नरेंद्र मोदी की फेवरेट बनी कोलकाता की 'झालमुड़ी'! घर पर बनाने का ये रहा वो सीक्रेट तरीका

राजनीति के व्यस्त माहौल के बीच लोकल फूड का आनंद लेते पीएम मोदी (PM Modi) का यह अंदाज़ एक अलग ही कनेक्शन दिखाता है। यही वजह है कि अब झालमुड़ी फिर से ट्रेंड में आ गई है और लोग इसे घर पर बनाने के तरीके सर्च कर रहे हैं।
कोलकाता की स्पेशल झालमुड़ी (Kolkata's Special Jhalmuri)
कोलकाता की स्पेशल झालमुड़ी (Kolkata's Special Jhalmuri) X
Published on
Updated on
3 min read

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कोलकाता की फेमस स्ट्रीट स्नैक झालमुड़ी का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि कोलकाता में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2026) होने वाले हैं, जिसके चलते पीएम मोदी यहां दौरे पर आए थे। इसी बीच उनका यह सादा और देसी अंदाज़ लोगों का दिल जीत गया। वीडियो जैसे ही X पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

राजनीति के व्यस्त माहौल के बीच लोकल फूड का आनंद लेते पीएम मोदी (PM Modi) का यह अंदाज़ एक अलग ही कनेक्शन दिखाता है। यही वजह है कि अब झालमुड़ी फिर से ट्रेंड में आ गई है और लोग इसे घर पर बनाने के तरीके सर्च कर रहे हैं। कोलकाता (Kolkata) की गलियों में मिलने वाली यह चटपटी डिश सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि वहां की पहचान है। मुरमुरे, सरसों का तेल, प्याज, मिर्च और खास मसालों से बनी झालमुड़ी हल्की, मसालेदार और बेहद स्वादिष्ट होती है। अब अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

झालमुड़ी का असली स्वाद: जानिए इसकी खास सामग्री और सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स!

कोलकाता की स्पेशल झालमुड़ी (Kolkata's Special Jhalmuri) बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीज़ों की जरूरत नहीं होती, लेकिन जो भी सामग्री लगती है, वही इसका असली स्वाद बनाती है। सबसे पहले चाहिए मुरमुरे (Puffed Rice), जो इस डिश का बेस होता है। इसके बाद बारी आती है बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च की, जो इसे ताजगी और हल्का तीखापन देते हैं। स्वाद को और बढ़ाने के लिए उबले आलू के छोटे-छोटे टुकड़े डाले जाते हैं। साथ ही भुनी हुई मूंगफली, चनाचूर या नमकीन मिक्सचर इसका क्रंच बढ़ाते हैं। असली ट्विस्ट आता है सरसों के तेल से, जो इसकी खास पहचान है। इसके अलावा लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला, काला नमक और थोड़ा सा नींबू का रस इसे खट्टा-चटपटा बनाता है। अंत में हरा धनिया और कभी-कभी सेव डालकर इसे और भी टेस्टी बनाया जाता है।

कोलकाता की स्पेशल झालमुड़ी (Kolkata's Special Jhalmuri)
कोलकाता की स्पेशल झालमुड़ी (Kolkata's Special Jhalmuri) X

घर पर बनाएं कोलकाता स्टाइल झालमुड़ी: स्वाद बढ़ाने के खास टिप्स और आसान तरीका!

कोलकाता की स्पेशल झालमुड़ी (Kolkata's Special Jhalmuri) बनाना जितना आसान है, उतना ही मजेदार भी, लेकिन इसका असली स्वाद कुछ छोटे-छोटे टिप्स में छुपा होता है। सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें ताजे व कुरकुरे मुरमुरे डालें। ध्यान रखें कि मुरमुरे बिल्कुल फ्रेश हों, तभी सही टेक्सचर मिलेगा। अब इसमें ऊपर बताई गई सभी चीज जैसे कि प्याज आलू बादाम और कुछ मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर सबसे अहम स्टेप आता है सरसों का तेल, इसकी कुछ बूंदें ही पूरी झालमुड़ी को असली कोलकाता वाला फ्लेवर देती हैं। अब इसमें नींबू का रस डालें और चाहें तो थोड़ा सा आम का अचार मसाला या भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी उभरकर आएगा। आखिर में हरा धनिया और सेव डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें। ध्यान रखें कि झालमुड़ी को तुरंत सर्व करें, क्योंकि देर होने पर मुरमुरे नरम हो जाते हैं। अगर आप स्ट्रीट स्टाइल टच चाहते हैं, तो इसे पेपर कोन में सर्व करें मज़ा दोगुना हो जाएगा!

आखिर में यही कहा जा सकता है कि कोलकाता (Kolkata) की यह साधारण सी दिखने वाली झालमुड़ी स्वाद और संस्कृति का एक बेहतरीन मेल है। चाहे सड़क किनारे खाई जाए या घर पर बनाई जाए, इसका चटपटा स्वाद हर बार दिल जीत लेता है। पीएम मोदी के वायरल वीडियो के बाद इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है, लेकिन असल में यह स्नैक सालों से लोगों की पहली पसंद रहा है। अगर आप भी कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो झालमुड़ी जरूर बनाएं और अपने घर वालों के साथ इस देसी स्वाद का मजा लें। [SP/MK]

कोलकाता की स्पेशल झालमुड़ी (Kolkata's Special Jhalmuri)
पिता से बेटा तक, इस दुकान के मुरीद हैं सब! कनॉट प्लेस की वो जगह जो 'परंपरा' परोसती है

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in