एनसीआर के मौसम में बदलाव, गिरेगा पारा, यलो अलर्ट जारी; अगले चार दिन सुहाना रहेगा मौसम

एनसीआर वालों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
एनसीआर के मौसम में बदलाव, गिरेगा पारा, यलो अलर्ट जारी; अगले चार दिन सुहाना रहेगा मौसम
एनसीआर के मौसम में बदलाव, गिरेगा पारा, यलो अलर्ट जारी; अगले चार दिन सुहाना रहेगा मौसमIANS
Published on

एनसीआर वालों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज यानी 28 अप्रैल से एनसीआर का मौसम करवट बदलेगा। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे उमस और गर्मी से निजात मिलेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज (28 अप्रैल) आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जो धीरे-धीरे सामान्य रूप से बादलों में बदल जाएंगे। शाम के बाद हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने का अनुमान है। इस दौरान सतही हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो तूफान के दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 29 अप्रैल को गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 29 अप्रैल को मौसम और बदलेगा। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी और अधिकतम 38 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वाह्न, दोपहर और शाम के समय बिजली चमकने के साथ तेज सतही हवाओं वाला तूफान आएगा।

इस दिन ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ यानी गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। 30 अप्रैल को तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक गिर जाएगा। इस दिन भी गरज के साथ बारिश होगी, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी।1 मई से मौसम साफ होने लगेगा। इस दिन अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

हालाँकि, अभी फिलहाल अगले चार दिनों तक मौहाल सुहावना ही बना रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर आज हुई तेज बारिश का असर जल्द ही मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। ठंडी हवाएं एनसीआर में गर्मी से निजात दिलाएंगी। विभाग ने किसी बड़ी चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई है, लेकिन लोगों से अपील की है कि वे तूफान के दौरान तेज हवाओं और बिजली चमकने से सावधान रहें। [SP]

एनसीआर के मौसम में बदलाव, गिरेगा पारा, यलो अलर्ट जारी; अगले चार दिन सुहाना रहेगा मौसम
पाकिस्तान : सिर्फ एक शब्द उर्दू, बाकी सब फारसी ! राष्ट्रगान तैयार करने में लगा इतना समय, यहां जानिए पूरी कहानी

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in