपर भी अच्छे विकल्प माने जाते हैं।

[PY]

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)