

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया और 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया, हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर न्याय की मांग की।
पुलिस ने FIR दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं और लोगों से अफवाहों से बचकर शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
4 मार्च को पूरे भारत ख़ुशी के साथ होली मनाई लेकिन पूरे भारत में एक ऐसा घर था जहाँ खुशियां मातम में बदल गईं। दिल्ली के उत्तम नगर में होली की खुशियों के बीच एक घर का चिराग उस वक़्त सूना हो गया जब गुब्बारे को लेकर हुआ एक मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में एक युवक की जान चली गई, जिसके बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया। मृतक व्यक्ति का नाम 26 वर्षीय तरुण बताया जा रहा है और इस समय उत्तम नगर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। क्या है पूरा मामला, आइये समझते हैं।
यह घटना 4 मार्च 2026 की है, जब पूरा देश होली की खुशियां मना रहा था तो दिल्ली के उत्तम नगर के एक घर में रोने की आवाज आ रही थी। महज एक पानी के गुब्बारे को लेकर पूरा विवाद हुआ और लड़ाई हिन्दू-मुस्लिम वाली बन गई। उत्तम नगर थाना क्षेत्र स्थित हस्तसाल पुनर्वासित कालोनी में इस समय भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, क्योंकि मामला काफी गंभीर है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब घर की छत पर एक 11 साल की बच्ची पानी के गुब्बारे से खेल रही थी लेकिन अचानक गुब्बारा छत से नीचे जा गिरा और गुब्बारा फट गया, जिसकी पानी की छीटें नीचे सड़क पर जा रही एक मुस्लिम महिला के ऊपर पड़ गई। इसके बाद वो मुस्लिम महिला काफी गाली-गलौच करना शुरू कर देती है और इसके साथ ही जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्लिम महिला अपने कुछ जान पहचान वाले लोगों के साथ मिलकर बच्ची के घर में घुस जाती है और वहां तोड़फोड़ करती है। साथ ही महिला के परिजन बच्ची के घर में हाथापाई भी करते हैं।
हाथापाई करने के बाद आरोपित पक्ष घर के बाहर झुण्ड बनाकर जमा हो जाता है। इसके बाद मुस्लिम महिला के परिजनों को बच्ची का एक दूर का रिश्तेदार आता दिखाई देता है। लड़के का नाम तरुण बताया जा रहा है, जो 26 वर्ष का था। जैसे ही वो घर के करीब पहुँचता है, तो आरोपित पक्ष उसपर हमला कर देता है। तरुण को बेहरहमी से पीटा जाता है।
जब वो सड़क पर गिर जाता है, तो उसके सीने पर भारी पत्थर से वार किया जाता है। इसमें तरुण बुरी तरह घायल हो जाता है। फिर उन्हें जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तरुण की मौत के बाद उत्तम नगर के लोग बुरी तरह भड़क गए। पुलिस स्टेशन के बाहर इंसाफ के लिए पूरी भीड़ जमा हो गई। मामला संगीन है, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहाँ तक कि गलियों में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।
इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई। द्वारका जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई और और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जितने भी गवाह है, सबका बयान दर्ज किया जा रहा है। निहारिका भट्ट का यह भी कहना है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और कृपया शांति बनाए रखें। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में गुब्बारा फेंकना विवाद का कारण दिख रहा है लेकिन हर प्रकार से पुलिस मामले की जाँच करेंगी।
आपको बता दें कि होली वाले दिन सिर्फ दिल्ली में ही तनाव का माहौल नहीं था बल्कि यूपी से भी दो घटनाएं सामने आईं। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के अल्लागंज में रंग फेंकने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई जिसमें 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इस मामले में 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाराबंकी के टिकरियां गांव में पुरानी रंजिश और रंग खेलने के विवाद में दो गुटों के बीच लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में भी करीब 10 लोग लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।