आशा भोसले Wikimedia Commons
मनोरंजन

'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं' से 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' तक, आशा भोसले के वो 10 सदाबहार गाने जिन्हें Gen Y से लेकर Gen Z भी करते हैं पसंद

‘कह दूं तुम्हें’ की मासूमियत हो या ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ की मोहब्बत उनके हर गाने में एक जादू था, जो पीढ़ियों को जोड़ता है।

Author : Sarita Prasad

संगीत की दुनिया में 12 अप्रैल 2026 एक ऐसा दिन बन गया, जब हमने एक उम्दा कलाकार खो दिया। आशा भोसले ने 92 साल (8 September 1933 - 12 April 2026) की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी आवाज़ आज भी हर दिल में ज़िंदा है। ‘कह दूं तुम्हें’ की मासूमियत हो या ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ की मोहब्बत उनके हर गाने में एक जादू था, जो पीढ़ियों को जोड़ता है। उनकी गायकी सिर्फ सुर नहीं, बल्कि एहसासों का एक खज़ाना थी, जिसने Gen Y से लेकर Gen Z तक सबको अपना दीवाना बनाया। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन जरूर आ गया है, लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा हमारे साथ रहेगी। ऐसे में आइए, याद करते हैं उनके 10 सदाबहार गाने, जो आज भी हर दिल की धड़कन बने हुए हैं

कह दूं तुम्हें’

यह गाना फिल्म दीवार(1975) का है। जिसे किशोर कुमार (Ashok Kumar) और आशा भोसले (Asha Bhosle) ने मिलकर गाया था। फिल्म शशि कपूर (Sashi Kapoor) और नीतू सिंह (Nitu Singh) पर फिल्माया गया है। यह गाना अपने खूबसूरत और रोमांटिक मूड के लिए आज भी पसंद किया जाता है। खास बात यह है कि इसमें लड़का-लड़की के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक दिखाई गई है, जो इसे और भी मज़ेदार बनाती है। Gen Z को भी यह गाना बहुत पसंद आता है, खासकर रील (reels) में।

चुरा लिया है तुमने जो दिल को

यह गाना फिल्म यादों की बारात (1973) का है। यह (iconic) गाना आशा भोसले और मोहम्मद रफ़ी (Asha Bhosle and Mohammed Rafi) ने गाया था। फिल्म में ज़ीनत अमान और विजय अरोड़ा नजर आते हैं। इस गाने की शुरुआत में गिलास और चम्मच की आवाज़ का इस्तेमाल बहुत ही यूनिक तरीके से किया गया था, जो इसे दूसरे गानों से अलग बनाता है। कहा जाता है कि इसकी रिकॉर्डिंग के दौरान असली साउंड इफेक्ट देने के लिए यह प्रयोग किया गया था। इस गाने की मधुर धुन और रोमांटिक बोल आज भी लोगों के दिल को छू जाते हैं। यही वजह है कि यह गाना आज भी हर पीढ़ी के बीच उतना ही लोकप्रिय है।

आशा भोसले आर . डी. बर्मन (R.D Barman)

पिया तू अब तो आजा

यह गाना फिल्म कारवां(1971) का है। इस गाने में आशा भोसले की सबसे बोल्ड और एनर्जेटिक आवाज़ है। स्क्रीन पर हेलन और जितेंद्र की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। “Monica, oh my darling!” वाला हिस्सा आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इस गाने का म्यूजिक आर . डी. बर्मन (R.D Barman) ने दिया था, जो अपने प्रयोगों के लिए जाने जाते थे। इसकी तेज बीट और कैबरे स्टाइल ने इसे उस दौर में बेहद अलग बना दिया। यही वजह है कि यह गाना आज भी पार्टियों, डांस परफॉर्मेंस और स्टेज शो में पूरे जोश के साथ बजाया जाता है।

दम मारो दम’

यह गाना फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा (1971) का है। इस गाने में ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) का हिप्पी लुक बेहद आइकॉनिक बन गया, जिसने उस दौर के युवाओं के फैशन और स्टाइल को नई पहचान दी। आशा भोसले की दमदार और अलग अंदाज़ वाली आवाज़ ने इस गाने को यूथ एंथम बना दिया। फिल्म में देव आनंद की मौजूदगी भी इसे और खास बनाती है। इस गाने का संगीत आर. डी. बर्मन (R.D Barman) ने दिया था, जो अपने नए और अनोखे प्रयोगों के लिए जाने जाते थे। इसकी धुन और बोल उस समय के बागी और आज़ाद सोच वाले युवाओं को दर्शाते हैं, इसलिए यह आज भी उतना ही लोकप्रिय है।

इन आंखों की मस्ती

यह गाना फिल्म उमराव जान (1981) का है। यह रेखा पर फिल्माया गया है और उनकी अदाओं ने इसे सच में अमर बना दिया। आशा भोसले ने इसे बेहद नज़ाकत और शायरी भरे अंदाज़ में गाया है, जो सीधे दिल को छू जाता है। इस गाने का संगीत खय्याम ने दिया था, जिसकी सादगी इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसकी धीमी और दिल को छू जाने वाली (soulful) धुन, सुनने वाले को एक अलग ही एहसास में ले जाती है। यही वजह है कि यह गाना आज भी क्लासिकल म्यूजिक लवर्स (classical music lovers) के बीच बेहद पसंद किया जाता है और हमेशा सदाबहार रहेगा।

Asha Bhosle

ये मेरा दिल

यह गाना फिल्म डॉन (1978) का है। इस गाने में हेलन (Helen) का शानदार डांस और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) की दमदार उपस्थिति (presence) देखने लायक है। आशा भोसले की सेडक्टिव (seductive) आवाज़ ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया। इसका म्यूजिक कल्याणजी आनंदजी ने तैयार किया था, जो अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते थे। गाने की तेज बीट और कैबरे स्टाइल इसे बेहद खास बनाते हैं। यही वजह है कि यह गाना आज भी remix होकर नए अंदाज़ में सामने आता रहता है और पार्टियों व डांस फ्लोर पर खूब पसंद किया जाता है।

आओ ना गले लगाओ ना

यह गाना फिल्म मेरे जीवन साथी (1972) का है। यह राजेश खन्ना और तनुजा (Rajesh Khanna and Tanuja) पर फिल्माया गया है, जिनकी केमिस्ट्री इसे और भी खास बनाती है। आशा भोसले की कोमल (soft) और रोमांटिक आवाज़ इस गाने को बेहद दिल को छू लेने वाला बनाती है। इस गाने का संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था, जो अपने भावपूर्ण धुनें (soulful tunes) के लिए मशहूर थे। इसकी मधुर धुन और आसान बोल इसे हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। यही वजह है कि यह गाना आज भी पुराने रोमांटिक गाने की लिस्ट में हमेशा टॉप पर बना रहता है और लोगों के दिलों में खास जगह रखता है।

आशा भोसले की कोमल (soft) और रोमांटिक आवाज़ इस गाने को बेहद दिल को छू लेने वाला बनाती है।

जाने जान ढूंढता फिर रहा’

यह गाना फिल्म जवानी दीवानी (1972) का है। इस गाने में रणधीर कपूर और जया बच्चन (Randhir Kapoor and Jaya Bachchan) की जोड़ी बेहद प्यारी लगती है, जो इसे और भी खास बनाती है। यह गाना मस्ती, प्यार और जवानी का एक शानदार मेल है। आशा भोसले की चुलबुली और मधुर आवाज़ इसमें अलग ही जान डाल देती है। इस गाने का संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था। इसकी धुन और बोल आज भी उतने ही नए लगते हैं जितने कि अपन रिलीज़ के समय थें। इसलिए यह गाना रील (reels) और Short videos में आज भी खूब ट्रेंड करता है।

ओ हसीना ज़ुल्फों वाली

यह गाना फिल्म तीसरी मंजिल (1966) का है। यह गाना आशा भोसले और मोहम्मद रफ़ी ने अपनी शानदार आवाज़ में गाया था। फिल्म में शम्मी कपूर और आशा पारेख की जोड़ी नजर आती है। इस गाने की तेज़ बिट (fast beat) और म्यूजिक (lively music) इसे बेहद खास बनाते हैं। इसका संगीत आर. डी. बर्मन (R.D Barman) ने दिया था। गाने का डांस (dance) और रिदम आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है, इसलिए यह आज भी हर युवा में उतना ही मशहूर बना हुआ है।

आशा भोसले

मेरा कुछ सामान

यह गाना फिल्म इजाज़त(1987) का है। यह गाना आशा भोसले ने बहुत ही अलग और कविता के (poetic) अंदाज़ में गाया है, जो इसे बाकी गानों से खास बनाता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रेखा की बेहतरीन अदाकारी इसे और भी गहराई देती है। इस गाने के बोल गुलज़ार ने लिखे थे, जो अपनी शायरी के लिए मशहूर हैं। इसका संगीत आर . डी. बर्मन (R.D Barman) ने दिया था। इसकी खास बात यह है कि यह एक अलग तरह की कहानी को शब्दों में बयां करता है, जो दिल के टूटे हुए एहसासों को बेहद खूबसूरती से सामने लाता है।

आशा भोसले (Asha bhosle) की आवाज़ सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि एक एहसास है जो हर दौर में लोगों के दिलों को जोड़ती आई है। उनके ये सदाबहार गाने आज भी उतने ही ताज़ा और पसंद किए जाते हैं, जितने अपने समय में थे। बदलते दौर के साथ भी उनकी गायकी का जादू कम नहीं हुआ, बल्कि नई पीढ़ी भी उसे उतना ही अपनाती है। यही उनकी असली पहचान और विरासत है, जो हमेशा जिंदा रहेगी।