भारत में एलपीजी संकट (LPG crisis in India): मिडिल ईस्ट संघर्ष के चलते अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है, कुछ दिनों से चलते आ रहे एलपीजी (LPG) गैस सिलिंडर की भारी कमी से जनता काफी परेशान हो गई है l इसी वजह से अब लोग तरह-तरह के विकल्प तलाश कर रहे हैं l अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए भी महत्वपूर्ण है l आइए जानते है कुछ ख़ास रसोई के उपकरणों के बारे में जो एक बेहतर विकल्प हो सकता है l
पहले इंडक्शन (Induction) केवल कुछ बड़े प्रमुख शहरों में इस्तेमाल होता था, लेकिन जब से एलपीजी गैस सिलिंडर की सप्लाई में कमी आई है, तब से सभी लोगों (गाँव या शहर) के जुबान पर एक ही नाम है “इंडक्शन चूल्हा l एकाएक माँग इतनी बढ़ी कि ये लगभग हर जगह (ऑनलाइन ई-कॉमर्स जैसे फ्लिप्कार्ट (Flipkart) और अमेज़न (Amazon), क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) जैसे स्विग्गी (Swiggy), इन्स्टामार्ट (Instamart), ज़ेप्टो (Zepto) आदि पर आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया l सबसे अच्छी बात यह है कि मार्केट में कई ऐसे किचन इलेक्ट्रिक उपकरण मौजूद है जो बिना किसी गैस के खाना बनाने में काम आता है l
एयरफ्रायर (Airfryer): ये होम एप्लायंस गर्म हवा के मदद से कम तेल में भी स्वादिष्ट और कुरकुरा खाना बना सकता है l आज के समय में हर घर में सबकी पहली पसंद बन चुका है l इसमें रोस्टेड, क्रिस्पी और बेक्ड, पनीर, सब्जियां और अन्य व्यंजन आसानी से बन जाती है l भारत में इसकी शुरूआती कीमत लगभग ₹2500 से ₹20,000+ तक है l यह आसानी से किसी होम एप्लायंस की दुकान या फिर ऑनलाइन ई-कॉमर्स में उपलब्ध है l
माइक्रोवेव ओवन (Microwave Oven): जब भी हम किसी मिठाई की दुकानदूकान या बेकरी पर जाते है तो पहले यही पूछते हैं कि समोसा/ पेटीज गर्म है? दुकानदार तुरंत उसे गर्म करके देता है और उसी उपकरण को माइक्रोवेव ओवन कहते है l कई लोग माइक्रो वेव ओवन को सिर्फ खाना गर्म करने के लिए इस्तेमाल करते हैं l लेकिन सच यह है कि ये केवल गर्म करने के लिए नहीं बल्कि तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए भी उपयोगी है l कुछ आधुनिक ओवन में ग्रिल + कॉन्वेकशन दोनों साथ में आता है l इसमें मैगी, पास्ता, सूप और कई तरह के खाने के व्यंजन जैसे चावल आदि सब बना सकते हैं l इसकी शुरूआती कीमत ₹6000 रुपये से ₹20,000+ है l
राइस कुकर (Rice Cooker): यह उपकरण सुनने में आम लगता है जैसे की प्रेशर कुकर लेकिन इसको गैस पर नहीं बिजली के माध्यम से प्रयोग किया जाता है l इसलिए इसका नाम इलेक्ट्रिक राइस कुकर है l ख़ास तौर पर इसे चावल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है लेकिन इसमें चावल के अलावा पुलाव, बिरयानी और उबले हुए सब्जियां बनाने के भी उपयोगी है l भारत में इसकी कीमत ₹1000 रुपये से शुरू होती है l इसलिए इसे किफायती उपकरण माना गया है l
इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर-हॉट प्लेट (Electric Cooking Heater-Hot Plate): ये किचन एप्लायंस देखने में बिल्कुल इंडक्शन चूल्हे कि तरह दिखता है l इसका दूसरा नाम हॉट प्लेट भी है l इसमें बर्तन को सीधे उपकरण पर लगे प्लेट पर रखकर खाना पकाया जाता है l इसकी कीमत लगभग ₹2500 से ₹5000 तक है l यह भी काफी किफायती एप्लायंस की श्रेणी में आता है l इलेक्ट्रिक पैन (Electric Pan): यह उपकरण ख़ास तौर पर उनके लिए उपयोगी है जो कम समय में आपना काम भी कर लें और कुछ खाना भी साथ में बना लें l इसमें पहले से हीटिंग एलिमेंट लगा होता है जो खाना बनाने में मदद करता है l इसमें हलके स्नैक्स जैसे नूडल्स, मैग्गी और अंडे भी बनाया जा सकता है l
इलेक्ट्रिक पैन (Electric Pan): यह उपकरण ख़ास तौर पर उनके लिए उपयोगी है जो कम समय में आपना काम भी कर लें और कुछ खाना भी साथ में बना लें l इसमें पहले से हीटिंग एलिमेंट लगा होता है जो खाना बनाने में मदद करता है l इसमें हलके स्नैक्स जैसे नूडल्स, मैग्गी और अंडे भी बनाया जा सकता है l
तो ये थे वो 5 उपकरण जिसे अगर आप अपने किचन में रखें तो बगैर LPG के भी खाना बन सकता है l
[VT]