वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हुई, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने जारी किया अपडेट

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या में अब भी बढ़ोतरी हो रही है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज की ओर से ऑफिशियल अपडेट जारी किया गया है। उनकी ओर से जारी अपडेट के अनुसार, 24 जून को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हो गई है।
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हुई, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने जारी किया अपडेट
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हुई, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने जारी किया अपडेटIANS
Published on

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या में अब भी बढ़ोतरी हो रही है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज की ओर से ऑफिशियल अपडेट जारी किया गया है। उनकी ओर से जारी अपडेट के अनुसार, 24 जून को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हो गई है।

रोड्रिग्ज के टेलीग्राम चैनल पर सोमवार को पोस्ट की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बचाए गए लोगों की संख्या 6,462 बनी हुई है, जबकि 60,992 लोगों को अस्पताल में इलाज मिला है। जारी अपडेट में कहा गया है कि अधिकारियों ने भूकंप से प्रभावित परिवारों को 287 घर मुहैया कराए हैं और देश भर में 43,679 इमारतों का मूल्यांकन किया है।

वेनेजुएला सरकार ने भवन की रहने की क्षमता का आकलन करने के लिए ट्रैफिक-लाइट टैगिंग प्रणाली का उपयोग किया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हरे टैग रहने योग्य संरचनाओं को दर्शाते हैं, पीले टैग प्रतिबंधित पहुंच को दर्शाते हैं, जबकि लाल टैग उच्च जोखिम वाली इमारतों की पहचान करते हैं, जिन्हें ध्वस्त किया जा सकता है।

24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आए थे। जिनका केंद्र पश्चिमी राज्य याराक्यू और मध्य राज्य ला गुएरा था। रोड्रिग्ज ने पहले कहा था कि तटीय राज्य ला गुएरा में आश्रय स्थलों में 10,981 लोग हैं, जबकि कराकस में 6,133 और मध्य राज्य मिरांडा में 1,323 लोग हैं। यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

इससे पहले, वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश के हालिया भूकंप के पीड़ितों के समर्थन के लिए 28 देशों की ओर से दी गई मानवीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कराकस में एक संग्रह केंद्र का निरीक्षण करने के बाद यह टिप्पणी की, जहां 24 जून के भूकंप के पीड़ितों के लिए अस्थायी शिविरों में वितरण के लिए 2,000 टन से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहायता वितरित की गई है।

रोड्रिग्ज ने कहा, "जिन देशों ने हमारी मदद की, उनको बहुत-बहुत धन्यवाद है। उन्होंने कहा, 'प्रत्येक देश यह देख सकेगा कि उसकी सहायता का उपयोग कैसे किया जा रहा है, ताकि वेनेजुएला के लोगों को उस देश की मैत्रीपूर्ण मदद का एहसास हो। इस त्रासदी पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, वेनेजुएला जानता है कि वह अकेला नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भविष्य को देखें, हम कैसे उबरेंगे, हम प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण कैसे करेंगे।"(VR)

यह भी पढ़ें:

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,125 हुई, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने जारी किया अपडेट
सीजीटीएन सर्वे : राष्ट्रीय सूचना ब्यूरो की स्थापना से जापान के नए किस्म वाले सैन्यवाद को गति मिलेगी

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in