मशहूर निर्देशक करण जौहर हिंदी सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। उनकी फिल्में हमेशा प्यार, इमोशन्स और खूबसूरत कहानियों के लिए जानी जाती हैं। 
मनोरंजन

'चांद मेरा दिल' का गाना 'ऐतबार' रिलीज, फैंस कर रहे सॉन्ग को पसंद

मशहूर निर्देशक करण जौहर हिंदी सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। उनकी फिल्में हमेशा प्यार, इमोशन्स और खूबसूरत कहानियों के लिए जानी जाती हैं।

IANS

मशहूर निर्देशक करण जौहर हिंदी सिनेमा में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। उनकी फिल्में हमेशा प्यार, इमोशन्स और खूबसूरत कहानियों के लिए जानी जाती हैं। अब वे अपनी आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के साथ फिर से दर्शकों के दिल को छूने वाले हैं।

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का रोमांटिक टाइटल ट्रैक रिलीज किया था, जिसे फैंस की तरफ से काफी प्यार मिला था। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने फिल्म का नया गाना 'ऐतबार' रिलीज कर दिया। यह एक सैड सॉन्ग है, जो गलतफहमी के कारण अलग होने के दर्द को बहुत अच्छे तरीके से दिखाता है।

गाने की लिरिक्स और मेलोडी काफी प्यारे हैं। गाने में प्यार की खुशी और फिर उसकी टूटने की पीड़ा को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया है कि सुनने वाले भावुक हो रहे हैं।

मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "आज तो इश्क दा नाम बदलकर रख दे यार तबाइयांवे। सॉन्ग ऐतबार रिलीज हो गया है।"

इस गाने के बोल फहीम अब्दुल्ला ने अपनी शानदार आवाज में गाया है, जबकि अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं और सचिन-जिगर ने संगीत तैयार किया है।

यह फिल्म कॉलेज के दिनों के हल्के-फुल्के रोमांस से शुरू होती है और धीरे-धीरे एक गहरी तथा दुखभरी प्रेम कहानी में बदल जाती है। फिल्म में संगीत और भावनाओं की गहराई बहुत ज्यादा है। करण जौहर की फिल्मों में संगीत हमेशा खास रहा है। 'ऐतबार' गाना भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। गाने को सुनकर लगता है कि प्यार में अलगाव का दर्द कितना गहरा होता है।

फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी एक लड़के और लड़की की मुलाकात से शुरू होती है। बाद में कुछ गलतफहमियां और परिस्थितियां दोनों को अलग कर देती हैं। यह ट्रैजिक लव स्टोरी दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।

फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जबकि इसका निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। 'चांद मेरा दिल' 22 मई सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

[PY]

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)