ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 365 घायल: पेंटागन

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने पहली बार 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में हुए सैन्य नुकसान के आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। ये आंकड़े रक्षा विभाग के 'डिफेंस कैजुएल्टी एनालिसिस सिस्टम' (डीसीएएस) में जोड़े गए हैं, जिससे इस अभियान में हताहतों की पुष्टि अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो गई है।
pentagon accepts casuality in Operation epic Fury
pentagon accepts casuality in Operation epic FuryIANS
Published on

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) ने पहली बार 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में हुए सैन्य नुकसान के आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। ये आंकड़े रक्षा विभाग के 'डिफेंस कैजुएल्टी एनालिसिस सिस्टम' (डीसीएएस) में जोड़े गए हैं, जिससे इस अभियान में हताहतों की पुष्टि अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो गई है।

पेंटागन के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर शुरू हुए इस संयुक्त सैन्य अभियान में अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 365 सैनिक घायल हुए हैं। यह पहली बार है जब इस ऑपरेशन से जुड़े हताहतों का आधिकारिक और सत्यापित विवरण सामने आया है।

डीसीएएस में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, घायल सैनिक विभिन्न सैन्य शाखाओं से हैं। इनमें सबसे अधिक 247 सैनिक अमेरिकी थलसेना आर्मी (American Army) से हैं, जबकि नौसेना (नेवी) के 63, वायु सेना (एयर फोर्स) के 36 और मरीन कॉर्प्स के 19 जवान घायल हुए हैं।

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी और यह अभियान ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुरू किया गया था। हालांकि, इस ऑपरेशन के उद्देश्यों और जमीनी स्थिति को लेकर अब तक सीमित जानकारी ही सार्वजनिक की गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के जारी होने से इस संघर्ष की वास्तविक गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब तक हताहतों के बारे में केवल अनुमान ही लगाए जा रहे थे, लेकिन पेंटागन द्वारा पुष्टि के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट हो गई है।

डीसीएएस का रखरखाव डिफेंस मैनपावर डाटा सेंटर करता है, और यह 'डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस' के लिए मारे गए सैनिकों का सत्यापित डेटा प्रस्तुत करता है। यह उसके आधिकारिक भंडार के रूप में कार्य करता है। जिसमें उन अमेरिकी कर्मियों का नाम होता है जो सैन्य अभियानों में मारे गए हैं, घायल हुए हैं, लापता हैं, या किसी अन्य प्रकार से चोटिल हुए हैं।

यह प्रणाली अलग-अलग सेवाओं से प्राप्त रिपोर्टों को एकत्रित करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सार्वजनिक रूप से जारी किए गए आंकड़े पुष्ट और तय मानकों के अनुरूप हों। यह डेटाबेस संघर्ष, शाखा, हताहत के प्रकार और वर्ष के आधार पर विस्तृत विवरण प्रदान करता है, जिसमें संदर्भ के लिए परिभाषाएं और व्याख्यात्मक टिप्पणियां भी उपलब्ध हैं।

[VT]

Also read:

pentagon accepts casuality in Operation epic Fury
लेफ्टिनेंट जनरल बी वोवेल ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात, भारत-अमेरिकी सेना की मजबूत साझेदारी पर चर्चा

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in