सुदर्शन के शतक पर कोहली की दमदार पारी पड़ी भारी, आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया।
सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी कोहली की दमदार पारी, आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराया
सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी कोहली की दमदार पारी, आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हरायाIANS
Published on

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से मिले 206 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। आरसीबी की यह इस सीजन की पांचवीं जीत है।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल 10 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों पर 55 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए।

वहीं, कोहली ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार बने। जितेश शर्मा 6 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद राशिद खान की गेंद पर मानव के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ने आरसीबी को कोई और झटका नहीं लगने दिया। डेविड 10 रन बनाकर नाबाद रहे, तो क्रुणाल ने 12 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए।

गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि जेसन होल्डर और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 128 रन जोड़े। गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जोस बटलर ने 16 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया।

हालांकि, सुदर्शन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे, तो जेसन होल्डर ने महज 10 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए।

गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और हेजलवुड ने एक-एक विकेट निकाला। गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 में अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा है। (MK)

सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी कोहली की दमदार पारी, आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराया
इधर चल रहा IPL 2026, उधर बॉल टैम्परिंग का मामला आया सामने, ये 3 खिलाड़ी होंगे बैन ?

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in