Sikkim Foundation Day (Wikimedia Commons)

Sikkim Foundation Day (Wikimedia Commons)

चोग्याल (Chogyal) वंश

Sikkim Foundation Day: 1975 में बना सिक्किम भारत का हिस्सा, जानिए क्या थे कारण

अंततः 35वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत सिक्किम को भारत का हिस्सा बना दिया गया।
Published on

न्यूजग्राम हिंदी: प्रतिवर्ष सिक्किम स्थापना दिवस (Sikkim Foundation Day) को उसी दिन मनाया जाता है जिस दिन सिक्किम भारतीय संघ का हिस्सा बना था। 16 मई 1975 के दिन सिक्किम भारतीय संघ का हिस्सा बन गया था। यकीनन भारत की सात बहन राज्यों में से एक–सिक्किम ने इसी दिन लंबे समय से चले आ रहे राजशाही के शासन को समाप्त कर आधिकारिक तौर पर भारतीय संघ का हिस्सा होने का गौरव प्राप्त किया था। अजीत डोभाल/Ajit Dobhal (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) ने इस कार्य में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि चोग्याल (Chogyal) वंश 1642 में सिक्किम पर शासन किया करता था। इसके बाद 1890 में सिक्किम ब्रिटिश शासन के अंतर्गत एक संरक्षित राज्य बन गया था। जब यह राज्य अंग्रेजों के अधिकार क्षेत्र में आने लगा तो उन्होंने ब्रिटिश भारत (British India) और चीन (China) के बीच इस राज्य को एक बफर स्टेट (Buffer State) के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

<div class="paragraphs"><p>Sikkim Foundation Day (Wikimedia Commons)</p></div>
World Asthma Day: आपके शरीर में होने वाले ये बदलाव देते हैं अस्थमा अटैक के संकेत

सिक्किम अनौपचारिक रूप से 1947 में ही भारत का हिस्सा बन चुका था। जिसका परिणाम यह हुआ कि इस राज्य की विदेश नीति, संचार और सुरक्षा एक ही बार में भारत के अंतर्गत आने लगे।

पालडेन थोंनडूप नामग्याल (Palden Thondup Namgyal) जो सिक्किम के अंतिम सम्राट भी थे ने एक अमेरिकी महिला होप कुक (Hop Cook) से विवाह किया जिन्होंने बाद में इस राज्य का शासन भी संभाला। इन पर CIA एजेंट होने का आरोप भी लगाया गया।

<div class="paragraphs"><p>975 में बना सिक्किम भारत का हिस्सा</p></div>

975 में बना सिक्किम भारत का हिस्सा

Wikimedia Commons

लेकिन 1975 में जनता ने इस राजा के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया जिस विरोध का परिणाम सिक्किम का भारत में विलय होना था।

कांजी लेनदूप दोरजी जो इस राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे ने भी इस पूरे संघर्ष में भारत का बहुत साथ दिया। अंततः 35वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत सिक्किम को भारत का हिस्सा बना दिया गया।

PT

logo
www.newsgram.in