बंगाल चुनाव 2026: सुवेंदु अधिकारी की प्रॉपर्टी का खुलासा, 5 साल में करीब 16 लाख की हुई वृद्धि, जानें अमीर हुए बीजेपी नेता

वर्ष 2021-21 में उनकी आय (income) 8 लाख रुपये थी और वर्ष 2021-22 में उनकी आय 8 लाख 35 हजार के आसपास पहुंची, वर्ष 2022-23 में सुवेंदु के आय में वृद्धि हुई और उनकी इनकम 8 लाख 80 हजार हो गई l वर्ष 2023-24 में सुवेंदु की आय 12 लाख पार हो गई. साल 2024-25 में इनके इनकम इजाफा हुआ और लगभग 20 लाख हो गई.
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुवेंदु अधिकारी जनता को संबोधित करते हुए
वर्ष 2021-21 में उनकी आय (income) 8 लाख रुपये थी और वर्ष 2021-22 में उनकी आय 8 लाख 35 हजार के आसपास पहुंची, वर्ष 2022-23 में सुवेंदु के आय में वृद्धि हुई और उनकी इनकम 8 लाख 80 हजार हो गई l वर्ष 2023-24 में सुवेंदु की आय 12 लाख पार हो गई. साल 2024-25 में इनके इनकम इजाफा हुआ और लगभग 20 लाख हो गई. NewsonAir
Published on
Updated on
2 min read

West Bengal Assembly Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी बंगाल में नेता प्रतिपक्ष (leader of opposition) और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. पिछले विधानसभा के चुनाव में (2021) सुवेंदु और ममता (Mamata Banerjee) दोनों एक ही सीट से चुनाव लड़े  और सुवेंदु अधिकारी ने ममता को करारी शिकस्त  दी. अब की बार भी दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हैं. और अब की बार चुनावी रण भवानीपुर सीट पर हो रहा है. सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नंदीग्राम से नामांकन (nomination) किया है l 

सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने दो सीटों से चुवाव लड़ने की घोषणा की है. अपने हलफनामे (affidavit) ने उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है. उनके एफिडेविट के अनुसार उनके पास न कोई गाड़ी और न ही महंगे आभूषण है. अपने चल और अचल संपत्ति का जिक्र करते हुए बताया कि 24 लाख के आस पास चल संपत्ति है और कुछ अचल संपत्ति भी शामिल है. इस बार के चुनाव में भी वो नंदीग्राम (Nandigram) से चुनाव लड़ रहे हैं और BJP को पूरा विश्वास है कि सुवेंदु भारी बहुमत से चुनाव में विजयी होंगे. उन्होंने अपने 5 साल के आय का जानकारी साझा किया है.

वर्ष 2021-21 में उनकी आय (income) 8 लाख रुपये थी और वर्ष 2021-22 में उनकी आय 8 लाख 35 हजार के आसपास पहुंची, वर्ष 2022-23 में सुवेंदु के आय में वृद्धि हुई और उनकी इनकम 8 लाख 80 हजार हो गई l वर्ष 2023-24  में सुवेंदु की आय 12 लाख पार हो गई. साल 2024-25 में इनके इनकम इजाफा हुआ और लगभग 20 लाख हो गई. 

इन पैसों के साथ-साथ सुवेंदु ने अपने बैंक खातों, और अन्य इन्वेस्टमेंट्स (investments) के बारे में भी बताया जैसे कि लाइफ इन्सुरेंस, म्यूचुअल फंड्स आदि. उनके एक सरकारी बैंक अकाउंट में 80,000 रुपये हैं. ऐसे ही कई खतों में पैसे जमा है. इसी तरह लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड में भी उन्होंने इन्वेस्टमेंट किया है. इस प्रकार कुल मिलाकर 25 लाख के आसपास उनकी संपत्ति है. 

उन्होंने बार-बार जिक्र किया कि उनके पास कोई कीमती गहने या कार नहीं है, उनके पास थोड़ी खेती की जमीन है और नंदीग्राम में वो 2 एकड़ जमीन के मालिक हैं. एगरा वाली जमीन पुश्तैनी है और नंदीग्राम वाली दान में  मिली है. एगरा वाली जमीन की कीमत 1 लाख और नंदीग्राम वाले जमीन की कीमत 7.5 लाख है l सुवेंदु ने यह भी बतया कि उनके पास कुछ एकड़ कमर्शियल जमीन है और वह सब विरासत में मिली है l उनके पास 2 फ्लैट है, और unhone फ्लैट से सटे कुछ एकड़ जमीन भी खरीदा है. एक फ्लैट की कीमत 7 लाख 25 हजार, दूसरे फ्लैट की कीमत 5 लाख रुपये है l सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि इन  तीनों की कीमत 12 लाख रुपये हैं l अंत में फिर दोहराया कि उन पर फिलहाल कोई कर्ज नहीं है l

[VT]

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुवेंदु अधिकारी जनता को संबोधित करते हुए
माता-पिता दिहाड़ी मजदूर, फूस की झोपड़ी में काटी ज़िंदगी....मिलिए तमिलनाडु के गरीब विधायक के. मरिमुथु से, बहुत ही कम है सम्पत्ति

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in