1960 के बॉम्बे की कहानी दिखाएगी 'मटका किंग', जानें कब होगी रिलीज?

डिजिटल एंटरटेनमेंट के दौर में वेब सीरीज का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और दर्शक अब अलग-अलग तरह की कहानियों को देखना पसंद करते हैं, खासतौर पर ऐसी कहानियां जो इतिहास आदि से जोड़ती हैं।
'मटका किंग'
'मटका किंग'IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

डिजिटल एंटरटेनमेंट के दौर में वेब सीरीज का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और दर्शक अब अलग-अलग तरह की कहानियों को देखना पसंद करते हैं, खासतौर पर ऐसी कहानियां जो इतिहास आदि से जोड़ती हैं। इसी कड़ी में प्राइम वीडियो एक नई और दमदार सीरीज लेकर आ रहा है, जिसका नाम है 'मटका किंग'। इस सीरीज की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। दरअसल, प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि 'मटका किंग' 17 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी।

यह सीरीज भारत के साथ-साथ 240 देशों और क्षेत्रों में एक साथ स्ट्रीम की जाएगी। अगर सीरीज की कहानी की बात करें, तो 'मटका किंग' 1960 के दशक के बॉम्बे (मुंबई) पर आधारित है। यह वह दौर था, जब शहर तेजी से बदल रहा था और समाज में भी कई तरह के बदलाव हो रहे थे। इसी बीच एक कपास व्यापारी एक नया जुए का सिस्टम 'मटका' शुरू करता है।

शुरुआत में यह सिर्फ अमीर लोगों का खेल होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आम जनता के बीच भी लोकप्रिय हो जाता है और एक बड़े स्तर का नेटवर्क बन जाता है। इस कहानी का मुख्य किरदार ब्रिज भट्टी है, जिसे विजय वर्मा निभा रहे है। ब्रिज भट्टी एक ऐसा व्यक्ति है, जो बदलते समय में अपनी पहचान बनाने और समाज में सम्मान पाने की कोशिश करता है। उसकी सोच और उसके फैसले उसे एक अलग रास्ते पर ले जाते हैं, जहां उसे ताकत, पैसा और पहचान तो मिलती है, लेकिन इसके साथ कई चुनौतियां और खतरे भी सामने आते हैं।

यही संघर्ष इस सीरीज को और दिलचस्प बनाता है। सीरीज में विजय वर्मा के अलावा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जाड़ावत और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा विनीत कुमार सिंह, भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम और साइरस साहूकार जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इस सीरीज को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी अभय कोरान्ने ने लिखी है।

इसके प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा विषय और इसका बड़ा स्केल है। यह कहानी भले ही एक खास समय और जगह पर आधारित हो, लेकिन इसमें दिखाए गए भाव और संघर्ष से हर कोई खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। [SP]

'मटका किंग'
“God’s Own Country” में प्यार का असली मजा! केरल की ये जगहें बना देंगी दिल खुश

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in