इस सरकारी बैंक में 275 नौकरियां! 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें आवेदन

बैंकिंग नौकरी की तैयारी करनेवाले अभ्यर्थियों के लिए एक खुश खबरी है l सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने 275 पदों पर बहाली का नोटिफिकेसन जारी किया है l
एक युवक बैंक परीक्षा की तैयारी करते हुए
बैंकिंग नौकरी की तैयारी करनेवाले अभ्यर्थियों के लिए एक खुश खबरी है l सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने 275 पदों पर बहाली का नोटिफिकेसन जारी किया है l Freepik
Published on
Updated on
3 min read

बैंकिंग नौकरी की तैयारी करनेवाले अभ्यर्थियों के लिए एक खुश खबरी है l सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने 275 पदों पर बहाली का नोटिफिकेसन जारी किया है l 

अगर आप भी बैंक के नौकरी करने का सपना देख रहे है तो अब अपने सपने को सच करने का समय आ गया है l क्यों की सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 275 पदों पर आवेदन मांगे है l उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralbank.bank.in पर जा कर भी आवेदन कर सकते है l 

टेक्निकल और प्रोफेशनल दोनों पदों पर नियुक्ति की जाएगी l जैसे IT ऑफिसर, सॉफ्टवेर डेवलपर, डाटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्यूरिटी, क्लाउड और रिस्क मेनेजर आदि l 

आयु सीमा:

अलग - अलग पदों पर नियुक्ति के लिए आयु भी अलग निर्धारित की गई है l न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 40 साल है l 

शैक्षिक योग्यता: 

टेक्निकल पदों के लिए B.E, B.Tech, M.C.A. या  Engineering डिग्री होनी चाहिए l साइबर सिक्यूरिटी और क्लाउड जैसे पदों के लिए इनसे सम्बंधित सर्टिफिकेट भी जरूरी है l रिस्क मेनेजर के लिए CA, MBA (Finance) या उस से सम्बंधित डिग्री की माँग की गई है l अगर अनुभव की बात करें तो पदों के हिसाब से 1-8 साल की है l 

वेतनमान:

विभिन्न पदों के हिसाब से सैलरी भी अलग है l 48,480 से लेकर लाख रुपये तक l स्केल-2 में सैलरी 64,820 से लेकर 93,960 तक l स्केल-3 पदों पर शुरुआत 85,920 से लेकर 1,05,280 रुपये l स्केल-4 में सैलरी 1,02,300 से शुरू हो कर 1,20,940  रुपये तक जा सकता है l इसके साथ ही मंगाई भाता, मकान किराया भत्ता और अन्य बैंक भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा l 

चयन प्रक्रिया:

चयन प्रक्रिया 2 चरणों में होगा l पहले चरण में लिखित परीक्षा, इसकी अवधि 90 मिनट होगी l कुल 90 सवाल होंगे और कुल 100 अंक l सबसे अच्छी बात कि इस में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी l दूसरा चरण इंटरव्यू का होगा l लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा l अंत में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बेसिस पर चयन होगा l 

अब जानते है बैंकिंग परीक्षा और नौकरियों में IBPS की भूमिका:

क्या है Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)?

IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) भारत में सरकारी बैंकों के लिए भर्ती प्रक्रिया कराने वाली एक प्रमुख संस्था है। इसका मुख्य काम अलग-अलग बैंकों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।

1. भर्ती परीक्षा आयोजित करना

IBPS हर साल कई बैंकिंग परीक्षाएँ आयोजित करता है, जैसे:

IBPS PO (Probationary Officer)

IBPS Clerk

IBPS SO (Specialist Officer)

IBPS RRB (Regional Rural Banks)

2. पारदर्शी चयन प्रक्रिया

IBPS पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करता है। इसमें मुख्य रूप से तीन चरण होते हैं:

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

मुख्य परीक्षा (Mains)

इंटरव्यू (कुछ पदों के लिए)

3. कई बैंकों के लिए एक ही परीक्षा

IBPS की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही परीक्षा के माध्यम से कई सरकारी बैंकों में नौकरी का अवसर मिलता है। इससे उम्मीदवारों को अलग-अलग बैंकों के लिए बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ती।

4. मेरिट के आधार पर चयन

उम्मीदवारों का चयन उनके प्रदर्शन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है, जिससे योग्य लोगों को बैंकिंग सेक्टर में नौकरी मिलती है।

5. बैंकिंग सेक्टर को योग्य कर्मचारी देना

IBPS देश के बैंकिंग सेक्टर को प्रशिक्षित और योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराता है, जिससे बैंकों की कार्यक्षमता और सेवा बेहतर होती है।

[VT]

एक युवक बैंक परीक्षा की तैयारी करते हुए
'बैंक ऑफ हिंदुस्तान', भारत का पहला बैंक जहाँ इंडियंस की एंट्री पर लगा था बैन, इतिहास की हैरान कर देने वाली कहानी

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in