बैंक में नौकरी का गोल्डन चांस, 419 पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

बैंक (Bank) की नौकरी किसे नहीं पसंद हैं। 9:30 पर ऑफिस जाइये, और 5:30 बजे वापस घर। इस दौरान आप 1:00 से 3:00 बजे के बीच लंच भी ले सकते हैं।
बैंक जॉब के लिए इंटरव्यू देते हुए उम्मीदवारों की मीटिंग
बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका, 419 पदों के लिए निकली वैकेंसी File Photo
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर सहित कुल 419 पदों पर वैकेंसी निकली है।

  • चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लगभग ₹64,820 से ₹1,05,280 तक मासिक वेतन मिल सकता है।

  • ऑनलाइन आवेदन 6 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च रात 11:59 बजे तक है।

बैंक (Bank) की नौकरी किसे नहीं पसंद हैं। 9:30 पर ऑफिस जाइये, और 5:30 बजे वापस घर। इस दौरान आप 1:00 से 3:00 बजे के बीच लंच भी ले सकते हैं। मतलब पूरी तरह से आरामदायक नौकरी। ऐसी नौकरी हर कोई करना चाहेगा। तो अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का ख्वाब देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। जो वैकेंसी निकली है वहां आपकी सैलरी करीब 1 लाख तक हो सकती है। आइये जानते हैं, पूरी खबर।

बैंक में नौकरी का शानदार मौका

अगर आप बैंकिंग (Bank) सेक्टर में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर सहित विभिन्न 419 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 मार्च रात के 23:59 तक रहने वाली है।

ऐसे में जो लोग योग्य और इच्छुक उमीदवार हैं और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, वो बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और तय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वरना ये शानदार मौका उनके हाथ से निकल जाएगा।

इन पदों पर निकली है वैकेंसी

दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने जो आवेदन मांगे हैं, उसके अनुसार 166 रेगुलर और कॉन्ट्रैक्चुअल के 253 पद शामिल हैं। रेगुलर पदों में सीनियर मैनेजर के 132 और मैनेजर के 34 पद हैं। वहीं, कॉन्ट्रैक्चुअल पदों में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 14, डिप्टी मैनेजर के 62, और असिस्टेंट मैनेजर के 177 पद शामिल हैं।

बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदनकर्ता के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ MBA/PGDM/CA/CAFA/CMA की डिग्री और तय सालों के कार्य अनुभव होना चाहिए।

रिजर्वेशन वालों को मिलेगी छूट

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि जिनके पास रिजर्वेशन है, उन्हें नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। साथ ही आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु पद अनुसार 32 साल से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी।

कैंडिडेड को फॉर्म भरते समय अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। जनरल/EWS/OBC वालों को 850 रूपए जबकि SC/ST/PWD/महिला/EX-Servicemen को 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

कैसे होगा चयन?

आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवार का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीओबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद पद से संबंधित जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें। बता दें कि मैनेजर पद के लिए सैलरी ₹64,820-₹93,960 के बीच होगी जबकि सीनियर मैनेजर पद के लिए सैलरी ₹85,920-₹1,05,280 के बीच होगी।

बैंक जॉब के लिए इंटरव्यू देते हुए उम्मीदवारों की मीटिंग
Banke Bihari Mandir: ठाकुरजी की भक्त ने भेजा अनोखा पत्र, लिखा, हे गोविंद! मेरी शादी अनमोल अंबानी से करवा दो

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in