

अभी देशभर में चुनावों का माहौल गरम है - हर तरफ रैलियां, बहस और शोर-शराबा। लेकिन इसी भीड़ और तनाव के बीच अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून भरे पल चुराना चाहते हैं, तो इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। भागदौड़ से दूर, जहां सिर्फ हरियाली, शांत बैकवॉटर और ठंडी हवाएं आपका इंतजार कर रही हों ऐसी ही एक परफेक्ट जगह है केरल। God’s Own Country” कहे जाने वाले केरला में रोमांस, नेचर और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो सिर्फ मशहूर जगहों तक सीमित न रहें, बल्कि कुछ खास और दिल छू लेने वाली लोकेशंस को एक्सप्लोर करें। इस लिस्ट में वर्कला (Varkala) की क्लिफ्स, एलेप्पी (Alleppey) के बैकवॉटर्स, मुन्नार (Munnar) की हरियाली, ठेककड़ी (Thekkady) का वाइल्ड एक्सपीरियंस और कोवालम (Kovalam) के खूबसूरत बीच शामिल हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।
वर्कला केरल की सबसे यूनिक जगहों में से एक है, क्योंकि यहां आपको समुद्र के किनारे ऊंची-ऊंची क्लिफ्स (Cliffs) देखने को मिलती हैं, जो भारत में बहुत कम जगहों पर हैं। यहां का वर्कला क्लिफ (Varkala Cliff) कैफे, लाइव म्यूजिक और सनसेट व्यू के लिए फेमस है। गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक शाम बिताने के लिए यह एक परफेक्ट जगह है। पास में ही पापनसम बीच (Papanasam Beach) है, जहां लोग मानते हैं कि यहां स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। आयुर्वेदिक स्पा, योग सेशंस और शॉपिंग के छोटे-छोटे स्टॉल इस जगह को और खास बनाते हैं। अगर आप रिलैक्सेशन और रोमांस का कॉम्बो चाहते हैं, तो वर्कला जरूर जाएं।
अलेप्पी को “Venice of the East” कहा जाता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं यहां के बैकवॉटर्स। हाउसबोट में एक रात बिताना कपल्स के लिए ड्रीम एक्सपीरियंस होता है, जहां आप शांत पानी पर तैरते हुए नेचर को करीब से महसूस कर सकते हैं। नारियल के पेड़, लोकल गांव, और पारंपरिक केरल फूड इस ट्रिप को और भी यादगार बना देते हैं। शाम के वक्त पानी में ढलता सूरज बेहद खूबसूरत लगता है। यहां आप कैनोइंग (canoeing) और विलेज वॉक (village walk) जैसे एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं, जो आपकी ट्रिप को अलग लेवल पर ले जाते हैं।
मुन्नार हरे-भरे चाय के बागानों और ठंडी वादियों के लिए मशहूर है। यहां की सुबह धुंध और ठंडी हवा के साथ शुरू होती है, जो इसे बेहद रोमांटिक बनाती है। एरविकुलम नेशनल पार्क (Eravikulam National Park) में नीलगिरी ताहर देखने का मौका भी मिलता है, वहीं मट्टुपेट्टी बांध (Mattupetty Dam) और इको पॉइंट (Echo Point) जैसे स्पॉट्स कपल्स के लिए खास हैं। चाय फैक्ट्री विजिट करके आप टी प्रोसेस को समझ सकते हैं और ताजी चाय का स्वाद ले सकते हैं। यहां का व्यू हर मोड़ पर इंस्टाग्राम-परफेक्ट लगता है, इसलिए अगर आप नेचर और शांति चाहते हैं, तो मुन्नार बेस्ट चॉइस है।
थेक्कडी एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट जगह है। यहां का पेरियार वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी (Periyar Wildlife Sanctuary) हाथियों, बाघों और कई तरह के पक्षियों के लिए जाना जाता है। Periyar Lake में बोट सफारी करते हुए आप जंगल के बीच से गुजरते हैं, जो एक अलग ही अनुभव देता है। इसके अलावा बम्बू राफ्टिंग (bamboo rafting) और ट्रैकिंग (trekking) जैसी एक्टिविटीज भी यहां काफी पॉपुलर हैं। मसालों के बागान (spice plantations) की सैर भी कर सकते हैं, जहां आपको इलायची, काली मिर्च और दालचीनी के बारे में जानने को मिलता है। यह जगह रोमांस के साथ थोड़ा एडवेंचर भी जोड़ देती है।
कोवलम (Kovalam) अपने खूबसूरत बीच और लाइटहाउस के लिए फेमस है। Lighthouse Beach यहां का सबसे पॉपुलर स्पॉट है, जहां से आपको समुद्र का शानदार व्यू मिलता है। यहां कपल्स के लिए बीच वॉक, सनबाथ और वॉटर स्पोर्ट्स जैसे सर्फिंग और पैरासेलिंग के ऑप्शन मिलते हैं। शाम के वक्त बीच पर बैठकर सनसेट देखना बेहद रोमांटिक लगता है। कोवलम के आसपास कई लग्जरी रिसॉर्ट्स और आयुर्वेदिक स्पा भी हैं, जहां आप रिलैक्स कर सकते हैं। अगर आप बीच, सुकून और थोड़ा एडवेंचर चाहते हैं, तो कोवलम आपकी ट्रिप का परफेक्ट एंड बन सकता है। [SP/MK]