मई-जून की तपती गर्मी में भी मिलेगी बर्फ जैसी ठंड! भारत की इन 3 जगहों पर फैमिली के साथ बिताएं शानदार पल

Top 3 Cold Places in India: भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल के महीने में ही पारा 40 के पार जाता दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये तो गर्मी की मात्र शुरुआत है। मई-जून के महीने में तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
परिवार के साथ बच्चे और पहाड़ी दृश्य
Top 3 Cold Places in India: भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल के महीने में ही पारा 40 के पार जाता दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये तो गर्मी की मात्र शुरुआत है। Wikimedia Commons

Top 3 Cold Places in India: भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल के महीने में ही पारा 40 के पार जाता दिखाई दे रहा है। ऐसे में ये तो गर्मी की मात्र शुरुआत है। मई-जून के महीने में तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है। जब भी गर्मी का मौसम आता है, तो हर कोई अपने मन और दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश में रहता है। सबका मन करता है कि उन्हें कोई ठंडी जगह या शांत जगह मिल जाए।

ऐसे में जल्द ही बच्चों के गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू होने वाली है। तो आप अगर फैमिली वेकेशन का प्लान कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अगर फैमिली वेकेशन का प्लान कर रहे हैं, तो आपको भारत में इन 3 जगहों पर जरूर जाना चाहिए, जो बेहद ठंडे होते हैं।

1. तमिलनाडु (ऊटी)

पहाड़ी क्षेत्र का दृश्य
अगर आप उत्तर भारत की गर्मी से ऊब चुके हैं, तो आपको दक्षिण भारत का रुख करना चाहिए। तमिलनाडु में ऊटी एक जगह है, जिसे हिल स्टेशन्स की रानी भी कहा जाता है।Wikimedia Commons

अगर आप उत्तर भारत की गर्मी से ऊब चुके हैं, तो आपको दक्षिण भारत का रुख करना चाहिए। तमिलनाडु में ऊटी एक जगह है, जिसे हिल स्टेशन्स की रानी भी कहा जाता है। ये जगह सुहावने मौसम और चाय के बगानों के मशहूर है। ये जगह भारत के ठंडे जगहों (Top 3 Cold Places in India) में से एक है। परिवार के साथ आप यहाँ समय बिता सकते हैं और यहाँ आपको एक अलग ही सुकून मिलेगा।

ऊटी में एक नीलगिरि माउंटेन रेलवे भी है, जो बच्चों को काफी पसंद भी आएगा। इसके साथ ही आप यहाँ बोटिंग, बॉटनिकल गार्डन और डोडाबेट्टा पीक के सुंदर नज़ारों का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप 3 या 4 दिन की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसका खर्च प्रति व्यक्ति ₹7,000 से ₹15,000 के बीच आ सकता है। ऊटी में घूमने के लिए आप निजी कैब, टैक्सी, ऑटो रिक्शा या बस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस जगह को ठीक से एक्सप्लोर करने के लिए आप टूरिज्म एजेंसियों से भी बात कर सकते हैं।

2. केरल, (मुन्नार)

केरल का पहाड़ी दृश्य
दक्षिण भारत में घूमने के लिए एक और जगह है, और वो है केरल। यहाँ एक शहर है, जिसे मुन्नार कहते हैं। यह जगह खूबसूरत चाय बगान और धुंध भरी पहाड़ियों के लिए मशहूर है।Wikimedia Commons

दक्षिण भारत में घूमने के लिए एक और जगह है, और वो है केरल। यहाँ एक शहर है, जिसे मुन्नार कहते हैं। यह जगह खूबसूरत चाय बगान और धुंध भरी पहाड़ियों के लिए मशहूर है। अगर आप अपने परिवार के साथ प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो मुन्नार किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ की हरियाली, शांति और ठंडा वातावरण आपको एक अलग सुकून देता है। बच्चों को आप यहाँ एराविकुलम नेशनल पार्क में नीलगिरि तहर दिखा सकते हैं।

इसके साथ ही नीलगिरि तहर, मट्टुपेट्टी बांध की सैर और टी म्यूजियम भी आप बच्चों को दिखा सकते हैं। बच्चों के लिए ये काफी रोमांचक रहेगा। अगर आप 3 या 4 दिन का प्लान कर रहे हैं तो औसतन प्रति व्यक्ति ₹8,000 से ₹16,000 तक का बजट लग सकता है। इस शहर में घूमने के लिए आपको कैब, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रेंट पर सफारी मिल सकता है। वहीं, अगर आप ठीक से हर चीज को घूमना चाहते हैं, तो टूरिज्म एजेंसियों से भी बात कर सकते हैं।

3. लेह-लद्दाख

लेह-लद्दाख का पहाड़ी दृश्य
अगर आप नीली झीलें या पहाड़ों के शौक़ीन हैं, तो आपको एक बार लेह-लद्दाख का दौरा जरूर करना चाहिए। अगर आपका परिवार एडवेंचर का शौक़ीन है, तो आपको ये जगह जरूर जाना चाहिए और अपने बच्चों को भी लेकर जाना चाहिए। Wikimedia Commons

अगर आप नीली झीलें या पहाड़ों के शौक़ीन हैं, तो आपको एक बार लेह-लद्दाख का दौरा जरूर करना चाहिए। अगर आपका परिवार एडवेंचर का शौक़ीन है, तो आपको ये जगह जरूर जाना चाहिए और अपने बच्चों को भी लेकर जाना चाहिए। ये जगह अपने आप में एक खूबसूरत है क्योंकि यहाँ प्रकृति का शानदार नज़ारा देखने को मिलता है। यहां आप पैंगोंग झील और नुब्रा वैली घूम सकते हैं। डबल हंप ऊंट की सवारी, मैग्नेटिक हिल और प्राचीन मठों का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ आपको ठंडा (Top 3 Cold Places in India) और शांत वातावरण मिलेगा।

अगर आप यहाँ 6 या 7 दिन के ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो करीब 20 से 25 हज़ार का खर्च आ सकता है क्योंकि यहाँ रहना, आना जाना और इस जगह पर घूमना। इन सब में आपके इतने पैसे तो लग ही जाएंगे। इस जगह में घूमने के लिए आप लोकल टैक्सी, रेंट पर कार, स्थानीय बस या लोकल ऑटो का सहारा ले सकते हैं। इसके साथ ही जगह को ठीक से एक्सप्लोर करने के लिए टूरिज्म एजेंसियों से भी बात कर सकते हैं।

परिवार के साथ बच्चे और पहाड़ी दृश्य
भूल जाइए गोवा और उदयपुर! भारत की इन 8 अनसुनी जगहों पर मिलता है असली सुकून

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in