

क्या आप कश्मीर (Kashmir) घूमने का सपना देखते हैं, लेकिन बजट या समय की वजह से हर बार प्लान अधूरा रह जाता है? अगर हां, तो अब चिंता छोड़ दीजिए! आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बिना कश्मीर गए ही कम खर्च में कश्मीर (Kashmir) जैसा सुकून और खूबसूरती महसूस कर सकते हैं। सोचिए, सिर्फ 100 रुपये में नाव की सवारी, चारों तरफ पानी का शांत नज़ारा, ठंडी-ठंडी हवा और ऐसा माहौल, जैसे आप डल झील के बीच पहुंच गए हों। यह जगह खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो अपनी रोज़मर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं।
चाहे दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो, परिवार के साथ यादगार समय बिताना हो या पार्टनर के साथ एक छोटी-सी रोमांटिक आउटिंग प्लान करनी हो, यह जगह हर किसी के लिए खास अनुभव देती है। तो चलिए जानते हैं, दिल्ली में कहां और कैसे ले सकते हैं आप कश्मीर जैसा मज़ा।
यह खूबसूरत जगह यमुना घाट (Yamuna Ghat) पर स्थित है, जो कश्मीरी गेट के पास पड़ती है। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है छोटी-छोटी नावों की सवारी, जिसमें बैठकर आप पानी के बीच घूमते हुए कुछ देर के लिए कश्मीर जैसी फील ले सकते हैं। ठंडी हवा, हल्की लहरें और शांत माहौल इसे एक मिनी “डल लेक एक्सपीरियंस” (“Dal Lake Experience”) बना देते हैं।
यहां पहुंचना भी काफी आसान और बजट-फ्रेंडली है। अगर आप मेट्रो से आते हैं, तो कश्मीरी गेट स्टेशन (Kashmiri Gate Station) तक का किराया आपकी लोकेशन के हिसाब से लगभग ₹20 से ₹60 तक पड़ता है। स्टेशन से घाट तक जाने के लिए आप ऑटो या ई-रिक्शा ले सकते हैं, जिसका किराया करीब ₹20 से ₹50 प्रति व्यक्ति होता है। यानी कुल मिलाकर आप ₹50 से ₹100 में आराम से यहां पहुंच सकते हैं।
अगर आप रास्ते में थोड़ा एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो पुरानी दिल्ली की झलक भी देखने को मिलती है तंग गलियां, पुराने बाजार और स्ट्रीट फूड की खुशबू आपके सफर को और भी दिलचस्प बना देती है। वहीं, अगर आप अपनी गाड़ी से आते हैं, तो पहुंचना आसान है, लेकिन पार्किंग के लिए थोड़ा मैनेज करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह जगह कम खर्च में एक शानदार, आसान और अलग तरह की मिनी ट्रिप का परफेक्ट ऑप्शन है।
यमुना घाट की सबसे बड़ी खासियत है इसका शांत और सुकून भरा माहौल, जहां आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ पल खुद के साथ बिता सकते हैं। यमुना घाट का नजारा, खासकर सर्दियों की सुबह में, बहुत ही खूबसूरत होता है| पहुंचने पर, यमुना नदी पर हल्की धुंध और आसमान के बदलते रंग मनमोहक लगते हैं|
यहां बोटिंग करते वक्त पानी की लहरें, ठंडी हवा और आसपास का नैचुरल व्यू मिलकर एक अलग ही फील देते हैं, जो आपको कुछ देर के लिए कश्मीर जैसी वाइब्स दे सकता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी Hidden Gem से कम नहीं| यहां आपको नेचुरल बैकग्राउंड, रिफ्लेक्शन शॉट्स फ्रेम्स आसानी से मिल जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां का कम भीड़-भाड़ वाला माहौल इसे कपल्स, दोस्तों और फैमिली के लिए परफेक्ट बनाता है। अगर आप चाहें तो घाट के किनारे बैठकर चाय या स्नैक्स के साथ आराम से वक्त बिता सकते हैं। कुल मिलाकर, कम पैसों में एक प्यारा, शांत और यादगार एक्सपीरियंस यहां आपका इंतजार कर रहा है। [SP/MK]