180 नाबालिग लड़कियों के 350 से अधिक अश्लील वीडियो ! जानिए रेपिस्ट मोहम्मद अयाज के क्रूर कारनामें

राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अयाज को अमरावती जिले के परतवाड़ा (Paratwada) शहर से गिरफ्तार कर लिया।
मोहम्मद अयाज
राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अयाज को अमरावती जिले के परतवाड़ा (Paratwada) शहर से गिरफ्तार कर लिया।X
Published on
Updated on
2 min read

महाराष्ट्र में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। युवक ने लड़कियों के साथ संबंध भी बनाए और उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह मामला पूरे सूबे में चर्चा का विषय बना हुआ है। राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को अमरावती जिले के परतवाड़ा (Paratwada) शहर से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, महाराष्ट्र में मोहम्मद अयाज नाम के एक युवक ने 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। मोहम्मद अयाज की उम्र लगभग 19 वर्ष है। वह लड़कियों को अपना दोस्त बनाता था। उन्हें अपने जाल में फँसाने के लिए अलग-अलग तरीके से लालच देता था। उन लड़कियों को अलग-अलग शहरों में घुमाने के बहाने ले जाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। मोहम्मद अयाज ने उन लड़कियों को WhatsApp और Snapchat ग्रुप के माध्यम से निशाना बनाया था। उन लड़कियों के 350 से अधिक अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। वीडियो के माध्यम से वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उनको वेश्यावृत्ति के धंधे में फँसाया। 

सांसद ने उठाया मुद्दा !

इस मामले की खबर जैसे ही राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे को मिली उन्होंने इसकी शिकायत 13 अप्रैल 2024 अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP Office, Amravati Rural) के कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मामले की शिकायत SP विशाल आनंद से की और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अयाज को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा (Paratwada) शहर से 13 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने POCSO Act एवं IT Act जैसे अलग-अलग धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मोहम्मद अयाज को 14 अप्रैल 2026 को अमरावती जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर रखने के लिए बोला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। 

यह भी पढ़ें : खुद को 'भगवान' बताकर महिलाओं से दरिंदगी...मिलिए महाराष्ट्र के इस 'कलयुगी बाबा' से, जो अब खा रहा जेल की हवा

महिलाओं के खिलाफ भारत में बढ़ रहा है अपराध !

भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों से हटकर देखें तो ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक हर जगह महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला आय दिन सामने निकलकर आता है। महाराष्ट्र में भोंदू बाबा (Bhondu baba) के नाम से मशहूर एक अंधविश्वासी को नासिक पुलिस ने 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया था। यह बाबा महिलाओं को झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। हाल ही में रूपाली चाकणकर के साथ बाबा के संबंध को लेकर चर्चा तेज हुई थी और रूपाली को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष (Chairperson of the Maharashtra State Commission for Women) पद से इस्तीफा देना पड़ा। महिलाओं के खिलाफ अपराध केवल महाराष्ट्र में नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी जारी है। बिहार में जनवरी 2026 में नीट छात्रा की मौत ने सबको झकझोर के रख दिया था। आशंका यह जताया जा रहा था कि उस लड़की को भी ब्लैकमेल करने के प्रयास किया गया। 

यह भी देखें :

मोहम्मद अयाज
बंगाल चुनाव से पहले BJP ने कर दिया खेला, रेप पीड़िता की मां को इस सीट से दिया चुनाव का टिकट

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in