IPL 2026: KKR को पहली जीत का इंतजार, GT के साथ मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में गुजरात आगे

IPL 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। केकेआर और जीटी दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा।
आईपीएल 2026: केकेआर को पहली जीत का इंतजार, जीटी के साथ मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में गुजरात आगे
आईपीएल 2026: केकेआर को पहली जीत का इंतजार, जीटी के साथ मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में गुजरात आगेIANS
Published on

IPL 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GY) आमने-सामने होंगी। KKR और GT दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा।

KKR का IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR को सीजन में पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने अब तक खेले 5 मैचों में 4 मैच गंवा चुकी है। बारिश की वजह से पंजाब के खिलाफ 1 अंक टीम को मिला था। KKR अंकतालिका में दसवें स्थान पर है।

प्लेऑफ की संभावना को जिंदा रखने के लिए KKR को इस मैच में किसी भी तरह जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, जीटी को उसके घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन केकेआर को यह मुश्किल काम करना होगा।

KKR की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। शीर्ष क्रम में फिन एलन फ्लॉप रहे हैं, तो रहाणे और रघुवंशी में निरंतरता नहीं रही है। रिंकू सिंह, कैमरुन ग्रीन, और रमनदीप सिंह भी फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम का बल्लेबाजी क्रम भी अस्थिर है, जो असफलता का एक मुख्य कारण है।

गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती लगातार निष्प्रभावी रहे हैं। सुनील नरेन अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो तेज गेंदबाजी बिल्कुल औसत है। ऐसे में केकेआर को जीटी के खिलाफ उसके घर में जीत हासिल करना पहाड़ चढ़ने वाला काम है। जीत के लिए KKR प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है।

GT की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी ही मजबूत पक्ष है। शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पर जीटी बहुत हद तक निर्भर करती है। इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर भी अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने बेहतर काम किया है। राशिद खान स्पिन की ताकत हैं। ये सभी खिलाड़ी अच्छे टच में दिखे हैं, इसके बावजूद टीम में एक्स फैक्टर की कमी दिखी है। जीटी 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे नंबर पर है। केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर जीटी अंकतालिका में अपना स्थान मजबूत करने उतरेगी।

GT और KKR के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। 3 मैचों में जीटी विजयी रही है, जबकि केकेआर ने 1 मैच जीता है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। (MK)

आईपीएल 2026: केकेआर को पहली जीत का इंतजार, जीटी के साथ मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में गुजरात आगे
इधर चल रहा IPL 2026, उधर बॉल टैम्परिंग का मामला आया सामने, ये 3 खिलाड़ी होंगे बैन ?

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in