"मां अगले जन्म में मुझे प्यार करना", जानें कौन हैं इंस्टाग्राम पर LIVE सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुराग डोभाल

एक इंडियन मोटो ब्लॉगर हैं, जिनका नाम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) है। फैंस उन्हें UK07 के नाम से भी जानते हैं। जब बिग बॉस 17 में अनुराग गए थे, तब से इन्हें काफी पॉपुलैरिटी है।
लंबी दाढ़ी वाला एक युवक कमरे में बैठकर कैमरे की ओर बात करता हुआ, पीछे मेज पर पानी की बोतलें और दीवार पर टीवी दिखाई दे रहा है।
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) एक मोटो ब्लॉगर हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की। X
Published on
Updated on
4 min read

हमें अक्सर यह सुनने को मिलता है कि कोई व्यक्ति समाज का दबाव झेल नहीं पाता है और वो सुसाइड जैसा कदम अपने जीवन में उठा लेता है। कोई बच्चा होता है, जो पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पाता और घर वालों की उम्मीदें पूरा करने में असमर्थ होता है, तो वो ऐसा कदम उठाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2019-2023 के बीच भारत में करीब 1.71 लाख लोगों ने आत्महत्या की है।

इनमें से कुछ की खबर आपने सुनी होगी और कुछ की खबर दबकर रह गई होगी, लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा वीडियो देखा है, जिसमें एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर आकर लाइव सुसाइड की कोशिश कर रहा है। जी हाँ, ऐसा हुआ है। ऐसा कदम उठाने वाले और कोई नहीं बल्कि अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) हैं। क्या है पूरा मामला आइये समझते हैं?

अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश

एक इंडियन मोटो ब्लॉगर हैं, जिनका नाम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) है। फैंस उन्हें UK07 के नाम से भी जानते हैं। जब बिग बॉस 17 में अनुराग गए थे, तब से इन्हें काफी पॉपुलैरिटी है। इसी बीच 7 मार्च 2026 की रात को एक वीडियो सामने आया, जिसमे अनुराग काफी परेशान नज़र आ रहे थे और उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की और इसमें वो बुरी तरह घायल भी हुए। वीडियो में वो 150+ की रफ़्तार से कार चला रहे थे।

इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम के दौरान अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) काफी इमोशनल दिखे और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं। आगे वो कहते हैं कि माँ अगले जन्म में प्यार दे देना बस। इसके बाद वो गाड़ी को तेज चलाते हैं और सुसाइड की कोशिश करते हैं। कार सीधा जाकर डिवाइडर से टकराती है। जब वो इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहे थे, तब करीब 80 हज़ार लोग उन्हें देख रहे थे।

हालांकि, अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि उनके सुसाइड के कोशिश की असली वजह क्या थी? कुछ फैंस सोशल मीडिया पर यह भी टिप्पणी कर रहे हैं कि कहीं उन्होंने पॉपुलैरिटी पाने के लिए तो ऐसा नहीं किया। खैर जब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता, तब तक इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता।

ICU में हैं अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) जब इंस्टाग्राम पर लाइव थे, तब उनकी गाड़ी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर थी जहाँ यह हादसा हुआ था। हादसे के बाद उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि अनुराग इस समय ICU में हैं।

फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ ठीक होने की कामना करें। रोहित ने यह जानकरी दी कि पहले अनुराग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया। बता दें कि अनुराग देहरादून के रहने वाले हैं। वो एक मोटो ब्लॉगर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स भी हैं।

पिछले साल पिता बनने की आई थी खबर

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने पिछले साल मई 2025 में रितिका से शादी रचाई थी। दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। रितिका की मुलाकात उनसे इंस्टाग्राम पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर रितिका ने बतौर फैन मैसेज किया था। वही से बातचीत शुरू हुई और बाद में यह बातचीत प्यार में बदल गई। हालांकि, कहा जाता है कि शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए थे। इसके बाद दोनों देहरादून शिफ्ट हो गए। फिर खबर आई कि रितिका ने अनुराग को छोड़ दिया है। वहीं, पिछले साल सितंबर में यह भी बात सामने आई कि दोनों पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले अनुराग का एक व्लॉग भी वायरल हुआ था, जिसमें वो कह रहे थे कि उन्होंने अपनी पसंद से शादी की थी लेकिन परिवार खुश नहीं था। अलग जाति में शादी करने की वजह से काफी विवाद हुआ था। यही कारण था कि उन्होंने परिवार से दूरी बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई कलाम ने यहाँ तक कहा कि इस शादी से परिवार का नाम ख़राब हुआ। मम्मी, पापा, कलाम और श्रेया मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे।

भाई ने दी प्रतिक्रिया

बहरहाल, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के सुसाइड की कोशिश के बाद जब मामला सोशल मीडिया पर उछला, तो भाई कलाम इंक ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोगों को अनुराग की एकतरफा कहानी नहीं सुननी चाहिए। कलाम ने दावा किया कि सारे सबूत उनके ब्रॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं। उन्होंने फैंस से कहा कि पूरा सच जाने बगैर वो इस विवाद में ना पड़े। अनुराग के भाई ने यह भी दावा किया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। खैर, अब यह मामला क्या मोड़ लेता है, आगे अपडेट आने पर ही पता चलेगा।

लंबी दाढ़ी वाला एक युवक कमरे में बैठकर कैमरे की ओर बात करता हुआ, पीछे मेज पर पानी की बोतलें और दीवार पर टीवी दिखाई दे रहा है।
कैसी है कटरीना कैफ और उनके बच्चे की तबीयत? अस्पताल ने जारी की हेल्थ अपडेट

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in