टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका, KKR-RCB और SRH के दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

7 फ़रवरी से भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलेगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी स्टैंड पर रखी हुई, साथ में मैदान पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श अपनी-अपनी जर्सी में साथ खड़े हैं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है, जहां चोटों के कारण हर्षित राणा, जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस जैसे दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।X
Summary
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले झटके: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, जिससे टीमों की तैयारी प्रभावित।

  • हर्षित राणा बाहर होने के कगार पर: वार्म-अप मैच में चोटिल होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा के खेलने पर सस्पेंस।

  • ऑस्ट्रेलिया को डबल नुकसान: जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस चोटों के चलते वर्ल्ड कप टीम से बाहर, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी कमजोर।

7 फ़रवरी से भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेलेगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिसमे आप स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क के साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। साल 2024 में जब टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, तब भारत चैंपियन रहा था।

ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये एक चुनौती है कि वो इस ट्रॉफी को बचाकर रखें। हालांकि, अभी ये टूर्नामेंट शुरू नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले ही टीम को तीन बड़े झटके लगे हैं। KKR-RCB और SRH के दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आइये जानते हैं, उनके बारे में।

1. हर्षित राणा

भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहने हर्षित राणा निराश मुद्रा में सिर पर हाथ रखे खड़ा हुआ दिखाई दे रहे हैं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।X

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) को चोट लगी है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

हर्षित वार्म-अप मैच के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और सूत्रों के मुताबिक उन्हें जोड़ों में दर्द की शिकायत है। वार्मअप मैच में भी हर्षित ने 16 रन लूटा दिए थे और मैच के दौरान उनकी मुश्किलें साफ़ दिख रही थीं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि "हर्षित ठीक नहीं लग रहा है। हम उसपर नज़र बनाए हुए हैं। बता दें कि IPL में KKR से खेलने वाले हर्षित के टूर्नामेंट से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर वो बाहर होते हैं, तो ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।

भारत के लिए पिछले 8 मैचों में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ हर्षित ने अर्धशतक भी जड़ा था। उनके बल्ले से 52 रन निकले थे।

2. जोश हेज़लवुड

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोश हेज़लवुड पीली जर्सी में मैदान पर खेलते हुए।
चोट और फिटनेस समस्याओं के कारण जोश हेज़लवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है।X

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ा झटका लगा है। IPL में RCB से खेलने वाले जोश हेज़लवुड (Josh Hezalwood) ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हो गए हैं। उन्हें एशेज सीरीज शुरू होने से पहले शेफील्ड शील्ड के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके।

रिकवरी के दौरान उनकी एकिलीज हील (Achilles Heel) में भी समस्या हो गई, जिससे उनकी वापसी और मुश्किल हो गई। हेजलवुड ने 12 नवंबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया था, हालांकि टीम के श्रीलंका पहुंचने पर वह सिडनी में ही थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया कि वह अभी पूरी तरह फिट होने से दूर हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 9 मैचों में हेज़लवुड ने 10 विकेट हासिल किये हैं।

3. पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस मैदान पर जीत के बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाते हुए।
पीठ की चोट से पूरी तरह उबर न पाने के कारण पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में बेन ड्वार्शियस को शामिल किया गया है।X

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से बाहर होने की लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया से ही है। इसमें IPL में SRH से खेलने वाले पैट कमिंस (Pat Cummins) का नाम शुमार है। इस टूर्नामेंट में कमिंस खेलने के प्रबल दावेदारों में से एक थे लेकिन चोट से ठीक होने में थोड़ी देरी होने के कारण उन्हें फाइनल 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया।

लगातार पीठ की समस्या के कारण, 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कमिंस की जगह बेन ड्वार्शियस को शामिल किया गया। बाहर होने पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि वह शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहे थे, लेकिन उनके पास पूरी तरह ठीक होने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 5 मैचों में पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कुल 21 विकेट हासिल किये थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी स्टैंड पर रखी हुई, साथ में मैदान पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श अपनी-अपनी जर्सी में साथ खड़े हैं
ICC Women's T20 World Cup: भारत से एकमात्र रिचा घोष प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में शामिल

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in