मालदीव फेल है इसके आगे! अंडमान-निकोबार की वो 5 जगहें जहाँ आपको जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए

अगर आप भी लाइफ में एक बार किसी स्वर्ग जैसी जगह जाना चाहते हैं, तो कश्मीर की जगह आपको एक बार अंडमान भी जाना चाहिए।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands)
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) Pixabay
Published on
Updated on
5 min read

नीले समंदर, सफेद रेत और हरियाली से घिरी जगहों की बात हो तो लोग अक्सर मालदीव का नाम लेते हैं, लेकिन भारत में ही एक ऐसी जन्नत मौजूद है जो खूबसूरती में किसी से कम नहीं। जी हां हम बात कर रहें है अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) की। यहां का साफ़ पानी, रंग-बिरंगी मछलियां, शांत बीच और एडवेंचर एक्टिविटीज़ (Adventure Activities) इसे खास बनाते हैं। यह जगह सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि सुकून और प्रकृति के करीब जाने का बेहतरीन मौका देती है। यहां आपको भीड़-भाड़ से दूर एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है। अगर आप भी लाइफ में एक बार किसी स्वर्ग जैसी जगह जाना चाहते हैं, तो कश्मीर की जगह आपको एक बार अंडमान भी जाना चाहिए। यहां हर बीच, हर आइलैंड और हर सनसेट एक यादगार अनुभव देता है, जिसे आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

हैवलॉक आईलैंड जिसे स्वराज द्वीप भी कहते हैं

हैवलॉक (Havelock) अंडमान का सबसे पॉपुलर और खूबसूरत आइलैंड माना जाता है, जहां का राधानगर बीच (Radhanagar Beach) अपनी सफेद मुलायम रेत, नीले साफ पानी और शानदार सनसेट के लिए एशिया के बेस्ट बीच में गिना जाता है। यहां पहुंचने के लिए पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) से फेरी लेनी पड़ती है, जो करीब 1.5–2.5 घंटे में पहुंचा देती है (किराया ₹1500–₹3000)। 3–4 दिन का ट्रिप ₹10,000 से ₹25,000 के बीच आराम से प्लान हो जाता है, जो आपके होटल और एक्टिविटीज़ पर निर्भर करता है।

हैवलॉक (Havelock)
हैवलॉक (Havelock) Pixabay

यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के जरिए आप रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ की दुनिया को करीब से देख सकते हैं, वहीं एलीफेंट बीच (Elephant Beach) वॉटर स्पोर्ट्स के लिए काफी फेमस है। इसके अलावा कालापाथर बीच (Kalapathar Beach) का शांत माहौल और काले पत्थरों के बीच नीला पानी इसे और भी खास बनाता है। यहां का वातावरण इतना सुकून भरा होता है कि मोबाइल नेटवर्क भी कई जगह कमजोर हो जाता है, जिससे आप सच में नेचर के करीब महसूस करते हैं। यही वजह है कि यह जगह कपल्स, हनीमून और नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं लगती।

नील आइलैंड या शहीद द्वीप

यह एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत और शांत आइलैंड है, जहां भीड़-भाड़ बहुत कम होती है और आपको असली सुकून का एहसास मिलता है। यहां पहुंचने के लिए पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) से फेरी लेनी होती है, जिसका किराया लगभग ₹1000–₹2500 तक होता है और सफर करीब 1–2 घंटे का होता है। 2–3 दिन का ट्रिप ₹8,000 से ₹20,000 के बीच आसानी से प्लान किया जा सकता है। यहां का Natural Bridge Andaman (जिसे “हावड़ा ब्रिज” भी कहते हैं) एक नेचुरल रॉक फॉर्मेशन है, जो लो टाइड में देखने लायक होता है।

नील आइलैंड या शहीद द्वीप
नील आइलैंड या शहीद द्वीपPixabay

भरतपुर बीच (Bharatpur Beach) अपने साफ और शांत पानी के लिए जाना जाता है, जहां ग्लास-बॉटम बोट राइड और स्नॉर्कलिंग का मजा लिया जा सकता है, जबकि लक्ष्मणपुर बीच (Laxmanpur Beach) का सनसेट बहुत ही खूबसूरत और फोटोजेनिक होता है। इस आइलैंड को “Vegetable Bowl of Andaman” भी कहा जाता है क्योंकि यहां ताजी सब्जियां उगाई जाती हैं। यहां का धीमा और शांत लाइफस्टाइल, साइकिल या स्कूटी से घूमने का अनुभव और हर जगह फैली नेचुरल खूबसूरती इसे कपल्स, सोलो ट्रैवलर्स और फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है।

सेल्यूलर जेल (Cellular Jail)

यह जेल अंडमान का सबसे ऐतिहासिक और भावनात्मक स्थल है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कठिन सच्चाइयों को करीब से महसूस कराता है। पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) में स्थित यह जेल एयरपोर्ट से सिर्फ 15–20 मिनट की दूरी पर है, जहां आसानी से टैक्सी या ऑटो से पहुंचा जा सकता है। यहां एंट्री फीस ₹30–₹100 के बीच होती है और शाम को होने वाला लाइट एंड साउंड शो (₹200–₹300) इस जगह की कहानी को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करता है। इस जेल को “काला पानी” के नाम से भी जाना जाता था, जहां वीर सावरकर (Veer Savarkar) जैसे कई महान स्वतंत्रता सेनानियों को कैद रखा गया था।

सेल्यूलर जेल (Cellular Jail)
सेल्यूलर जेल (Cellular Jail)Pixabay

इसकी खास बनावट सात विंग्स और सैकड़ों छोटी-छोटी कोठरियां कैदियों को एक-दूसरे से पूरी तरह अलग रखने के लिए बनाई गई थीं। यहां का म्यूजियम, पुरानी तस्वीरें और कैदियों से जुड़ी कहानियां दिल को झकझोर देती हैं। इसके अलावा जेल की छत से दिखने वाला समुद्र का नजारा भी काफी अलग अनुभव देता है। यह जगह सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और इतिहास को महसूस करने का एक गहरा अनुभव देती है।

रॉस आइलैंड जिसे अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड कहते हैं

यह अंडमान का एक बेहद खास और ऐतिहासिक आइलैंड है, जो कभी ब्रिटिश शासन का प्रशासनिक मुख्यालय हुआ करता था और आज अपने खंडहरों व हरियाली के अनोखे मेल के लिए जाना जाता है। पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) से यह सिर्फ 10–15 मिनट की बोट राइड (₹500–₹1500) में पहुंचा जा सकता है, और आधे दिन का ट्रिप ₹1000–₹3000 में आराम से हो जाता है। यहां पुराने चर्च, बेकरी, चीफ कमिश्नर हाउस और स्विमिंग पूल के खंडहर आज भी पेड़ों की जड़ों से लिपटे हुए दिखते हैं, जो इसे एक “Lost World” यानी खोई हुई दुनियां जैसा फील देते हैं।

रॉस आइलैंड
रॉस आइलैंड Pixabay

द्वीप पर घूमते हुए आपको खुले में हिरण, मोर और कई पक्षी देखने को मिल जाते हैं, जो इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। 1941 के भूकंप और जापानी कब्जे के बाद यह आइलैंड वीरान हो गया, लेकिन आज भी इसकी हर दीवार इतिहास की कहानी सुनाती है। यहां का शांत माहौल, समुद्र के किनारे बैठकर ठंडी हवा का आनंद लेना और पुराने दौर की झलक देखना इसे एक यूनिक अनुभव बनाता है, जहां इतिहास और नेचर एक साथ जीवंत नजर आते हैं।

बारातंग आइलैंड

बारातंग अंडमान का एक अलग ही तरह का एडवेंचर डेस्टिनेशन है, जो अपनी अनोखी प्राकृतिक संरचनाओं के लिए जाना जाता है। पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) से यहां पहुंचने के लिए रोड और बोट दोनों का सफर करना पड़ता है (₹1500–₹3000), जिसमें आपको सुबह जल्दी निकलना होता है क्योंकि रास्ता घने जंगलों से होकर गुजरता है और बीच में जारवा ट्राइबल रिज़र्व (Jarawa Tribal Reserve) एरिया भी पड़ता है, जहां काफिले (convoy) के साथ ही गाड़ियां चलती हैं। जारवा ट्राईबल पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज भी बन चुकी है जिसका नाम है काला पानी जहां उनके बारे में काफी कुछ जानने और सीखने को मिलता है।

जारवा ट्राइबल रिज़र्व (Jarawa Tribal Reserve)
जारवा ट्राइबल रिज़र्व (Jarawa Tribal Reserve) Pixabay

₹2000–₹5000 में आराम से डे ट्रिप हो जाता है। यहां की लाइमस्टोन केव्स (Limestone Caves) हजारों सालों में बनी प्राकृतिक गुफाएं हैं, जिनके अंदर की आकृतियां बेहद आकर्षक लगती हैं, जबकि मड वॉल्केनों (Mud Volcano) एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है जहां जमीन से कीचड़ बाहर आता है। इसके अलावा मैंग्रोव जंगलों के बीच से होने वाली बोट राइड इस ट्रिप को और भी रोमांचक बना देती है। चारों तरफ घने पेड़ और शांत पानी एक अलग ही अनुभव देते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कुछ हटकर, एडवेंचर और नेचर का असली रूप देखना चाहते हैं। [SP]

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands)
फेफड़ों के लिए 'अमृत' हैं भारत के ये 6 शहर, यहाँ की हवा में है जादुई ताज़गी, अप्रैल में जरूर जाएं घूमने
logo
www.newsgram.in