बिहार: सरकारी बाबू के घर से निकली 150 गोल्ड रसीदें, SVU की जांच में खुल सकते हैं बड़े राज

पटना (Patna) की विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पहले पूरी जानकारी हासिल की और उसकी समीक्षा के बाद अचानक से अधिकारी के तीनों ठिकाने पर धावा बोला l
SVU टीम की गाड़ी देखने के बाद ही अधिकारी घबरा गए और छटपटाने लगे l गाड़ियों को अपने बिल्डिंग की तरफ आते ही घर की खिड़कियों से नकद कैश के बंडल, कागजात आदि सब फेकने लगे और भागने की कोशिश की l
अधिकारी पंकज कुमार के 3 जगहों पर छापेमारी पड़ी l विशेष निगरानी इकाई (Special Vigilance Unit) की छापेमारी में अफ्सर के घर से भारी कैश, महँगे जवाहरात (सोना, चाँदी और हीरे के आभूषण) कई बेनामी संपत्ति के कागजात वगैरह सब बरामद हुए है lAI Generated
Published on
Updated on
2 min read

बिहार (Bihar) में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है l बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड (Bihar Medical Services and Iinfrastructure Corporation Limited) के एक बड़े अधिकारी पंकज कुमार के 3 जगहों पर छापेमारी पड़ी l विशेष निगरानी इकाई (Special Vigilance Unit) की छापेमारी में अफ्सर के घर से भारी कैश, महँगे जवाहरात (सोना, चाँदी और हीरे के आभूषण) कई बेनामी संपत्ति के कागजात वगैरह सब बरामद हुए है l SVU की गाड़ियां देखते ही…. अब समझते हैं पूरे मामले को l 

पटना (Patna)  की विशेष निगरानी इकाई की टीम ने पहले पूरी जानकारी हासिल की और उसकी समीक्षा के बाद अचानक से अधिकारी के तीनों ठिकाने पर धावा बोला l SVU टीम की गाड़ी देखने के बाद ही अधिकारी घबरा गए और छटपटाने लगे l गाड़ियों को अपने बिल्डिंग की तरफ आते ही घर की खिड़कियों से नकद कैश के बंडल, कागजात आदि सब फेकने लगे और भागने की कोशिश की l लेकिन विजलेंस अधिकारी भी अपनी कमर कस लिए थे कि आज भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ना ही है l जैसे ही उन्होंने देखा कि खिड़की से कूड़ेदान में सब फेंका जा रहा है टीम के कुछ अधिकारी नीचे से सामान इकठ्ठा करने लगे l 

छापेमारी (Raid) के दौरान जांच टीम को 32 लाख रुपये नकद कैश. इसके साथ ही सोने, चांदी और हीरे,के जेवरात भी बरामद किए गए जिनकी कीमत करीब 1.31 करोड़ रुपये के लगभग माना जा रहा l  टीम को आभूषण खरीदने से जुड़ी 150 से अधिक रसीदें भी मिलीं। इसके साथ ही कई बैंक खातों (Bank accounts) से जुड़े डॉक्यूमेंट और बेनामी संपत्ति के रशीद  भी जब्त हुए l जांच-पड़ताल  के दौरान भ्रष्ट अधिकारी ने छापे में मिली नकद कैश और जेवरात को अपना बताया l अब इनकी खरीद और आय के सुराग को खंगाला जा रहा है l 

टीम ने पटना में तीन अलग अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. पहला ठिकाना कदमकुआं स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 105 था l दूसरा स्थान सुल्तानगंज के रानीघाट महेंद्रू इलाके में और तीसरा स्थान पीएमसीएच में स्थित था l तलाशी के दौरान अधिकारी और उनकी पत्नी के नाम अनेकों अचल संपत्तियों के डॉक्यूमेंट भी मिले l  इनमें कंकड़बाग के पृथ्वीपुरा इलाके में स्थित शिवम अपार्टमेंट के दो फ्लैट शामिल  हैं l 

जांच एजेंसियों ने बताया कि पंकज कुमार ने बिहार सरकार (Bihar Government) में लोक सेवक के रूप में लगभग 13 साल तक काम किया l  इस दौरान उन्होंने अपनी आय से करीब 1 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति अर्जित की। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है l तलाशी वारंट विजिलेंस कोर्ट के स्पेशल जज की ओर से जारी किया गया था l 

बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) राज्य के स्वास्थ्य विभाग की मुख्य संस्था मानी जाती है l इस संस्था के द्वारा  मेडिकल उपकरणों की खरीद, अस्पतालों के निर्माण और स्वास्थ्य सम्बंधित बड़े प्रोजेक्ट होते हैं l इस स्तर के अधिकारी के पास भारी मात्रा में संपत्ति मिलने से कई सवाल उठ रहे है l 

[VT ]

यह भी पढ़ें:

SVU टीम की गाड़ी देखने के बाद ही अधिकारी घबरा गए और छटपटाने लगे l गाड़ियों को अपने बिल्डिंग की तरफ आते ही घर की खिड़कियों से नकद कैश के बंडल, कागजात आदि सब फेकने लगे और भागने की कोशिश की l
बिहार में 2030 तक जो सरकार चलेगी, वह नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी : संजय झा

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in