IPL 2026 : बल्लेबाजी में दम, तेज गेंदबाजी चिंता का विषय, कितनी तैयार केकेआर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस बार कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
IPL 2026 : बल्लेबाजी में दम, तेज गेंदबाजी चिंता का विषय, कितनी तैयार केकेआर?
IPL 2026 : बल्लेबाजी में दम, तेज गेंदबाजी चिंता का विषय, कितनी तैयार केकेआर?X
Author:
Published on
Updated on
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस बार कागज पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम के पास दमदार बल्लेबाजों की फौज है, लेकिन तेज गेंदबाजी केकेआर के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

KKR के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने IPL 2025 में खेले 14 मुकाबलों में से सिर्फ 5 जीते थे, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। केकेआर का टॉप ऑर्डर इस सीजन दमदार दिख रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में महज 33 गेंदों में शतक लगाने वाले फिन एलन केकेआर की ओर से पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। एलन के साथ-साथ कोलकाता के पास टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र के रूप में दो और दमदार सलामी बल्लेबाज के विकल्प मौजूद हैं। सीफर्ट की हालिया फॉर्म शानदार रही है।

मध्यक्रम में पारी को संवारने के लिए केकेआर के पास कप्तान अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी और राहुल त्रिपाठी जैसे बढ़िया बल्लेबाज मौजूद हैं। पिछले सीजन में रहाणे ने 13 मुकाबलों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 390 रन बनाए थे। वहीं, अंगकृष ने 12 मुकाबलों में 139 के स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए थे। आंद्रे रसेल की गैरमौजूदगी के बावजूद केकेआर के पास निचले क्रम में दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं। कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह अंतिम ओवरों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।

हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का पेस अटैक इस सीजन कमजोर नजर आ रहा है। ऑक्शन में टीम ने दमदार गेंदबाजों को खरीदा था। हालांकि, मथीशा पथिराना चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हैं, जो केकेआर के लिए बड़ा झटका है। वहीं, मुस्ताफिजुर रहमान की सेवाएं भी केकेआर को आगामी सीजन में नहीं मिल पाएंगी। भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़े राजनीतिक तनाव के चलते केकेआर को बीसीसीआई के कहने पर उन्हें रिलीज करना पड़ा था।

हर्षित राणा भी इंजरी की वजह से इस सीजन केकेआर की ओर से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। ब्लेसिंग मुजारबानी, वैभव अरोड़ा, आकाश दीप और उमरान मलिक के ऊपर इस सीजन बड़ी जिम्मेदारी होगी। केकेआर का स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी बल्लेबाजों के लिए आईपीएल 2026 में भी अबूझ पहेली साबित हो सकती है। वहीं, रचिन रविंद्र और अनूकूल रॉय भी गेंद से अहम योगदान दे सकते हैं।

KKR का फुल स्क्वॉड :- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, उमरान मलिक, अनुकूल रॉय, फिन एलन, वरुण चक्रवर्ती, राहुल त्रिपाठी, आकाश दीप, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, रचिन रविंद्र, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, सुनील नरेन, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह।

(MK)

IPL 2026 : बल्लेबाजी में दम, तेज गेंदबाजी चिंता का विषय, कितनी तैयार केकेआर?
IPL 2026 में रचा जाएगा इतिहास, ये 3 दिग्गज खिलाड़ी जड़ेंगे दोहरा शतक !

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in