मध्य प्रदेश में भाजपा प्रमुख ने राममंदिर निर्माण के लिए दिया एक माह का वेतन

मध्य प्रदेश में भाजपा प्रमुख ने राममंदिर निर्माण के लिए दिया एक माह का वेतन
Published on: 
Updated on: 
1 min read

भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का दौर जारी है। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. स्तुति शर्मा ने अपने वेतन की एक माह की राशि का चेक मंदिर निर्माण के लिए समिति को सौंपा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने अपने आवास पर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत अपने एक माह का वेतन एक लाख रुपये एवं उनकी धर्मपत्नी स्तुति शर्मा ने अपने एक माह का वेतन 61 हजार रुपये का चेक संग्रह कार्य में लगे लोगों को सौंपा।

शर्मा ने यह चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं निधि समर्पण अभियान के सह प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री एवं अभियान के प्रांत प्रमुख बृजेश चैहान, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव एवं विभाग मंत्री राजेश साहू को सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर उपस्थित थे। (आईएएनएस )

logo
www.newsgram.in