

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने NCISM से जुड़े विभिन्न पदों के लिए 9 वैकेंसी निकाली हैं, जिनमें पार्ट-टाइम मेंबर और बोर्ड मेंबर के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 मार्च है।
उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा प्रणाली से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, संबंधित मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण और कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-14 के अनुसार ₹1,44,200 से ₹2,18,200 तक वेतन के साथ DA, HRA और अन्य भत्ते मिलेंगे।
भारत में एक प्रचलन है, 'प्राण जाए पर सरकारी नौकरी हाथ से ना जाए।' आज भारत डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है लेकिन बावजूद इसके लोग निजी नौकरियों की तुलना में सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि इसमें जॉब की स्थिरता होने के साथ-साथ कई अन्य लाभ और सुविधाएं भी मिलती हैं। तो आप भी अगर सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखते हैं, तो इस अवसर को अपने हाथ से जाने ना दें। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारत सरकार ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने विभिन्न 9 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे हैं। आयुष मंत्रालय ने जिन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (NISM) के पार्ट-टाइम मेंबर के 2, भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड के सदस्य (ISM) के 3, और भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए आचार संहिता और पंजीकरण बोर्ड के सदस्य (ISM) के 3 पद शामिल हैं।
अगर आपको आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) द्वारा जारी किये गए, किसी भी पद पर अप्लाई तो इसके लिए आपको ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया इसके लिए नहीं रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है जबकि अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है।
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें।
फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे सचिव, आयुष मंत्रालय, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली, 110023, के पते पर पोस्ट कर दें। वहीं, लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में पद का नाम जरूर से लिखें।
अगर आप आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) में आवेदन करने जा रहे हैं, तो कुछ चीजों का खास ख्याल रखें। पहली चीज आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 64 साल तय की गई है, जिसकी गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी। आवेदकर्ता के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली से जुड़े विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उसका पंजीकरण राज्य चिकित्सा परिषद, भारतीय चिकित्सा की केंद्रीय परिषद या NCISM में होना जरूरी है।
आवेदन करता के पास चिकित्सा क्षेत्र में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास से जुड़े काम में आवेदनकर्ता के पास कम से कम 7 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, फॉर्म भरते समय इस बात का ख्याल रखें कि उसमें कोई गलती ना हो।
आपको बता दें कि जब आप फॉर्म भरकर भेजेंगे, तो आपके मेरिट के बलबूते पर आपके प्रोफ़ाइल को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। चयन हुए उम्मीदवारों को लेवल-14 के हिसाब से वेतन मिलेगा। मतलब 1,44,200 रुपये से शुरू होकर 2,18,200 रुपये तक दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। अनुभवी और प्रोफेशनल्स डॉक्टरों के लिए ये किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।