आयुष मंत्रालय 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ‘योग अमृत महोत्सव’ मनाएगा

योग को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार किया गया है(Wikimedia Commons)
योग को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार किया गया है(Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

आयुष मंत्रालय 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर(World Health Day) 'योग अमृत महोत्सव' मनाएगा। मंत्रालय, अपने हितधारकों के साथ लालकिले पर सामान्य योग प्रोटोकॉल के प्रदर्शन के लिए एक भव्य कार्यक्रम के साथ 7 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती भी शुरू करेगा।

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य अतिथि होने की उम्मीद है, जिसमें केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और विभिन्न देशों के राजदूत शामिल होंगे।

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि योग की दुनियाभर में स्वीकार्यता देश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि योग(Yoga) को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार किया गया है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

–आईएएनएस(DS)

logo
www.newsgram.in