दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत 1 लाख से भी ज्यादा, सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात रहते हैं गार्ड और खूंखार कुत्ते

World's most expensive mango price: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और अब सबकी जुबान मिठास की तलाश में होगी और वो मिठास है आम की। हर कोई अब इसी इन्तजार में होगा कि कब पेड़ पर लगे आम पकेंगे और इसके बाद वो चाव के साथ इसे खाएंगे।
लाल रंग के आम की तस्वीर
दुनिया के जिस महंगे आम की बात हम बात कर रहे हैं, उसका नाम मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) है। इसकी कीमत इतनी है कि आप आराम से एक महंगी बाइक भी खरीद सकते हैं। X
Published on
Updated on
4 min read

World's most expensive mango price: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और अब सबकी जुबान मिठास की तलाश में होगी और वो मिठास है आम की। हर कोई अब इसी इन्तजार में होगा कि कब पेड़ पर लगे आम पकेंगे और इसके बाद वो चाव के साथ इसे खाएंगे। कहीं दशहरी, कहीं लंगड़ा, कहीं मालदा तो कहीं अल्फांसो अपना मिठास फैला रहा होता है। गांव में बच्चों से लेकर बूढ़े तक आम के पेड़ के नीचे ही समय बिताते हैं। वहीं, शहर में रहने वाले लोगों को आम खरीदने के लिए पास के मार्केट जाना पड़ता है। कोई शुगर का मरीज हो, वो भी इस मौसम में आम को खाने से खुद को रोक नहीं पाता है।

आम के स्वाद का शायद जादू ही ऐसा है कि उसे 'फलों के राजा' का दर्जा दिया गया है। भारत में अगर आप आम खरीदने जाएं तो आपको ये ज्यादा से ज्यादा 100 रुपया किलो मिल सकता है या सबसे कम दाम में आपको ये 40 रुपया किलो भी मिल सकता है। बहुत कम ही ऐसे अवसर आए हैं जब आम के दाम ने आसमान छुए हैं। ज्यादा से ज्यादा आप इसे 200 रुपया भी मान सकते हैं, लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी आम का दाम 1 लाख रुपए हो सकता है। जी हाँ, ऐसा है। आज हम आपको ऐसे ही एक आम के बारे में बताएंगे जो दुनिया का सबसे महंगा आम है।

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम

दुनिया के जिस महंगे आम (World's most expensive mango price) की बात हम बात कर रहे हैं, उसका नाम मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) है। इसकी कीमत इतनी है कि आप आराम से एक महंगी बाइक भी खरीद सकते हैं। इस आम को 'Egg of the Sun' यानी 'सूर्य का अंडा; भी कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि ये देखने में काफी अनोखा और खूबसूरत भी है। साथ ही इसका स्वाद ऐसा है कि नाम से ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।

क्या है इस आम की कीमत?

मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) दुनिया के सबसे महंगे आमों (World's most expensive mango price) की लिस्ट में शुमार है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो है। मतलब इसमें आप आराम से एक बाइक या कोई सेकेंड हैंड कार खरीद सकते हैं। इस आम के महंगे होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि ये बहुत सीमित पैदावार है। इसकी क्वालिटी चेकिंग काफी सख्त है। इसके साथ ही वजन में यह आम 350 ग्राम होना चाहिए और इसमें शुगर लेवल 15 प्रतिशत से ज्यादा भी नहीं होना चाहिए। तभी इस आम को मियाज़ाकी का टैग मिलता है।

आमों की खेती
मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) दुनिया के सबसे महंगे आमों की लिस्ट में शुमार है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो है। X

कहाँ उगाया जाता है ये आम?

मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) देसी नहीं है बल्कि विदेशी है। ये भारत नहीं बल्कि जापान में उगाया जाता है। इसकी देखभाल बहुत ही बारीकी से की जाती है और किसान इसे साधारण फल की तरह नहीं बल्कि कोई कीमती चीज समझकर उगाते हैं। जापानी किसानों की कोशिश रहती है कि आम के पेड़ को भरपूर धूप मिले।

यही कारण रहता है कि इस आम का रंग गहरा लाल या हल्का बैंगनी रहता है। इस आम की खेती के लिए सही नमी, एक सामान तापमान होना चाहिए और लगातार निगरानी भी करते रहना जरूरी है। यही कारण है कि इस आम को उगाने में मेहनत काफी लगती है और खास स्वाद के चलते इसकी मांग भी मार्केट में काफी होती है।

VIP जैसी होती है सुरक्षा

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसकी सुरक्षा VIP से कम नहीं है। कहा जाता है कि जिस खेत में मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) उगाया जाता है, वहां गार्ड्स तैनात किये जाते हैं। CCTV कैमरे लगाए जाते हैं, ताकि कोई चोरी ना कर सके। इसके साथ ही खूंखार कुत्तों को भी लगाया जाता है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो।

भारत में कहाँ मिलता है यह आम और क्या है रेट?

मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) जो दुनिया का सबसे महंगा आम है, उसे भारत में भी उगाया जाता है लेकिन ये जापान के मुकाबले उतना सफल नहीं है। भारत में महाराष्ट्र, ओड़िसा, मध्यप्रदेश के साथ दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में इसकी खेती होती है। कई लोग तो इसे अपने घर की टेरेस पर भी उगाते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसकी कीमत 35000 से 1.5 लाख किलो हो सकती है। वहीं, जो लोग आम खाने के शौक़ीन हैं और ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, वो इसके बीज या पौधे खरीद लेते हैं। बाजार में यह ₹196 से ₹499 के बीच मिल जाता है। वहीं, प्रीमियम दुकानों पर इसकी कीमत ₹2,449 से ₹2,570 तक हो सकती है।

इसका स्वाद बनाता है इसे अलग

मियाज़ाकी आम (Miyazaki Mango) का मिठास काफी संतुलित होता है। कहा जाता है कि ये मुंह में रखते ही घुल जाता है। इसकी खुशबु खास होती है, छिलका पतला होता है और गूदा काफी ज्यादा होता है। इसलिए ये खाने में काफी अच्छा लगता है। ऐसे में यह कह सकते हैं कि आम अगर फलों का राजा है, तो मियाज़ाकी राजा का भी ‘महाराजा’ है।

लाल रंग के आम की तस्वीर
बाजार में मिलने वाला आम स्वास्थ्य के लिए खतरनाक तो नहीं, ऐसे करें आसानी से पहचान

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in