Thalapathy Vijay का जलवा....सलमान से अक्षय तक, इन 5 फिल्मों के रीमेक ने बॉलीवुड स्टार्स को बनाया 'करोड़पति

साउथ सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) का क्रेज सिर्फ तमिल सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी फिल्मों की कहानी और दमदार एक्शन ने बॉलीवुड को भी खूब फायदा पहुंचाया है।
साउथ सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay)
साउथ सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) X
Published on
Updated on
4 min read

साउथ सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) का क्रेज सिर्फ तमिल सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी फिल्मों की कहानी और दमदार एक्शन ने बॉलीवुड को भी खूब फायदा पहुंचाया है। विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026 में 234 में से 108 सीटें जीती हैं। जब से तमिल नाडु में विजय और उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज़ किया है तब से विजय की चर्चा और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। पिछले कुछ सालों में विजय की कई सुपरहिट फिल्मों के हिंदी रीमेक बने, जिन्होंने सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों की किस्मत चमका दी। इन फिल्मों में मसाला, इमोशन, एक्शन और एंटरटेनमेंट का ऐसा तड़का था कि दर्शकों ने इन्हें हाथों-हाथ लिया। दिलचस्प बात यह है कि कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सैकड़ों करोड़ की कमाई की और अपने स्टार्स को नई पहचान दिलाई। आइए जानते हैं विजय की उन 5 फिल्मों के बारे में, जिनके रीमेक ने हिंदी सिनेमा में भी जबरदस्त धमाल मचाया।

पोक्किरी → वांटेड

वांटेड (Wanted)
वांटेड (Wanted) X

पोक्किरी (Pokkiri) साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें थलापथी विजय (Thalapathy Vijay) और आसीन (Asin) मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को डायरेक्टर प्रभु देवा (Prabhu Deva) ने बनाया था और यह उस समय की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में विजय का अंडरकवर पुलिस ऑफिसर वाला ट्विस्ट लोगों को बेहद पसंद आया। इसके बाद साल 2009 में इसका हिंदी रीमेक वांटेड (Wanted) रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान, आयशा टाकिया और प्रकाश राज नजर आए। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को नई ऊंचाई दी और करीब 120 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। “एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी...” वाला डायलॉग आज भी फेमस है। यही फिल्म सलमान के एक्शन अवतार की नई शुरुआत मानी जाती है।

कत्थी → Holiday: A Soldier Is Never Off Duty

Holiday: A Soldier Is Never Off Duty
Holiday: A Soldier Is Never Off DutyX

कत्थी (Kaththi) विजय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म किसानों की समस्या और कॉर्पोरेट दुनिया के लालच पर आधारित थी। इसमें विजय डबल रोल में नजर आए थे और उनके साथ समांथा रूथ प्रभु थीं। फिल्म 2014 में रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई। बाद में इसका हिंदी रीमेक Holiday: A Soldier Is Never Off Duty बना, जिसमें अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे। हालांकि कहानी में कुछ बदलाव किए गए, लेकिन फिल्म का देशभक्ति और एक्शन वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 180 करोड़ रुपये की कमाई की। अक्षय कुमार के करियर की यह सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

थेरी → बेबी जॉन

बेबी ज़ोन (Baby John)
बेबी ज़ोन (Baby John) X

थेरी (Theri) एक इमोशनल एक्शन ड्रामा थी, जिसमें विजय ने एक पुलिस ऑफिसर और पिता का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म में समांथा रूथ प्रभु और एमी जैक्सन भी थीं। यह फिल्म 14 अप्रैल 2016 में रिलीज़ हुई थी और अटली इसके डायरेक्टर थें। इसकी कहानी इमोशन और एक्शन का शानदार मिश्रण थी, जिसके कारण यह फिल्म बड़ी हिट बनी। इसके हिंदी रीमेक बेबी ज़ोन (Baby John) में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गाबी नजर आए। यह 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में आई। फिल्म को बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया और इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। दिलचस्प बात यह रही कि मूल फिल्म में विजय के इमोशनल सीन आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

घिल्ली → तेवर

 तेवर (Tevar)
तेवर (Tevar) X

गिल्ली (Ghilli) विजय की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है, जो असल में Okkadu फिल्म का तमिल वर्जन हैं। 2004 में रिलीज़ हुई यह फिल्म स्पोर्ट्स, रोमांस और एक्शन का शानदार मिश्रण थी। इसमें विजय के साथ तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) नजर आई थीं। फिल्म ने तमिलनाडु में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और लंबे समय तक थिएटर में चली। बाद में 2015 में इसका हिंदी रीमेक तेवर (Tevar) बनाया गया, जिसमें अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज बाजपाई थे। फिल्म में मनोज बाजपेयी का खतरनाक विलेन अवतार काफी चर्चा में रहा। हालांकि हिंदी वर्जन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसकी कहानी और एक्शन की खूब तारीफ हुई।

मास्टर → किसी का भाई किसी की जान

किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)
किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) X

2021 में आई फिल्म मास्टर (Master) विजय और विजय सेतुपति की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। फिल्म में कॉलेज, गैंगस्टर और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला। इसका निर्देशन लोकेश (Lokesh Kanagaraj) ने किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 2023 में आई बॉलीवुड फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर काफी चर्चा रही कि इसमें “मास्टर” की स्टाइल और कई सीन से प्रेरणा ली गई थी। इस फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती नजर आए। हालांकि यह ऑफिशियल रीमेक नहीं थी, लेकिन दर्शकों ने दोनों फिल्मों के बीच कई समानताएं नोटिस कीं। [SP]

साउथ सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay)
47 साल पहले किशोर कुमार ने जिस गाने को कहा था 'ना', उसी ने बाद में उन्हें बना दिया अमर! जानें फिल्म 'गोलमाल' का अनसुना किस्सा
logo
www.newsgram.in