महिलाओं के लिए शानदार करियर ऑप्शन! इन 5 नौकरियों में मिलती है मोटी सैलरी

साल 2026 में नौकरियों और करियर के मामले में ख़ास तौर पर महिलाओं के पास कई विकल्प हैं, जिनमे तेजी से विकास करने की और नेतृत्व (Leadership) में भी आगे बढ़ सकती हैं l
एक प्रोजेक्ट पर काम करती 3 महिलाएँ
साल 2026 में नौकरियों और करियर के मामले में ख़ास तौर पर महिलाओं के पास कई विकल्प हैं, जिनमे तेजी से विकास करने की और नेतृत्व (Leadership) में भी आगे बढ़ सकती हैं l Pexels
Reviewed By :
Published on
Updated on
3 min read

साल 2026 में नौकरियों और करियर के मामले में ख़ास तौर पर महिलाओं के पास कई विकल्प हैं, जिनमे तेजी से विकास करने की और नेतृत्व (Leadership) में भी आगे बढ़ सकती हैं l 

आज के समय में AI सिर्फ technology की दुनिया में सीमित नहीं रहा है, वह कई ऐसे क्षेत्र में आ गया है जैसे की पढाई, बैंकिंग, मार्केटिंग, फाइनेंस और यहाँ तक की खेती-बाड़ी में भी l इनके अलावा भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ पर महिलाओं के लिए कई मौके उपलब्ध हैं l 

पिछले दशकों से महिलाओं ने कई संकटों का सामना करते हुए आगे बढ़ी है और अपना वर्चस्व स्थापित किया है l महिलाएँ केवल टीचिंग,नर्सिंग, बैंकिंग, और एग्रीकल्चर में ही नहीं बल्कि ऐसे जोखिम भरे काम में भी कार्यरत हैं जैसे की भारी उद्योग, अंतरिक्ष, सुरक्ष आदि l 

लेकिन इन सब के बीच आज के समय में महिलाओं के पास और भी अवसर हैं जैसे की फाइनेंसियल मेनेजर, (HR) मानव संसाधन मेनेजर, फार्मासिस्ट, फिजिशियन असिस्टेंट, पब्लिक रिलेशन एंड फण्डराइजर l इन सब में अच्छी कमाई और आगे बढ़ने के भी अवसर है l 

यहाँ पर कुछ ऐसे करियर बताये गए है जो औरतों के लिए आर्थिक रूप से उपयोगी है l ये पद न सिर्फ, हाई सैलरी देते है, बल्कि महिलाओं को अपने क्षेत्र में प्रभावित रूप से उभरने में भी सहायता करते है l 

महिलाओं के पास ऐसे बहुत सारे अवसर हैं जिनके माध्यम से लीडरशिप, मैनेजमेंट और समाज में योगदान देने का अच्छा अवसर मिलता है l जैसे-जैसे संस्थाएं समानता और अवसर प्रदान कर रही है वैसे महिलाओं का झुकाव इनके प्रति बढ़ रहा है l 

फाइनेंसियल मैनेजर:

फाइनेंसियल मेनेजर किसी संस्था के वित्तीय मामलों का देख-भाल करते है l उनका काम बजट और उसके अनुकूल कम्पनी के खर्चे, लेन-देन और उसकी रिपोर्ट और वित्तीय मामलों में कंपनी के सलाहकार l एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इनका शुरूआती वेतनमान 1,40,00,000 से 1,45,70,000 सालाना होती है l इस फील्ड में करीब 48 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं l इस नौकरी के लिए B.com या BBA की डिग्री होना चाहिए l अगर डिग्री न हो तो एकाउंट्स या फाइनेंस में डिप्लोमा अनिवार्य है l 

HR मेनेजर:

HR मेनेजर कंपनी में नियुक्ति से लेकर और उससे सम्बंधित प्रक्रिया और वर्क प्लेस का पूरा जिम्मेदारी संभालती हैं l इस क्षेत्र में महिलाएं अधिक संख्या में कार्यरत हैं l करीब 2,50,000 पदों पर 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं काम करती हैं l इसमें काम करने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन या काम से सम्बंधित अनुभव होना जरूरी है l 

फार्मासिस्ट:

फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं में अहम् भूमिका निभाते है l उनका काम मरीजों को दवा को सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह देना, चिकित्सकों को दवा की खुराक और उस से जुड़े मामलों की जानकारी देना आदि l पश्चिमी दुनिया में 5 लाख से अधिक पदों पर 75 फीसदी महिलाएँ काम कर रही हैं l इस नौकरी के लिए डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी और लाइसेंस परीक्षा अनिवार्य होता है l 

फिजिशियन असिस्टेंट: 

फिजिशियन असिस्टेंट का काम प्रमुख चिकित्सक के साथ होता है जैसे की डॉक्टर के साथ मिल कर मरीजों की जाँच करना, दवाई लिखना और जरूरत पड़ने पर मलहम-पट्टी करना l फिजिशियन असिस्टेंट बनने के लिए साइंस में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट PA डिग्री होना जरूरी है l 

पब्लिक रिलेशन एंड फण्डराइजर:

पब्लिक रिलेशन एंड फण्डराइजर कंपनी की छवि बनाते हैं और उनका प्रचार-प्रसार भी करते हैं l वो कंपनी का नेटवर्किंग सँभालते है l  जन संपर्क, स्स्टेक होल्डर मैनेजमेंट, क्लाइंट मीटिंग आदि सब जिम्मेदारी सँभालते हैं l

[VT]

एक प्रोजेक्ट पर काम करती 3 महिलाएँ
भारत का ऐसा समाज जहां सत्ता, संपत्ति और सम्मान सब कुछ है महिलाओं के नाम!

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in