पप्पू चाट भंडार (Pappu Chaat Bhandar) X
जीवन शैली

पिता से बेटा तक, इस दुकान के मुरीद हैं सब! कनॉट प्लेस की वो जगह जो 'परंपरा' परोसती है

दिल्ली के सबसे फेमस इलाकों में से एक कनॉट प्लेस अपनी चमक-दमक, बड़े ब्रांड्स और कैफे के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी भीड़-भाड़ के बीच एक ऐसी जगह भी है जो आज भी अपने देसी अंदाज़ और असली स्वाद के लिए मशहूर है और वो है पप्पू चाट भंडार।

Author : Sarita Prasad

दिल्ली के सबसे फेमस इलाकों में से एक कनॉट प्लेस (Connaught Place) अपनी चमक-दमक, बड़े ब्रांड्स और कैफे के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी भीड़-भाड़ के बीच एक ऐसी जगह भी है जो आज भी अपने देसी अंदाज़ और असली स्वाद के लिए मशहूर है और वो है पप्पू चाट भंडार (Pappu Chaat Bhandar)। 56 साल से भी ज्यादा पुरानी यह दुकान सिर्फ चाट नहीं, बल्कि परंपरा और स्वाद की विरासत परोसती है। यहां मिलने वाली आलू चाट, टिक्की और भल्ला पापड़ी में वही पुराना, ऑथेंटिक देसी स्वाद मिलता है, जो आज के मॉडर्न फूड में कहीं खो सा गया है। खास बात यह है कि इतने सालों बाद भी यहां के स्वाद में कोई बदलाव नहीं आया, जो इसे और भी खास बनाता है। यही वजह है कि जो एक बार यहां आता है, वह दोबारा जरूर लौटकर आता है।

56 साल पुरानी विरासत, जो आज भी जिंदा है

पप्पू चाट भंडार (Pappu Chaat Bhandar) की कहानी सिर्फ एक दुकान की नहीं, बल्कि एक परिवार की मेहनत और जुनून की कहानी है। इसकी शुरुआत पप्पू जी के पिता श्री भगवान स्वरूप गुप्ता (Mr. Bhagwan Swaroop Gupta) ने तक़रीबन 1970 में की थी, जब कनॉट प्लेस (Connaught Place) में स्ट्रीट फूड का अलग ही क्रेज हुआ करता था। धीरे-धीरे यह छोटा सा ठेला लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता गया। पप्पू जी (Pappu ji) खुद 1982 के आसपास इस काम से जुड़े और तब से लेकर आज तक उसी स्वाद और परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि इतने सालों बाद भी यहां के स्वाद में कोई बदलाव नहीं आया है। पप्पू जी गर्व से कहते हैं, “जब तक हम हैं, ये स्वाद भी रहेगा,” और मुस्कुराते हुए जोड़ते हैं कि आने वाले 50–60 साल तक भी वो लोगों को यही चटपटा स्वाद खिलाते रहेंगे। यही जज़्बा इस दुकान को खास बनाता है।

कैसे पहुंचे पप्पू चाट भंडार?

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में स्थित पप्पू चाट भंडार (Pappu Chaat Bhandar) तक पहुंचना बेहद आसान है। सबसे पहले कनॉट प्लेस के कस्तूरबा गांधी मार्ग (Kasturba Gandhi Marg) पर पहुंचना होगा वहां की सूर्य किरण बिल्डिंग के निकट गेट पर आपको पप्पू चाट भंडार का ठेला दिख जाएगा। अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो की ब्लू या येलो लाइन से राजीव चौक स्टेशन (Rajiv Chawk Station) उतरें। वहां से कुछ ही मिनट पैदल चलकर आप दुकान तक पहुंच सकते हैं। ऑटो या कैब से आने पर किराया आपके लोकेशन के अनुसार लगभग ₹50–₹200 तक हो सकता है। यह दुकान सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है और सोमवार से शनिवार तक आप यहां स्वाद का आनंद ले सकते हैं। वीकेंड पर यहां थोड़ी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

कस्तूरबा गांधी मार्ग (Kasturba Gandhi Marg)

चटपटे स्वाद का खजाना: पप्पू चाट भंडार का स्पेशल मेन्यू

पप्पू चाट भंडार (Pappu Chaat Bhandar) का मेन्यू देखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन यहां मिलने वाला हर आइटम स्वाद के मामले में जबरदस्त है। फ्रूट चाट ताजे फलों और हल्के मसालों के साथ एक रिफ्रेशिंग अनुभव देती है, जबकि आलू चाट और आलू टिक्की यहां की असली जान हैं। बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से नरम आलू, ऊपर से डाले गए खास देसी मसाले हर बाइट में एक अलग ही मजा देते हैं। भल्ला पापड़ी में दही की मिठास, चटपटे मसाले और कुरकुरी पापड़ी का ऐसा संतुलन मिलता है, जो इसे और भी खास बना देता है। इसके साथ यहां फ्रेश जूस और कई तरह के शेक्स भी मिलते हैं, जो खाने के बाद एक परफेक्ट रिफ्रेशमेंट का काम करते हैं।

पप्पू चाट भंडार (Pappu Chaat Bhandar)

इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत है इसका देसी और ऑथेंटिक स्वाद। यहां इस्तेमाल होने वाले मसाले, कुरकुरे आलू और ऊपर से डाली जाने वाली हरी और लाल चटनी का कॉम्बिनेशन ऐसा है, जो हर प्लेट को खास बना देता है।

क्यों खास है पप्पू चाट भंडार?

जो लोग पहली बार पप्पू चाट भंडार आते हैं, उनका अनुभव अक्सर एक जैसा ही होता है सरप्राइज और संतुष्टि से भरा हुआ। जैसे ही वे यहां की आलू चाट या टिक्की का पहला बाइट लेते हैं, तुरंत कहते हैं, “Crispy, Tasty, Masaledar!” बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम आलू, ऊपर से चटनी और मसालों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद आता है। कई ग्राहक तो पहली बार में ही इसे दूसरों को रिकमेंड (recommend) करने लगते हैं और दोबारा आने का प्लान बना लेते हैं। खासकर आलू लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप देसी स्ट्रीट फूड का असली मजा लेना चाहते हैं, जहां स्वाद में पुरानी यादें और भरोसा दोनों मिले, तो पप्पू चाट भंडार आपके लिए एक परफेक्ट स्पॉट है, जहां हर प्लेट में सालों पुराना और विश्वसनीय स्वाद (trusted taste) महसूस होता है।

अगर आप कभी कनॉट प्लेस जाएं, तो पप्पू चाट भंडार को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां का देसी, चटपटा और ऑथेंटिक स्वाद आपको एक अलग ही फूड एक्सपीरियंस देगा। चाहे आप स्ट्रीट फूड लवर हों या कुछ नया ट्राई करना चाहते हों, यह जगह आपको निराश नहीं करेगी। एक बार यहां की चाट जरूर चखें यकीन मानिए, आप दोबारा आने का बहाना खुद ढूंढ लेंगे। [SP/MK]