चीनी और चॉकलेट भूल जाइए! दुनिया दीवानी हो रही है लद्दाख के इस जादुई फल की, जानें क्या है खास

लद्दाख की बर्फीली वादियों में उगने वाली सुनहरी खुबानी अब अपनी सीमाएं तोड़कर दुनिया के बाजारों में कदम रखने जा है।
लद्दाख की खुबानी (Apricots of Ladakh)
लद्दाख की खुबानी (Apricots of Ladakh)Pixabay
Published on
Updated on
4 min read

लद्दाख की बर्फीली वादियों में उगने वाली सुनहरी खुबानी अब अपनी सीमाएं तोड़कर दुनिया के बाजारों में कदम रखने जा है। अब तक स्थानीय स्तर पर पसंद की जाने वाली यह मिठास, करीब 1000 मीट्रिक टन के बड़े निर्यात के साथ ग्लोबल पहचान बनाने के लिए तैयार है। ‘लोकल टू ग्लोबल’ (‘Local to Global’) की इस पहल ने लद्दाख के किसानों के लिए नई उम्मीदें जगा दी हैं, जहां उनकी मेहनत अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराही जाएगी।

खास बात यह है कि लद्दाख की खुबानी (Apricots of Ladakh) अपनी प्राकृतिक मिठास, ऑर्गेनिक क्वालिटी और अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है, जो इसे बाकी जगहों से अलग बनाती है। यह निर्यात न सिर्फ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था (Economy) को मजबूती देगा, बल्कि भारत के पारंपरिक उत्पादों को भी वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि लद्दाख की यह मिठास दुनिया के दिलों में कितनी जल्दी जगह बनाती है।

क्या है खुबानी?

लद्दाख में उगने वाली खुबानी (Apricots of Ladakh) एक बेहद खास फल है, जिसे वहाँ की ठंडी और सूखी जलवायु में आसानी से उगाया जाता है। खुबानी मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में पकती है और लद्दाख के गांवों जैसे लेह और कारगिल में इसकी भरपूर खेती होती है। यहाँ की तेज धूप और कम नमी वाली जलवायु खुबानी को मीठा और पोषक बनाती है।

लद्दाख में उगने वाली खुबानी
लद्दाख में उगने वाली खुबानीPixabay

खुबानी के पेड़ पत्थरीली जमीन में भी उग जाते हैं और ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। इसलिए यह लद्दाख जैसे कठिन इलाके के लिए उपयुक्त फसल है। स्थानीय लोग इसे ताज़ा खाने के साथ-साथ सूखाकर (ड्राई फ्रूट) भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। लद्दाख के लोगों के लिए खुबानी सिर्फ फल नहीं, बल्कि आर्थिक सहारा भी है। इससे तेल, जैम और जूस बनाकर बेचा जाता है, जिससे स्थानीय आय बढ़ती है। साथ ही, यह वहाँ की संस्कृति और पारंपरिक खान-पान का अहम हिस्सा है।

कब हुआ समझौता?

लद्दाख की खुबानी (Apricots of Ladakh) को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार तक पहुँचाने के लिए लुलु ग्रुप इंटरनेशनल (Lulu Group International) के साथ अहम समझौता किया गया था। यह डील जुलाई 2022 में हुई थी, जब लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (Ladakh Autonomous Hill Development Council) और लुलु ग्रुप (Lulu Group) के बीच समझौता हुआ। इस पहल का उद्देश्य लद्दाख की ऑर्गेनिक खुबानी को खाड़ी देशों (Gulf countries) तक निर्यात करना और स्थानीय किसानों की आय बढ़ाना था। इस समझौते के तहत लद्दाख की ताज़ा और सूखी खुबानी को सीधे लुलु के इंटरनेशनल स्टोर्स में बेचा जाने लगा, जिससे इसे वैश्विक पहचान मिली।

लद्दाख की खुबानी
लुलु ग्रुप इंटरनेशनल (Lulu Group International) के साथ अहम समझौता किया गया Pixabay

अब खुबानी जायेगा विदेश

लद्दाख की ठंडी वादियों में उगने वाली खुबानी अब सिर्फ पहाड़ों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जल्द ही दुनिया के बाजारों में अपनी मिठास बिखेरती नजर आएगी। इस वित्त वर्ष में करीब 1000 मीट्रिक टन लद्दाखी खुबानी (Apricots of Ladakh) के निर्यात की तैयारी ने इसे एक ऐतिहासिक मोड़ पर ला खड़ा किया है। खास बात यह है कि लद्दाख प्रशासन ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रिटेल दिग्गज लुलु ग्रुप इंटरनेशनल (Lulu Group International) के साथ 2022 में समझौता किया था, जिससे किसानों के लिए नए अवसर खुले।

1000 मीट्रिक टन लद्दाखी खुबानी (Apricots of Ladakh)
1000 मीट्रिक टन लद्दाखी खुबानी (Apricots of Ladakh) Pixabay

2023–2026 के दौरान उसी के तहत एक्सपोर्ट और सप्लाई को आगे बढ़ाया गया, इस पहल को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्थानीय कृषि के लिए गेम-चेंजर बताया है। जहां पिछले दो वर्षों में महज 1500 किलोग्राम खुबानी ही निर्यात हो पाई थी, वहीं अब यह आंकड़ा कई गुना बढ़ने जा रहा है। यह समझौता APEDA के माध्यम से किया गया है, जो पूरी सप्लाई चेन खरीद से लेकर पैकेजिंग और ग्लोबल मार्केटिंग तक को व्यवस्थित करेगा।

इतना ही नहीं, इस नई व्यवस्था से किसानों को फसल के नुकसान से भी राहत मिलेगी और उनकी मेहनत को सही कीमत मिल पाएगी। अब लद्दाख की खुबानी सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि ‘लोकल टू ग्लोबल’ की सफलता की नई कहानी बनने जा रही है।

क्या है खुबानी के फायदें ?

लद्दाख की खुबानी (Apricots of Ladakh) अपनी प्राकृतिक गुणवत्ता और अनोखी मिठास के लिए खास पहचान रखती है। यहां का ठंडा और शुष्क मौसम, ऊंचाई और साफ पर्यावरण मिलकर इस फल को बेहतरीन स्वाद और पोषण देते हैं। यह खुबानी बिना अधिक केमिकल के उगाई जाती है, इसलिए इसे ऑर्गेनिक और हेल्दी विकल्प माना जाता है। इसमें विटामिन A, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाती है। इसका रंग गहरा सुनहरा और स्वाद हल्का मीठा-खट्टा होता है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी खास बनाता है। यही वजह है कि अब जब यह वैश्विक मंच पर पहुंच रही है, तो इसकी प्राकृतिक शुद्धता और गुणवत्ता ही इसे सबसे अलग पहचान दिलाने वाली है। [SP]

लद्दाख की खुबानी (Apricots of Ladakh)
नरेंद्र मोदी की फेवरेट बनी कोलकाता की 'झालमुड़ी'! घर पर बनाने का ये रहा वो सीक्रेट तरीका

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in