टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही लिया गया बड़ा फैसला, नए कोच का हुआ ऐलान

8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फ़ाइनल मैच खेला गया, जहां भारत और न्यूजीलैंड के टीमों की भिड़ंत हुई थी।
बाईं ओर सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर नीली ट्रेनिंग जर्सी में गंभीर मुद्रा में खड़े हैं, और दाईं ओर भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मना रही है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो गया है और इसी बीच नए कोच की घोषणा की खबर सामने आई है। X
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • दिल्ली कैपिटल्स में IPL 2026 से पहले जॉन मूनी को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया।

  • हेमंग बदानी, मुनाफ पटेल और इयान बेल के साथ टीम का सपोर्ट स्टाफ और मजबूत हुआ।

  • केविन पीटरसन ने मेंटॉर पद छोड़ा, टीम 1 अप्रैल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फ़ाइनल मैच खेला गया, जहां भारत और न्यूजीलैंड के टीमों की भिड़ंत हुई थी। टीम इंडिया ने फ़ाइनल में कीवियों को 96 रनों से मात दी और ख़िताब पर कब्जा जमाया। भारत इससे पहले 2024 के सीजन में ट्रॉफी जीत चुका था, ऐसे में टीम इंडिया इस ट्रॉफी को डिफेंड कर रही थी। अब इसी बीच एक जानकरी समाने आई है कि नए कोच का ऐलान हुआ है। क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं।

नए कोच का हुआ ऐलान

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का ख़िताब अपने नाम कर चुका है। अब इसी बीच एक नई जानकरी निकलकर समाने आ रही है कि नए कोच का ऐलान हो गया है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि टीम इंडिया के नए कोच का ऐलान हुआ है, तो आप गलत सोच रहे हैं। असल में 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुम्भ जिसे IPL कहते हैं, उसकी शुरुआत हो रही है।

ऐसे में इस IPL 2026 से पहले एक फ्रेंचाइजी ने अपने नए कोच का ऐलान किया है। ये फ्रेंचाइजी कोई और नहीं है बल्कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) है। जी हाँ, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए फील्डिंग कोच का ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने यह जिम्मेदारी पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी (John Mooney) को सौंपी है।

जॉन मूनी बने दिल्ली के फील्डिंग कोच

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने IPL 2026 से पहले अपनी कोचिंग टीम को और मजबूत किया है और आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी (John Mooney) को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से लेवल 3, 2, और 1 कोचिंग सर्टिफिकेट प्राप्त जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स में ज्ञानेश्वर राव और एंटोन रॉक्स की जगह लेंगे।

मैदान पर जश्न मनाता आयरलैंड का क्रिकेटर, सिर पर हरा हेडबैंड और बांहों पर टैटू।
जॉन मूनी को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 में फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। X

दोनों आईपीएल 2025 के बाद टीम से अलग हो गए थे। जॉन मूनी दिल्ली कैपिटल्स की पहले से मजबूत कोचिंग टीम को और मजबूती देंगे। दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में हेमंग बदानी (हेड कोच), मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच), इयान बेल (सहायक कोच) शामिल हैं। वेणुगोपाल राव टीम के डायरेक्टर हैं।

जॉन मूनी के पास है कोचिंग का अनुभव

जॉन मूनी (John Mooney) के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है। वह 2018 से 2019 के बीच अफगानिस्तान के फील्डिंग कोच रहे हैं। इसी दौरान अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज की पुरुष टीम के साथ भी काम किया था। इस साल जनवरी से आयरलैंड की महिला टीम के अस्थायी कोच हैं।

वहीं, उनके करियर पर बात करें तो 44 साल के पूर्व ऑलराउंडर ने आयरलैंड के लिए 2006 से 2015 के बीच 64 वनडे और 27 टी20 मैच खेला है। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले मूनी ने वनडे की 55 पारियों में 14 बार नाबाद रहते हुए 3 अर्धशतक लगाते हुए 963 रन बनाए। वहीं टी20 की 23 पारियों में 231 रन बनाए। वहीं दाएं से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने वनडे में 48 और टी20 में 10 विकेट लिए थे। मूनी (John Mooney) आयरलैंड के लिए तीन वनडे (2007, 2011 और 2015) और 2 टी20 विश्व कप खेल चुके हैं।

दिल्ली की टीम को लगा है झटका

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को तगड़ा झटका भी लगा है। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अचानक सीजन की शुरुआत से पहले टीम के मेंटॉर का पद छोड़ने का ऐलान किया था। ऐसे में देखना होगा की फ्रेंचाइजी इसकी भरपाई कैसे करती है।

वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में अपने सफर का आगाज 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन दिल्ली 14 मैचों में सात जीत दर्ज कर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। अब ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला IPL ख़िताब जीत पाती है या नहीं?

बाईं ओर सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर नीली ट्रेनिंग जर्सी में गंभीर मुद्रा में खड़े हैं, और दाईं ओर भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मना रही है।
IPL 2026 में रचा जाएगा इतिहास, ये 3 दिग्गज खिलाड़ी जड़ेंगे दोहरा शतक !

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in