IPL 2026: वैभव और जायसवाल के भरोसे नहीं होगा RR का काम, इन तीन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल 2026: वैभव और जायसवाल के भरोसे नहीं होगा आरआर का काम, इन तीन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
आईपीएल 2026: वैभव और जायसवाल के भरोसे नहीं होगा आरआर का काम, इन तीन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दमIANS
Published on

आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत के लिए आरआर को अपने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के अलावा अन्य तीन बल्लेबाजों से भी धमाकेदार पारियों की जरूरत होगी।

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से विपक्षी टीमों को परेशान किया है और 6 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरआर को हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम का उत्साह थोड़ा कम हुआ है।

हालांकि पिछले 2 मैचों में मिली हार से ज्यादा चिंताजनक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर बल्लेबाजी के लिए आरआर की निर्भरता है। वैभव और जायसवाल रन बनाते हैं, तो आरआर आसानी से जीत जाती है, लेकिन इन दोनों की असफलता की स्थिति में टीम संघर्ष करती है।

टीम के पास ध्रुव जुरेल, कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन सीजन में लगातार असफल रहे हैं। इनकी असफलता आरआर के लिए अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। 6 मैच हो चुके हैं। आगे का सफर सिर्फ वैभव और जायसवाल के भरोसे तय नहीं किया जा सकता है। टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर जुरेल, पराग और हिटमायर को फायर करना होगा।

सीजन में आरआर के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों की 6 पारियों में 246 और यशस्वी जायसवाल ने 6 मैचों में 223 रन बनाए हैं। इन आंकड़ों के मुकाबले पराग, जुरेल और हिटमायर का आंकड़ा बेहद साधारण है। पराग 6 मैचों की 6 पारियों में सिर्फ 61 रन बना सके हैं। जुरेल ने 2 अर्धशतक लगाए हैं लेकन 4 पारियों में असफल रहे हैं। उनके 6 मैचों की 6 पारियों में 181 रन हैं। हिटमायर आरआर के मध्यक्रम की रीढ़ हैं,लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज के बल्ले से 5 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 39 रन आए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव और जायसवाल के अलावा इन तीन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर आरआर के हेड कोच कुमार संगाकारा की नजर रहेगी। (MK)

आईपीएल 2026: वैभव और जायसवाल के भरोसे नहीं होगा आरआर का काम, इन तीन बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
IPL 2026 में रचा जाएगा इतिहास, ये 3 दिग्गज खिलाड़ी जड़ेंगे दोहरा शतक !

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in