नशीली चाय पिलाकर रेप, फिर धर्म परिवर्तन का प्रयास...भोपाल की 2 मुस्लिम बहनों का गंदा खेल आया सामने

अक्सर भारत के अलग-अलग शहरों से धर्मांतरण या फिर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने की ख़बरें आती रहीं है। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है|
2 मुस्लिम बहनों का गंदा खेल आया सामने
2 मुस्लिम बहनों का गंदा खेल आया सामने Sora Ai
Published on
Updated on
3 min read

अक्सर भारत के अलग-अलग शहरों से धर्मांतरण (Religious Conversion) या फिर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने की ख़बरें आती रहीं है। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया हैं जहां एक ही परिवार की दो बहनों को बलात्कार, धर्म परिवर्तन और कमजोर हिंदू युवा महिलाओं (Hindu Women) को नौकरी दिलाने के बहाने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों महिलाएं बड़े ही प्लानिंग के साथ अपना यह बिजनेस चला रही थीं लेकिन मिलती-जुलती शिकायतें दर्ज होने पर इस पूरे सेक्स रैकेट के मामले से पर्दा हटा। तो चलिए थोड़ा विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह मामला है क्या?

स्पा सेंटर से फंसाती थी लड़कियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़ी बहन अमरीन (Amreen) और छोटी बहन आफरीन (Afreen) पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्पा सेंटर में काम किया करती थी और वहां आने वाली हिंदू महिलाओं से दोस्ती करती और फिर जरूरतमंद युवतियों को बेहतर वेतन और सुरक्षित नौकरी का भरोसा दिलाकर अपने जाल में फंसा लिया करती थीं। इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों का टारगेट कमजोर लड़कियां होती थी जिन्हें वह ₹10000 के मासिक वेतन, मुफ्त आवास, भोजन और भी कई सुविधाओं का लालच देकर गलत काम और धर्म परिवर्तन का दबाव डालती थीं।।

बलात्कार और यौन उत्पीड़न की शिकायतें आई

छत्तीसगढ़ के मुंगेर जिले की एक ब्यूटीशियन ने शिक़ायत दर्ज कराई और उन्होंने आरोप लगाया कि उसे दिसंबर 2025 में काम के बहाने अहमदाबाद ले जाया गया था। वहां उसका दावा है कि अमरीन के रिश्तेदार यासिर ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया कि बिलाल और चानू नाम के दो अलग-अलग व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके अलावा अमरीन के घर में नौकरानी का काम करने वाली एक महिला ने भी शिकायत दर्ज की और पुलिस को बताया कि उसे नारायण नगर में स्थित घर पर अकेला छोड़ दिया गया था जहां चंदन यादव ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे धमकी भी दी गई कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

नशा देकर धर्मपरिवर्तन के भी आरोप

 मुस्लिम युवकों से शादी
मुस्लिम युवकों से शादी Ai

भोपाल पुलिस ने बताया कि इन दोनों बहनों के ऊपर यह भी आरोप है कि यह दोनों बहने पहले जरूरतमंद हिंदू लड़कियों का भरोसा जीतती थीं और फिर उन्हें अमरीन अपने सागर रॉयल विला कॉलोनी स्थित फ्लैट में ही रखती और अपने प्रेमी चंदन के सामने उन लड़कियों को परोस देती थी, जहां चंदन नशा मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद अमरीन लड़कियों को अपने भाई बिलाल चानू और फिर अहमदाबाद में मंगेतर यासिर को सौंप देती थी। इतना ही नहीं अमरीन और आफरीन पर उन्हें बड़े क्लाइंट के सामने परोसने के भी आरोप हैं। हिंदू युवतियों को इस जाल में फंसाने के बाद दोनों बहने उन्हें कुरान पढ़ने, नमाज अदा करने और बुर्का पहनने का भी दबाव बनाती थीं। इसके अलावा मुस्लिम युवकों से शादी और विधवा महिला के पुनर्विवाह का आश्वासन भी दिया करती थीं।

चार लोगों को किया गया गिरफ्तार

सोमवार 23 जनवरी को पुलिस ने अमरीन आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य तीन आरोपी बिलाल चानू और यासिर अभी भी फरार हैं। सोमवार को हुई गिरफ्तारी में पुलिस ने इन तीनों के मोबाइल फोन जप्त किए। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अमरीन के फोन से कई व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं जिनमें कई युवतियों की तस्वीरें हैं। पुलिस को संदेह है कि एक व्यापक नेटवर्क है जो राज्यों की सीमाओं में फैला हुआ है क्योंकि पीड़ितों का दावा है कि उन्हें गुजरात और मुंबई ले जाया गया और विभिन्न बहाने बनाकर अजनबियों से मिलवाया गया था। हालांकि इस पर अभी भी जांच जारी है और देखना ये है कि आगे अब इस मामले में और क्या नए-नए खुलासे होते हैं। [SP/MK]

2 मुस्लिम बहनों का गंदा खेल आया सामने
सचिन तेंदुलकर की इस पारी के आसपास भी नहीं विराट कोहली, पर रोहित शर्मा ने 3 बार तोड़ा मास्टर ब्लास्ट का रिकॉर्ड

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in