उत्तरप्रदेश: महोबा से 2 लाख घूस लेते धराए CMO ऑफिस के बाबू साहेब, पकड़े जाने पर फूट-फूटकर रोये

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा जिले से एक CMO अधिकारी के गिरफ्तारी का मामला सामने आया है l
CMO अधिकारी को गिरफ्तार करते हुए झाँसी विजिलेंस टीम के सदस्य
CMO कार्यालय (CMO Office) के परिवार कल्याण प्रोजेक्ट मैनेजर जितेश सोनी (Jitesh Soni) को झाँसी की विजिलेंस टीम (Jhansi Vigilence Team) ने गुरुवार 19 मार्च को 2 लाख का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया l एक रिपोर्ट के मुताबिक यह रिश्वत संविदा कर्मचारी के ट्रान्सफर को लेकर था lAI Generated
Published on
Updated on
2 min read

CMO कार्यालय (CMO Office) के परिवार कल्याण प्रोजेक्ट मैनेजर जितेश सोनी (Jitesh Soni) को झाँसी की विजिलेंस टीम (Jhansi Vigilence Team) ने गुरुवार 19 मार्च को 2 लाख का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया l एक रिपोर्ट के मुताबिक यह रिश्वत संविदा कर्मचारी के ट्रान्सफर को लेकर था l विजिलेंस टीम के पकड़ते ही गिड़गिड़ाने लगे सरकारी बाबू, “साहब हाथ जोड़ता हूँ…..अब समझते है पूरे मामले को l 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा जिले से एक CMO अधिकारी के गिरफ्तारी का मामला सामने आया है l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  (Community health centre) में कार्यरत संविदा कर्मचारी मोहम्मद मिराज कई दिनों से अपने तबादले को लेकर CMO कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे l मिराज मूल रूप से हमीरपुर के रहने वाले है और अपने नौकरी के चलते पनवाड़ी में रहते थे l

CMO कार्यालय में उनको जितेश सोनी से मिलने के लिए कहा गया और तब से ये सिलसिला शुरू हुआ l मिराज ने बताया कि उनके ट्रान्सफर (transfer) को रोकने के लिए जितेश सोनी ने 3.35 लाख रिश्वत (bribe) की माँग कि थी l मिराज एक मध्य वर्गीय परिवार से आते है और ये मोटा रकम उनके बस की बात नहीं है l जैसे ही उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दी तो टीम के अधिकारियों ने एक प्लान बनाया और कहा कि जैसे बता रहे है वैसे ही करना है l इस बात पर मिराज राजी हो गए l और योजना के तहत उस अधिकारी को पहले 2 लाख रुपये देने की बात हुई l 

झाँसी विजिलेंस टीम का नेतृत्व पीयूष पाण्डेय (Piyush Pandey) कर रहे थे l इनके साथ इस कार्रवाई में शेषमणि त्रिपाठी (Sheshmani Tripathi) और नीरज (Neeraj) भी शामिल थे l योजना के मुताबिक़ मिराज ने उस अधिकारी को होटल राघव (Hotel Raghav) पर पैसे देने के लिए बुलाया था और पैसे लेकर पहुँच भी गया l लेकिन जितेश सोनी को यह भनक नहीं लगी और उसे पता नही था कि उसके नौकरी का यह आखिरी दिन होगा l

टीम के अधिकारी पहले से ही वहाँ सादे कपड़े में मौजूद थे l मिराज जैसे ही पैसे लेकर पहुँचा और सोनी की तरफ आगे बढ़ रहा था तभी अधिकारियों ने सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथ (red handed) दबोच लिया और गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए कोतवाली ले आए l उसे गिरफ्तार करते ही अधिकारी जोर जोर से रोने-चिल्लाने लगा लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और घसीटते हुए उसे ले गए l 

कुछ लोगों का कहना था कि जितेश सोनी की पकड़ इतनी मजबूत थी कि वह हर फैसले एक सरकारी बाबू की तरह लेता था l उसने अपने आप को एक बड़े सरकारी सेवक के रूप में स्थापित किया था l पुलिस उसके खिलाफ अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम के तहत केस दर्ज कर उसको जेल भेजने की तैयारी में है l

[VT]

यह भी पढ़ें:

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in