RCB को ट्रॉफी जिताने वाला खिलाड़ी इंजर्ड, IPL 2026 से होगा बाहर !

IPL 2026 का आगाज़ 28 मार्च से होगा और पहला मैच पिछले साल की चैंपियन RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) के बीच खेला जाएगा।
RCB के सभी खिलाड़ी और स्टाफ मैदान पर एक साथ खड़े होकर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रहे हैं। बैकग्राउंड में आतिशबाजी हो रही है और सभी बहुत खुश दिख रहे हैं।
RCB का एक दिग्गज क्रिकेटर चोटिल है और IPL 2026 से बाहर हो सकता है। X
Published on
Updated on
4 min read
Summary
  • तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं, फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे।

  • पिछले सीजन 12 मैचों में 22 विकेट लेकर RCB को पहली बार चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा था।

  • SRH के कप्तान पैट कमिंस भी चोटिल हैं और उनकी वापसी अनिश्चित है, ऐसे में IPL 2026 के पहले मैच पर असर पड़ सकता है।

28 मार्च से भारत में क्रिकेट का मेला फिर से लगने जा रहा है, जिसे फैंस IPL कहते हैं। IPL 2026 का आगाज़ 28 मार्च से होगा और पहला मैच पिछले साल की चैंपियन RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) के बीच खेला जाएगा। बेंगलरू की टीम पिछले साल चैंपियन रही थी। टीम ने पहली बार ट्रॉफी जीती थी।

रजत पाटीदार कप्तान थे जहाँ फ़ाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अभी इस टूर्नामेंट की शुरुआत नहीं हुई है लेकिन उससे पहले ही रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम की मुसीबत बढ़ती नज़र आ रही है क्योंकि एक दिग्गज क्रिकेटर चोटिल हो गया और कहा जा रहा है कि वो शायद इस सीजन टूर्नामेंट का हिस्सा शायद ही बन पाए। क्या है, पूरी खबर आइये जानते हैं।

RCB का दिग्गज खिलाड़ी चोटिल

RCB की जर्सी में जोश हेज़लवुड और विराट कोहली एक विकेट लेने के बाद मैदान पर एक-दूसरे को 'हाई-फाईव' देते हुए खुशी मना रहे हैं।
जोश हेजलवुड (Josh Hezalwood) IPL 2026 से चोट के कारण बाहर हो सकते हैं। X

28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है लेकिन उससे पहले ही RCB की मुसीबत शुरू हो गई है। असल में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ( Josh Hazlewood) चोटों के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। एशेज और टी20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने वाले हेजलवुड के आईपीएल 2026 में खेलने पर भी संशय है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोटों से जूझ रहे हेजलवुड ( Josh Hazlewood) अभी भी फिजियो की निगरानी में हैं और मेडिकल टीम से खेलने पर अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पूरी तरह फिट होने पर ही वह लीग का हिस्सा बन सकते हैं।

फिट होने पर ही RCB से जुड़ेंगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लाल और काली जर्सी में जोश हेज़लवुड गेंदबाजी करने के बाद हवा में हाथ उठाकर विकेट का जश्न मना रहे हैं।
पूरी तरह से फिट होने पर ही RCB से जुड़ेंगे जोश हेज़लवुड X

दरअसल, अगर जोश हेज़लवुड ( Josh Hazlewood) की चोट ठीक नहीं होती है, तो वो RCB से नहीं जुड़ेंगे। पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वो मैच खेलेंगे। अगर हेज़लवुड इस सीजन नहीं खेलते हैं, तो RCB की गेंदबाजी कमजोर हो जाएगी। पिछले सीजन वो फ्रेंचाइजी के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हुए थे। उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लेकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था। टीम लीग के 18वें सीजन में पहली बार विजेता बनी थी।

बता दें कि हेजलवुड को नवंबर में न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) के लिए खेलते समय दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्हें अकिलीज टेंडन (Achilles tendon) की नई चोट का सामना करना पड़ा।

इस चोट ने उन्हें पूरे एशेज से बाहर कर दिया और फिर वह टी20 विश्व कप से भी बाहर रहे। जोश हेजलवुड ( Josh Hazlewood) का आईपीएल करियर भी अंतरराष्ट्रीय करियर की तरह चोटों की वजह से प्रभावित रहा है। उन्होंने अब तक 39 IPL मैचों में 57 विकेट लिए हैं। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम कुल 516 विकेट दर्ज हैं।

ये खिलाड़ी भी है चोटिल

SRH की नारंगी और काली जर्सी में पैट कमिंस मैदान पर दोनों हाथ फैलाकर जोश में चिल्लाते हुए जीत का जश्न मना रहे हैं।"
पैट कमिंस भी चार रहे चोटिल। पहला मैच खेलने पर सस्पेंस। X

आपको बता दें कि 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत हो रही है और पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाना है लेकिन यहाँ मुसीबत सिर्फ बेंगलुरु के लिए नहीं है बल्कि हैदराबाद के लिए भी है क्योंकि इस टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) भी खेलेंगे या नहीं, कुछ कहना मुश्किल है। कमिंस भी चोटिल हैं और रिकवरी की प्रकिया से गुजर रहे हैं। इसी चोट के कारण वो टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हुए थे।

IPL 2026 का पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। इस पहले मैच में कमिंस (Pat Cummins) नहीं खेलते हैं, तो टीम को थोड़ा नुकसान जरूर होगा क्योंकि जब से उन्होंने SRH की कमान संभाली है, फैंस के भीतर इस फ्रेंचाइजी के लिए अलग ही फैन बेस बना है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग के दम पर SRH ने 2024 में 287/3 का स्कोर बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है।

RCB के सभी खिलाड़ी और स्टाफ मैदान पर एक साथ खड़े होकर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रहे हैं। बैकग्राउंड में आतिशबाजी हो रही है और सभी बहुत खुश दिख रहे हैं।
मेरे अनुभव मेरे लिए सबकुछ हैं- Virat Kohli

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in