दुनिया में सबसे अधिक और सबसे तेज हरियाली दर वाला देश बना चीन

14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीन ने 185 मिलियन म्यू क्षेत्र में वनीकरण किया, जो चीन के फूच्येन प्रांत के समान क्षेत्र है, जिससे यह दुनिया में हरित क्षेत्र में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश बन गया है।
चीन में हरे मैदान में खड़े लोग।
दुनिया में सबसे अधिक और सबसे तेज हरियाली दर वाला देश बना चीन IANS
Author:
Published on
Updated on
1 min read

चीनी राष्ट्रीय वानिकी और घासभूमि प्रशासन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार चीन में कुल वन क्षेत्र 3.614 अरब म्यू तक पहुंच गया है। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीन ने 185 मिलियन म्यू क्षेत्र में वनीकरण किया, जो चीन के फूच्येन प्रांत के समान क्षेत्र है, जिससे यह दुनिया में हरित क्षेत्र में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला देश बन गया है।

पेइचिंग विश्वविद्यालय में क्वो छिंगहुआ की टीम द्वारा 2025 में जारी किए गए शोध निष्कर्षों के अनुसार, 2020 तक चीन में लगभग 142.6 बिलियन पेड़ थे, जो प्रत्येक चीनी व्यक्ति के पास 100 पेड़ होने के बराबर है। 76 हजार से अधिक नमूना भूखंडों में पेड़ों की गिनती करने के लिए 'ड्रोन + लिडार + एल्गोरिथम मॉडल' का उपयोग करने के बाद, टीम ने देश में पेड़ों की संख्या का पहला अनुमान पूरा किया।

'प्रति व्यक्ति 100 पेड़' का लक्ष्य चीन (China) की 'हरित संपत्तियों' को मूर्त रूप देता है और चीनी लोगों के 'हरित खाते' को दृश्यमान और सुलभ बनाता है। 'प्रति व्यक्ति 100 पेड़' योजना का परिणाम संरक्षित और रोपित दोनों है। 2012 से,चीन ने 1.1 बिलियन म्यू (लगभग 73.3 मिलियन हेक्टेयर) से अधिक क्षेत्र में वनीकरण किया है, जो विश्व के नव निर्मित हरित क्षेत्र में लगभग 25% का योगदान देता है।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा जारी 'वैश्विक वन संसाधन आकलन रिपोर्ट 2025' के अनुसार, चीन में 2015 और 2025 के बीच औसतन प्रति वर्ष 1.69 मिलियन हेक्टेयर वन क्षेत्र में वृद्धि होगी, जिससे यह सबसे अधिक औसत वार्षिक शुद्ध वृद्धि वाला देश (Country) बन गया है।

[PY]

चीन में हरे मैदान में खड़े लोग।
China Ghost Town: जाने क्यों इस गांव में आलीशान घर खाली पड़े है!

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in