सरकारी नौकरी (Government Job) के लिए BEL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी निकली है।  AI generated
जॉब / इंटर्नशिप

सरकारी नौकरी चाहिए? BEL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती, लाखों की सैलरी पाने का मौका

भारत में किसी चीज का क्रेज हो या ना हो लेकिन सरकारी नौकरी (Government Job) का खूब रहता है। हर किसी के मन में ख्वाहिश होती है, काश जीवन में एक सरकारी नौकरी हो जाए, तो लाइफ सेट हो जाएगी।

Author : Mayank Kumar

  • डिप्टी इंजीनियर (सिविल, आर्किटेक्चर और हॉर्टिकल्चर) के पदों पर आवेदन जारी, आखिरी तारीख 1 अप्रैल।

  • संबंधित इंजीनियरिंग/आर्किटेक्चर/एमएससी डिग्री जरूरी, चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

  • चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

भारत में किसी चीज का क्रेज हो या ना हो लेकिन सरकारी नौकरी (Government Job) का खूब रहता है। हर किसी के मन में ख्वाहिश होती है, काश जीवन में एक सरकारी नौकरी हो जाए, तो लाइफ सेट हो जाएगी। मतलब जब तक नौकरी है तब तक मौज और नौकरी के बाद पेंशन वाली मौज।

शायद यही कारण है 2021 में CSDS-Lokniti सर्वे ने रिपोर्ट जारी किया था, जिसमे यह बताया था कि भारत में करीब 55% भारतीय युवा जिनकी उम्र 15-34 के बीच है, उनके भीतर सरकारी नौकरी की चाहत है। ऐसे में आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके काम की है।

इन सरकारी पदों लिए निकली नौकरी

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने सरकारी नौकरी (Government Job) की इच्छा रखने वाले युवाओं की मुराद पूरी कर दी है। इस संस्था ने डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) के विभिन्न 35 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

BEL की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

संस्था की ओर से जिन 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उसमें डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) - सिविल इंजीनियरिंग के 28, डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) - बैचलर ऑफ एग्रीकल्चर (बी आर्क) के 4 और डिप्टी इंजीनियर/(ई-II) - एमएससी (हॉर्टिकल्चर) के 3 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा निकाले गए पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ बातों पर गौर करने की जरूरत है। पहले तो आवेदनकर्ता के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.tech/Bsc.इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर या बागवानी में Msc की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।

दूसरी चीज यह कि आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए और इसकी गिनती 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदनकर्ता को ऑनलाइन ही आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जो जनरल/ओबीसी वाले हैं, उन्हें 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत GST देनी होगी जबकि आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

वहीं, सैलरी की बात करें तो BEL ने जो ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके मुताबिक चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। आवेदनकर्ता को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। फिर इंटरव्यू होगा और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।

आपको इसका आवेदन ऑनलाइन करना होगा और इसके लिए आपको bel-india.in के वेबसाइट में जॉब सेक्शन में जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।