पूर्वी अफ्रीका में इबोला प्रकोप पर आपात बैठक बुलाएगी ईस्ट अफ्रीकन कम्युनिटी

ईस्ट अफ्रीकन कम्युनिटी (ईएसी) 1 से 2 जून तक स्वास्थ्य मंत्रियों की एक आपातकालीन वर्चुअल बैठक बुलाने जा रही है।
पूर्वी अफ्रीका में इबोला प्रकोप पर आपात बैठक बुलाएगी ईस्ट अफ्रीकन कम्युनिटी
पूर्वी अफ्रीका में इबोला प्रकोप पर आपात बैठक बुलाएगी ईस्ट अफ्रीकन कम्युनिटीIANS
Published on

ईस्ट अफ्रीकन कम्युनिटी (ईएसी) 1 से 2 जून तक स्वास्थ्य मंत्रियों की एक आपातकालीन वर्चुअल बैठक बुलाने जा रही है। इस बैठक का मकसद पूर्वी अफ्रीका में चल रहे इबोला प्रकोप पर मिलकर क्षेत्रीय प्रतिक्रिया तय करना है।

बयान के अनुसार, यह बैठक उस इबोला प्रकोप को रोकने की रणनीतियों पर केंद्रित होगी, जो दुर्लभ 'बुंडिबुग्यो स्ट्रेन' के कारण फैल रहा है। इस स्ट्रेन के लिए अभी तक कोई मान्य वैक्सीन या खास इलाज उपलब्ध नहीं है।

बयान के अनुसार, यह प्रकोप मुख्य रूप से पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो (डीआरसी) में देखा जा रहा है, खासकर इतुरी प्रांत में। यह इलाका बहुत ज्यादा आवाजाही वाला है, जिससे बीमारी के और देशों में फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

ईएसी के महासचिव स्टीफन बुंडी ने कहा कि संगठन निगरानी, लैब टेस्टिंग, संक्रमण रोकथाम और लोगों को जागरूक करने जैसे कामों में सहयोग बढ़ा रहा है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने कहा, “हम सदस्य देशों, अफ्रीका सीडीसी और डब्‍ल्‍यूएचओ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि सीमाओं के पार संक्रमण को रोका जा सके और लोगों की सेहत की रक्षा की जा सके।”

मुख्य कदमों में रणनीतिक सीमा चौकियों पर 9 मोबाइल लैब तैनात करना, 180 से ज्यादा तेज प्रतिक्रिया विशेषज्ञों की टीम को सक्रिय करना, और स्वास्थ्यकर्मियों को खास ट्रेनिंग देना शामिल है।

इसके अलावा ईएसी प्रभावित क्षेत्रों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भी उपलब्ध करा रहा है और इबोला वैक्सीन और डायग्नोस्टिक टेस्ट की मंजूरी को तेज करने के लिए एक क्षेत्रीय ढांचा बनाने पर काम कर रहा है।

संगठन ने सभी सदस्य देशों से निगरानी बढ़ाने, लोगों में जागरूकता फैलाने और आपातकालीन तैयारी मजबूत करने की अपील की है।

ईएसी एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें आठ पूर्वी अफ्रीकी देश बुरुंडी, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो, केन्या, रवांडा, सोमालिया, दक्षिण सूडान, तंजानिया और युगांडा शामिल हैं।

[PY]

पूर्वी अफ्रीका में इबोला प्रकोप पर आपात बैठक बुलाएगी ईस्ट अफ्रीकन कम्युनिटी
आस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका में ज्यादा नस्लीय टिप्पणियां होती हैं : गंभीर
logo
www.newsgram.in