23 अप्रैल को सुबह 6 बजे न्यूज़ग्राम द्वारा प्रसारित विधानसभा चुनाव 2026 के कवरेज का बैनर। इसमें पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के चित्र दिखाए गए हैं।
आज का दिन जनता का है, और वो ही यह करेगी सत्ता की चाभी किसे सौंपेगी? ऐसे में दिन भर की हर छोटी-बड़ी हलचल और वोटिंग प्रतिशत जानने के लिए NEWSGRAM के LIVE ब्लॉग में हमारे साथ बने रहें।NewsGram

विधानसभा चुनाव 2026 LIVE : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, पीएम मोदी ने युवाओं से वोट देने की अपील की

पश्चिम बंगाल में जहाँ आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर आज एक साथ मतदान होगा।

तमिलनाडु चुनाव 2026: खुशबू सुंदर ने किया मतदान

तमिलनाडु राज्य भाजपा की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की तमिलिसाई सुंदरराजन और DMK के डी. वेलु के बीच मुकाबला है।
तमिलनाडु राज्य भाजपा की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की तमिलिसाई सुंदरराजन और DMK के डी. वेलु के बीच मुकाबला है। X

तमिलनाडु राज्य भाजपा की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की तमिलिसाई सुंदरराजन और DMK के डी. वेलु के बीच मुकाबला है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आप मेरे चेहरे पर मुस्कान देख सकते हैं, जो सब कुछ बयां करती है। वोट डालना मेरा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार रहा है और मुझे लगता है कि देश की एक नागरिक के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आज लोगों के लिए फैसला लेने का समय है और हम यह फैसला उन्हीं पर छोड़ते हैं।

अपने घर पर बम की धमकी के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि किसी राजनीतिक पार्टी में होने पर ऐसी बातें होती ही रहती हैं। यह पहली बार नहीं है जब मेरे घर पर बम की धमकी मिली हो। इस बार, यह धमकी थोड़ी ज़्यादा गंभीर थी। मैं पुलिस की बहुत आभारी हूँ जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की।

तमिलनाडु चुनाव 2026: CPI उम्मीदवार मारीमुथु ने किया मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए CPI उम्मीदवार मारीमुथु ने थिरुथुराईपूंडी के पास कडुवांगुडी में पंचायत यूनियन प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पीएम मोदी का सन्देश

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुलाबी रंग के जैकट और सफ़ेद शर्ट पहने हुए हैं और सामने देखकर मुस्कुरा रहे हैं। पीछे काले कपड़ों में उनके सुरक्षा कर्मी दिख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट पर कहा कि इससे हम पता लगाएंगे कि एआई का उपयोग सभी के लाभ के लिए कैसे किया जा सकता है। IANS

पश्चिम बंगाल में चल रहे पहले चरण के चुनाव के बीच पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ''पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।"

तमिलनाडु चुनाव 2026: पी. चिदंबरम ने किया मतदान

P. Chidambaram
P. Chidambaram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

Assembly Elections 2026: आज 23 अप्रैल है और देश के दो महत्वपूर्ण राज्यों, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election 2026) और तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2026) में लोकतंत्र का बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में जहाँ आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों पर आज एक साथ मतदान हो रहा है।

वहीं, बंगाल (West Bengal Election 2026) के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके जबकि तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2026) में चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। सुबह से ही दोनों राज्यों में युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बंगाल (West Bengal Election 2026) में होने वाले पहले चरण के वोटिंग के बारे में बात करें, तो इस बार उत्तर बंगाल की सीटों पर सबकी नजरें हैं। कूचबिहार में बीजेपी (BJP) के सुकुमार रॉय और टीएमसी के पार्थ प्रतिम रॉय के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। साथ ही नंदीग्राम (Nandigram) सीट एक बार फिर सबसे बड़ा चुनावी अखाड़ा बनी हुई है। यहाँ बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) का मुकाबला टीएमसी (TMC) के पवित्र कर से है। 

दिनहाटा में टीएमसी के दिग्गज उदयन गुहा के सामने बीजेपी के अजय रॉय चुनौती पेश कर सकते हैं। अलीपुरद्वार में बीजेपी के परितोष दास और टीएमसी के सुमन कांजीलाल के बीच मुकाबला हो सकता है, जबकि सिलीगुड़ी में बीजेपी के डॉ. शंकर घोष और टीएमसी के गौतम देब जैसे बड़े चेहरे आमने-सामने हैं।

वहीं, तमिलनाडु (Tamil Nadu Election 2026) की बात करें, तो यहाँ भी चुनावी सरगर्मी तेज है। मायलापुर सीट पर बीजेपी की कद्दावर नेता डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन मैदान में हैं जबकि कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (MK Stalin) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अवाडी सीट पर बीजेपी के एम. राजसिम्हा महिंद्रा मुख्य मुकाबला पेश कर रहे हैं, तो वहीं, कोयंबटूर उत्तर में बीजेपी की वानाती श्रीनिवासन अपनी सीट बचाने के लिए बेताब हैं। 

बता दें कि इस बार भीषण गर्मी है, जिसके कारण चुनाव आयोग (ECI) ने विशेष प्रबंध भी किए हैं। हर बूथ पर पीने के पानी और छाया की व्यवस्था की गई है ताकि तपती धूप में वोटर्स को परेशानी न हो। एक तरफ जहाँ बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है, जबकि तमिलनाडु में डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के साथ-साथ बीजेपी की बढ़ती सक्रियता ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। 

आज का दिन जनता का है, और वो ही यह करेगी सत्ता की चाभी किसे सौंपेगी? ऐसे में  दिन भर की हर छोटी-बड़ी हलचल और वोटिंग प्रतिशत जानने के लिए NEWSGRAM के LIVE ब्लॉग में हमारे साथ बने रहें।

logo
www.newsgram.in