विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर ब्लड सर्कुलेशन, हार्मोनल संतुलन और सही पोषण से कामेच्छा व प्रदर्शन सुधरते हैं। दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय आयुर्वेद और पोषण विज्ञान अनार, खजूर जैसे प्राकृतिक सुपरफूड अपनाने की सलाह देते हैं। IANS
स्वास्थ्य

क्या आपकी सेक्स लाइफ ठंडी पड़ गई है? रसोई में रखी ये मामूली चीजें हैं नेचुरल 'वियाग्रा', कमजोरी होगी दूर और बढ़ेगी स्टेमिना!

प्राकृतिक सुपरफूड से बढ़ेगी कामेच्छा, अनार और खजूर से सुधरेगा ब्लड सर्कुलेशन, स्पर्म काउंट और यौन संतुष्टि

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

  • सेक्सुअल हेल्थ केवल शारीरिक सुख नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और रिश्तों की मजबूती से भी जुड़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर ब्लड सर्कुलेशन, हार्मोनल संतुलन और सही पोषण से कामेच्छा व प्रदर्शन सुधरते हैं। दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय आयुर्वेद और पोषण विज्ञान अनार, खजूर जैसे प्राकृतिक सुपरफूड अपनाने की सलाह देते हैं।

सेक्सुअल हेल्थ केवल शारीरिक सुख तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुष्टि और आपसी रिश्तों की मजबूती के लिए भी अनिवार्य है। बहुत सारे विश्लेषकों और चिकित्सकों के अनुसार, शरीर में रक्त का संचार (Blood Circulation) और हार्मोनल संतुलन हमारी कामेच्छा और प्रदर्शन को निर्धारित करते हैं।

अक्सर लोग अपनी सेक्सुअल समस्याओं को साझा करने में कतराते हैं, जिससे मानसिक तनाव और बढ़ जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दवाओं पर निर्भर होने से बेहतर है कि हम अपनी डाइट में सुधार करें। आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही इस बात पर सहमत हैं कि हमारे किचन में मौजूद कई प्राकृतिक चीजें सुपरफूड की तरह काम करती हैं। सही पोषण न केवल यौन अंगों की कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि ऊर्जा के स्तर को भी ऊँचा रखता है।

सेक्स लाइफ और शारीरिक सुख

अपनी सेक्सुअल लाइफ को लेकर आजकल हर कोई चिंतित रहता है। अपने प्रेमी जोड़े को खुश रखने के लिए हर शख्स प्रयास करता है। लेकिन बहुत सारी पिछली गलतियों की वजह से शरीर के जनन अंग में समस्याएं होती हैं, जो शारीरिक सुख को पूरा नहीं कर पाती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे इन समस्याओं में काफी मददगार साबित होते हैं। प्राकृतिक उपचार न केवल सुरक्षित होते हैं, बल्कि इनके परिणाम भी दूरगामी और सकारात्मक होते हैं।

अनार खाने के फायदे

अनार एक ऐसा फल है जिसका सेवन रोजाना करना चाहिए। रोज एक अनार खाने से लिबिडो (काम-इच्छा) की क्वालिटी बढ़ने में मदद मिलती है। यह उन महिलाओं के लिए भी विशेष रूप से फायदेमंद होता है जिनके पेट में बच्चा पल रहा होता है।

अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो महिला और पुरुष दोनों की सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि अनार का रस जननांगों में रक्त के प्रवाह को तेज करता है, जिससे उत्तेजना और संतुष्टि में सुधार होता है। अगर रोजाना एक अनार का सेवन किया जाए, तो स्पर्म काउंट भी बढ़ता है और हाई ब्लड प्रेशर तथा स्ट्रोक जैसी समस्याओं से निदान मिलता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर थकान को दूर करने में सहायक है।

खजूर खाने के फायदे

सेक्स लाइफ को लेकर पुरुष भी बहुत चिंतित रहते हैं। कभी-कभी यह सुनने को मिलता है कि महिला पार्टनर अपने पति से संतुष्ट नहीं होती है, इसलिए पुरुषों को भी अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ऐसे में खजूर बहुत मददगार साबित होता है। पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए खजूर सबसे बढ़िया होता है।

खजूर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन आसानी से किया जा सकता है, क्योंकि यह कम पैसे में आसानी से मिल जाता है। महिलाओं को भी इसका सेवन करना चाहिए। रोजाना खजूर का सेवन करने से सेक्सुअल हेल्थ में सुधार होता है। साथ में, यह यौन संबंध बनाने के दौरान देर तक बने रहने (Stamina) में सहायक होता है। बता दें कि खजूर एक प्राकृतिक कामोत्तेजक खाद्य पदार्थ है और इसका सेवन करने से सेक्सुअल समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होती।

यह भी पढ़ें :