पीएसएल छोड़ केकेआर के लिए आईपीएल 2026 में खेलेंगे ब्लेसिंग मुजारबानी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया है।
ब्लेसिंग मुजारबानी
ब्लेसिंग मुजारबानी IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया है। मुजारबानी का प्रदर्शन हाल ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 6 मुकाबलों में 13 विकेट निकाले थे। मुजारबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। वह जिम्बाब्वे की ओर से अब तक कुल 89 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने 106 विकेट लिए हैं। मुजारबानी का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी इकोनॉमी भी 7.24 का रहा है। फ्रेंचाइजी ने रिलीज में कहा, "6 फीट 8 इंच लंबे ब्लेसिंग मुजारबानी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी तेज उछाल और पारी के अहम मौकों पर विकेट लेने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं।"

ब्लेसिंग मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज के आने से टीम का गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मुजारबानी ने जिम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

मुजारबानी का उपमहाद्वीप की परिस्थितियों का अनुभव और उनकी मौजूदा फॉर्म तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। मुजारबानी को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शमर जोसेफ की जगह पर इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम ने साइन किया था, हालांकि आईपीएल में मौका मिलने के कारण उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।

ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी आरसीबी टीम का हिस्सा रहे थे, हालांकि उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। केकेआर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों का पालन करते हुए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2026 में केकेआर अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। [SP]

ब्लेसिंग मुजारबानी
RCB को ट्रॉफी जिताने वाला खिलाड़ी इंजर्ड, IPL 2026 से होगा बाहर !

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in