योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज 'लुक्‍खे' में एक महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ दिए अपने बयान की वजह से मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं।
योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन
योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीनIANS
Published on

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज 'लुक्‍खे' में एक महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ दिए अपने बयान की वजह से मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। चंडीगढ़ के एक वकील उज्जवल भसीन ने स्थानीय एसएसपी से योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उज्जवल भसीन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैंने बुधवार को एसएसपी चंडीगढ़ के पास पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की है।"

उन्होंने कहा, "लुक्खे नाम की एक वेबसीरीज सीरीज में उन्होंने एक किरदार निभाया है और वह उन औरतों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जो सुबह में काम करती हैं और घर आकर हम सभी को शाम में खाना भी देती हैं। हमें संभालती हैं। ये हमारी मां, बहन, बीबी, बेटी कोई भी हो सकती है। उन सभी को साथ में लेते हुए मैंने एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दी है।"

भसीन ने कहा, "मेरी शिकायत पर अभी तक किसी भी विभाग से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हमारे शहर की एसएसपी एक महिला हैं, जो अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उनके कार्यों को देखते हुए एक साल का एक्सटेंशन भी मिला है, तो मुझे कार्रवाई की उम्मीद है।"

उज्जवल भसीन ने कहा, "मुझे लगता है कि अधिकारी योगराज सिंह का बयान सुनते ही जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करेंगे। बयान उस महिला के खिलाफ है और जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि शूटिंग में चंडीगढ पुलिस की वर्दी है। किरदार निभाने वाली महिला का नाम गुरबानी कौर है। इस नाम से भावनाएं जुड़ी हैं। हम बहुत ही सम्मान के साथ गुरबानी का नाम लेते हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर एसएसपी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज नहीं करती तो हमें अदालत का सहारा लेना पड़ेगा। मैंने महिला आयोग को भी लिखा है कि योगराज सिंह पर स्वत: संज्ञान लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।"

उज्जवल भसीन ने कहा, "यह मुद्दा सिर्फ चंडीगढ़ की महिलाओं का नहीं है। यह पूरे देश में काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ दिया गया बयान है।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस बयान के बाद योगराज सिंह को कोई आदर्श के रूप में देखेगा। वे सभी माता-पिता जो अपने बच्चों को क्रिकेट सीखने के लिए उनके पास भेजते हैं, शायद ही भेजेंगे। योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ ऐसी सोच रखते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वे भी किसी मां की कोख से पैदा हुए हैं। उनके घर में भी बेटी, बहु हैं। मैं एसएसपी से मांग करता हूं कि न सिर्फ योगराज सिंह बल्कि फिल्म के निर्देशक के खिलाफ भी एफआईआर हो और इस फिल्म पर रोक लगाई जाए।"

[PY]

योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन
विद्या बालन ने 25 साल बाद देखी अपनी फिल्म, इरफान के लिए लिखा इमोशनल नोट

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in