टीएमसी ने भाजपा पर लगाया बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
टीएमसी ने भाजपा पर लगाया बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
टीएमसी ने भाजपा पर लगाया बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपIANS
Published on

West Bengal Assembly Election 2026: टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

टीएमसी (TMC) ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में कहा कि पहले दुष्कर्म की धमकियां और अपमानजनक कार्टून (offensive cartoon) फैलाए गए और अब भाजपा इस स्तर तक गिर गई है कि खुलेआम जान से मारने की धमकी दी रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "डराएगा तो ठोकाएगा दीदी," जिसका मतलब है कि अगर आप डराने की कोशिश करेंगी, तो आपको गोली मार दी जाएगी।

टीएमसी ने इसे तीन बार चुनी गई मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और खतरनाक (offensive and dangerous) बताया। साथ ही चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले पर मूकदर्शक बना हुआ है।

पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार की 'गोली मारो' और 'ठोक दो' वाली राजनीति को बंगाल में लाना चाहती है। टीएमसी ने यह भी कहा कि इस तरह की धमकी और डराने की संस्कृति को शीर्ष नेतृत्व का समर्थन मिला हुआ है।

टीएमसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक महिला मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह की भाषा इस्तेमाल की जा रही है, तो आम महिलाओं और बेटियों के साथ क्या हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

पार्टी ने कहा कि बंगाल ऐसी बातों को न भूलता है और न माफ करता है। यह अपमान और धमकी का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि वोट के जरिए दिया जाएगा। पार्टी ने 4 मई को होने वाले मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन बंगाल अपनी आवाज जरूर बुलंद करेगा।

[VT]

टीएमसी ने भाजपा पर लगाया बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
West Bengal Election 2026: बंगाल के रण में मोदी-ममता की सीधी टक्कर ! दीदी तैयार कर रहीं 2029 लोकसभा का चुनावी रण

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in